22 नवंबर को होने ONE Friday Fights 88 के बाउट कार्ड की घोषणा

Aslamjon Ortikov Watcharaphon Singha Mawynn ONE Friday Fights 54 11 1

22 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जिसमें 24 एथलीट्स ONE के ग्लोबल रोस्टर का हिस्सा बनने के लिए अपनी ताकत लगाएंगे।

एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 88 में चार खेलों में मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में 156 फाइट के अनुभवी पोमपेट पीके साइन्चाई सामना 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में अपराजित उज़्बेक फिनिशर असलमजोन ओर्तिकोव से होगा।

पिछले मुकाबले में जीत की लय टूटने के बाद पोमपेट दोबारा विजय रथ पर सवार होना चाहेंगे। 26 वर्षीय स्टार ने ONE Friday Fights में टॉप स्टार्स का सामना किया है, जिसमें रिट्टीडेट सोर सोमाई, सुरियानलैक पोर येनयिंग और डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन शामिल हैं।

उनके प्रतिद्वंदी के नाम 19-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड है, जिसमें शानदार पांच प्रमोशनल जीत भी हैं। अगर ओर्तिकोव शुक्रवार को चौथा फिनिश हासिल कर पाए तो 1 लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बेहद करीब आ जाएंगे।

एक अहम फाइट में थाई फैन फेवरेट डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन की भिड़ंत रूसी हेवी हिटर इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी।

डुआंगसोमपोंग अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और उन्होंने ONE Friday Fights 76 में जोआकिम औराघी पर विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

अब्दुलमेदझिदोव अगस्त में प्रमोशन का हिस्सा बने और यामिन पीके साइन्चाई को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर अपना नाम बनाया।

एक अन्य मुकाबले में 19 वर्षीय काओटाएम फेयरटेक्स वापसी करतेे हुए 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में उभरते हुए स्टार लैमसिंग सोर डेचापैन का सामना करेंगे।

ओर्तिकोव के खिलाफ डेब्यू मैच में हार के बाद काओटाएम ने वानपडेज लुकसुआन को दूसरे राउंड में नॉकआउट से हराया। अब वो अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

वहीं 29 वर्षीय लैमसिंग ने दो मजबूत प्रतिद्वंदियों के खिलाफ लगातार जीत हासिल की हैं और उनकी नजर हैट्रिक पर होगी।

शो की इकलौते MMA बाउट में शानदार फॉर्म में चल रहे इलयास इज़िएव प्रमोशनल डेब्यू कर रहे हार्लिसन नुनेज़ का बेंटमवेट डिविजन में स्वागत करेंगे। इसके अतिरिक्त लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में ब्रिटिश प्रतियोगी क्रेग हचिंसन की टक्कर व्लादिमीर कुचमिस्त्यी से होगी।

इवेंट में एक किकबॉक्सिंग मैच भी होगा, जिसमें चीन के झांग जिन्हु की भिड़ंत हिरोकी नारुओ से फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग बाउट में होगी।

ONE Friday Fights 88 का फाइट कार्ड

  • पोमपेट पीके साइन्चाई vs. असलमजोन ओर्तिकोव (मॉय थाई – 130 पाउंड कैचवेट) 
  • सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप vs. सिंग सोर चोकमिचाई (मॉय थाई – 131 पाउंड कैचवेट)
  • थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग vs. इवान बुल्दाकोव (मॉय थाई – 126 पाउंड कैचवेट)
  • अपिवट सोर सोमनक vs. योडक्रिटसदा सोर सोमाई (मॉय थाई – 131 पाउंड कैचवेट)
  • काओटाएम फेयरटेक्स vs. लैमसिंग सोर डेचापैन (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट)
  • थपलुआंग पेटकियटपेट vs. रैकसाइनसुक सोर टोर हिउबैंगसाइन (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन vs. इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • ओमार सैम्ब vs. हसन वाहदानिराद (मॉय थाई – 157 पाउंड कैचवेट)
  • टुन “द फिनोम” मिन आंग vs. अब्देलाली ज़ाहिदी (मॉय थाई – 158 पाउंड कैचवेट)
  • झांग जिन्हु vs. हिरोकी नारुओ (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • इलयास इज़िएव vs. हार्लिसन नुनेज़ (MMA – बेंटमवेट)
  • व्लादिमीर कुचमिस्त्यी vs. क्रेग हचिंसन (सबमिशन ग्रैपलिंग – लाइटवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32