15 मार्च को होने वाले ONE Friday Fights 55 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Avatar PK Saenchai Antar Kacem ONE Friday Fights 51 35 scaled

15 मार्च को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम ONE Friday Fights 55 के लिए पूरी तरह से तैयार है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले शो में 12 मैच शामिल हैं, जिसमें मॉय थाई, किकबॉक्सिंग, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट्स देखने को मिलेंगी।

शो के मेन इवेंट में होने वाले बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में अवतार पीके साइन्चाई का सामना कियामरन नबाती से होगा।

अवतार ONE Friday Fights में लगातार चार जीत हासिल करने के बाद इस मैच में उतरेंगे, इसमें पिछली फाइट में अंतर कासेम के खिलाफ नॉकआउट से आई जीत भी शामिल है।

30 वर्षीय स्टार ने अपने पहले दो मुकाबलों में हार के बाद दृढ़ता का परिचय दिया और अब डिविजन के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में से एक बन गए हैं।

वहीं नबाती की बात करें तो वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने दूसरे मैच के लिए आ रहे हैं और वो एक अनुभवी प्रतिद्वंदी के खिलाफ अपने 19-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

डेब्यू करते हुए रूसी स्टार ने चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पोंगसिरी पीके साइन्चाई को पिछले साल सितंबर में हराकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था।

दोनों स्टार्स की हालिया फॉर्म और लगातार आगे बढ़ने वाले स्टाइल की वजह से मेन इवेंट में शानदार एक्शन की उम्मीद देखने को मिलेगी।

इससे पहले तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पैंथेप वीके खाओयाई अपने जीत के क्रम को आगे बढ़ाना चाहेंगे, जब उनका सामना 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में भूमजयथाई मोर टोर 1 से होगा।

पैंथेप ने स्टीफन इरविन के खिलाफ स्टॉपेज से मिली हार के बाद सितंबर में चालमखाओ पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था, जिसकी वजह से उनका रिकॉर्ड अब 2-1 हो गया है।

एक और जीत उन्हें काफी फायदा पहुंचा देगी, लेकिन भूमजयथाई भी ONE में एक बड़े नाम के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश में होंगे।

इवेंट के अकेले किकबॉक्सिंग मैच में #3 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर टाईकी नाइटो रिंग में वापसी करते हुए शेरज़ोद काबुतोव का सामना करेंगे।

नाइटो ने डिविजन के सबसे अच्छे एथलीट्स का सामना किया है, लेकिन मॉय थाई मैचों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में जापानी स्टार अब अपनी किस्मत को बदलने का प्रयास करेंगे।

किर्गिस्तान के काबुतोव भी मजबूत प्रतिद्वंदियों के खिलाफ हारने के बाद जीत की तलाश में होंगे।

इवेंट में होने वाले MMA मैच की बात करें तो मैथ्यूस परेरा का सामना रूस के खासन खलीएव से लाइटवेट मुकाबले में होगा।

इसके अतिरिक्त फैंस को जापानी स्टार्स के बीच सबमिशन ग्रैपलिंग मैच देखने को मिलेगा, जिसमें शोया इशिगुरो का सामना बेंटमवेट मैच में तोशीयसु सागाए से होगा।

ONE Friday Fights 55 का पूरा बाउट कार्ड 

  • अवतार पीके साइन्चाई vs. कियामरन नबाती (मॉय थाई – बेंटमवेट) 
  • टॉमयैमकूंग भूमजयथाई vs. रिट्टीडेट सोर सोमाई (मॉय थाई – 133 पाउंड कैचवेट)  
  • भूमजयथाई मोर टोर 1 vs. पैंथेप वीके खाओयाई (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट) 
  • डेंफुथाई सिटजैकमॉयथाई vs. रुआम फिलिपे (मॉय थाई – फ्लाइवेट) 
  • चलामडम सोर बूनमीरिट vs. सिंगटानावट नोकजीनलैडक्राबांग (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट) 
  • जोमपडेज नूप्रानबुरी vs. काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट) 
  • लॉन्गर्न पेसैसी vs. स्टीफन इरविन (मॉय थाई – 127 पाउंड कैचवेट) 
  • नतालिया डियाचकोवा vs. चेलिना चीरिनो (मॉय थाई – एटमवेट) 
  • मैथ्यूस परेरा vs. खासन खलीएव (MMA – लाइटवेट) 
  • शेरज़ोद काबुतोव vs. टाईकी नाइटो (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट) 
  • जोकर पेसैसी vs. रयोटा कोशीमिज़ु (मॉय थाई – 137 पाउंड कैचवेट)  
  • शोया इशिगुरो vs. तोशीयसु सागाए (सबमिशन ग्रैपलिंग – बेंटमवेट) 

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)