20 दिसंबर को होने वाले ONE Friday Fights 92: Sitthichai vs. Shadow के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Sitthichai Sitsongpeenong Masaaki Noiri ONE 167 41

शुक्रवार, 20 दिसंबर को होने वाले धमाकेदार इवेंट के साथ ONE Championship साल 2024 का शानदार समापन करने के लिए तैयार है।

थाईलैंड की राजधानी में होने वाले ONE Friday Fights 92: Sitthichai vs. Shadow में मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के 12 लाजवाब मैच होंगे।

मेन इवेंट में थाई दिग्गज सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग का सामना उभरते हुए स्टार शैडो सिंघा माविन से फेदरवेट मॉय थाई फाइट में होगा।

169 फाइट्स के अनुभवी और मॉय थाई व किकबॉक्सिंग की टॉप पांच फेदरवेट रैंकिंग्स में शामिल सिटीचाई को ONE Championship के सबसे काबिल और सम्मानित एथलीट्स में से एक माना जाता है।

ONE में शामिल होने से पहले आठ बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रह चुके “किलर किड” ने मॉय थाई में एडी अबासोलो और किकबॉक्सिंग में मोहम्मद बुटासा को हराकर खुद को साबित किया है।

33 वर्षीय सुपरस्टार अपने हाल ही के मुकाबले में अच्छी लय में नजर आए, जहां उन्होंने जून में हुए ONE 167 में जापानी स्टार मासाकी नोइरी को पराजित किया था।

वहीं शैडो की बात करें तो इस साल डेब्यू मुकाबले में हार झेलने के बाद उन्होंने तीन मजबूत प्रतिद्वंदियों पर जीत दर्ज की हैं।

24 वर्षीय स्टार ने एरिक हेहीर के बाद पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जिमी विन्यो और फिर मोहम्मद सियासरानी को उनके प्रमोशनल करियर की पहली हार का स्वाद चखाया। वो अब सिटीचाई को हराकर उनकी रैंकिंग्स छीनने के साथ-साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट भी जीत सकते हैं।

इसके अलावा एक अन्य फीचर बाउट में #2 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन वापसी करते हुए 159-पाउंड कैचवेट मैच में अब्देलाली ज़ाहिदी से टक्कर लेंगे।

दुनिया के सबसे मशहूर किकबॉक्सरों में से एक ग्रिगोरियन ने चर्चित विरोधियों का सामना किया है और कई मौकों पर ONE वर्ल्ड टाइटल मैचों में भी शिरकत की है। लेकिन इस साल अप्रैल में सुपरबोन के हाथों अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग खिताबी मैच में हारने के बाद वो साल का अंत शानदार तरीके से करना चाहेंगे।

वहीं ज़ाहिदी ने ONE Friday Fights 88 में किए गए अपने डेब्यू में टुन मिन आंग को दूसरे राउंड में हेड किक नॉकआउट कर सुर्खियां बटोरी थीं।

अगर मोरक्को के स्टार अपने महान प्रतिद्वंदी को हरा पाए तो डिविजन के लिए खुद को बड़ा खतरा साबित कर देंगे।

इन मुकाबलों के अलावा चार बार की K-1 चैंपियन काना मोरिमोटो अपना प्रमोशनल डेब्यू महानतम किकबॉक्सर अनीसा मेक्सेन के खिलाफ करेंगी। वहीं सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पानपयाक जित्मुआंगनोन फ्लाइवेट बेल्ट की तरफ कदम बढ़ाते हुए अपराजित रूसी नॉकआउट इगोर बिक्रेव से भिड़ेंगे।

साल 2024 के आखिरी ONE इवेंट के सभी मैचों की जानकारी यहां पाएं।

ONE Friday Fights 92 का पूरा कार्ड

  • सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. शैडो सिंघा माविन (मॉय थाई – फेदरवेट) 
  • सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन vs. पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट vs. योडनमचाई फेयरटेक्स (मॉय थाई – एटमवेट)
  • पानपयाक जित्मुआंगनोन vs. इगोर बिक्रेव (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सिबमुएन कोच नाय vs. अब्दुल्ला दयाकाएव (मॉय थाई – बेंटमवेट) 
  • रैक इरावन vs. कोको सोर सोमाई (मॉय थाई – एटमवेट)
  • मरात ग्रिगोरियन vs. अब्देलाली ज़ाहिदी (किकबॉक्सिंग – 159 पाउंड कैचवेट)
  • माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग vs. वटचाराफोन पीके साइन्चाई (मॉय थाई – 121 पाउंड कैचवेट)
  • लिउ मेंगयैंग vs. मासाकी नोइरी (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • अनीसा मेक्सेन vs. काना मोरिमोटो (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)
  • रिट्टीडेट सोर सोमाई vs. शिमोन (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • नेथन बेंडन vs. एल्ब्रस ओसमानोव (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)