10 मार्च को होने वाले ONE Friday Fights 8 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Chorfah Tor Sangtiennoi Petsukumvit Boi Bangna ONE Friday Fights 3

10 मार्च को ONE Championship एक बार फिर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में धमाकेदार इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

ONE Friday Fights 8 में दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स MMA और स्ट्राइकिंग मुकाबलों में फाइट कर रहे होंगे।

कार्ड में 12 मुकाबले शामिल हैं, जिसे पेटसुकुमविट बोई बांगना vs. पेटमुआंगश्री टीडेड99 फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबला हेडलाइन करेगा।

मेन इवेंट में शामिल दोनों एथलीट्स ने पिछले महीने अपने-अपने ONE डेब्यू में शानदार जीत दर्ज की थी। वो अब उसी शानदार लय को जारी रखते हुए डिविजन में नई पहचान बनाना चाहेंगे।

कार्ड में अन्य धमाकेदार बाउट्स को भी फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे क्योंकि बैंकॉक में हो रहे इस इवेंट में कई एक्शन से भरपूर मॉय थाई मुकाबले होने वाले हैं।

इस बीच पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव और उज़्बेकिस्तान के मावलद टुपिएव भी बेंटमवेट मॉय थाई मैच में धमाल मचाने को तैयार होंगे।

रामज़ानोव ने कुछ हफ्तों पहले ही ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा को चैलेंज किया था। रूसी एथलीट ने थाई आइकॉन को संघर्ष करने पर मजबूर किया, लेकिन अंत में हार का सामना करना पड़ा। वो अब टुपिएव को हराकर दोबारा टाइटल शॉट पाने के सफर पर निकलना चाहेंगे।

इवेंट के सबसे पहले मैच में 20 वर्षीय इलियास गज़ाली का सामना मोहम्मद सादेघी से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा।

दोनों एथलीट्स ने अपने ONE डेब्यू में संघर्ष करते हुए जीत दर्ज की थी और उनके स्किल सेट को देखते हुए उनके अगले मैच को कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

इवेंट में कई अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स भी MMA और किकबॉक्सिंग बाउट्स में फाइट कर रहे होंगे।

यहां देखिए ONE Friday Fights 8 के पूरे बाउट कार्ड को।

ONE Friday Fights 8 का पूरा बाउट कार्ड

  • पेटसुकुमविट बोई बांगना vs. पेटमुआंगश्री टीडेड99 (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • रैम्बोंग सोर थेरापैट vs. पेटलमपन बमरंगसिट (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट)
  • खुनसुकनोई बूमदेक्सेन vs. नमसुरिन चोर केटविना (मॉय थाई – 116 पाउंड कैचवेट)
  • बैनलुइरिट ओर अटचारिया vs. नुआटोरानी जित्मुआंगनोन (मॉय थाई – 113 पाउंड कैचवेट)
  • पैनकेक कियटोंगयोट vs. जूनियर फेयरटेक्स (मॉय थाई – एटमवेट)
  • माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग vs. जोमहोद चारोएनमुआंग (मॉय थाई – 116 पाउंड कैचवेट)
  • अलावेर्दी रामज़ानोव vs. मावलद टुपिएव (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • जेसन पोनेट vs. व्लादिमीर कनूनीकोव (MMA – लाइटवेट)
  • हुओ शाओलोंग vs. सेयेद मेहदी (किकबॉक्सिंग – 128 पाउंड कैचवेट)
  • जोमहोद ऑटो मॉयथाई vs. डेनियल गिलेनबर्ग (मॉय थाई – 118 पाउंड कैचवेट)
  • फुरकान चीमा vs. सलामत ओरोज़ाकुनोव (MMA – वेल्टरवेट)
  • इलियास गज़ाली vs. मोहम्मद सादेघी (मॉय थाई – फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145