1 दिसंबर को होने वाले ONE Friday Fights 43 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Paidang Kiatsongrit Kongsuk Fairtex ONE Friday Fights 21 33

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन एक बार फिर से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी के लिए तैयार है।

1 दिसंबर को एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 43 में फैंस को जबरदस्त मॉय थाई और MMA मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट की बात करें तो पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन ONE Friday Fights में अपने रिकॉर्ड को 3-0 करना चाहेंगे, जब उनका सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में खतरनाक स्ट्राइकर कोंगसुक फेयरटेक्स से होगा।

दोनों 23 वर्षीय स्टार्स ने खुद को इस खेल के सबसे तेजी से उभरते हुए स्ट्राइकर्स के रूप में साबित किया है और मेन इवेंट में किया गया दमदार प्रदर्शन इन्हें छह अंकों की राशि वाला ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट दिला सकता है।

एक अन्य फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना प्रोमोशन में डेब्यू करने जा रहे पारसा अमीनीपोर से होगा।

कोंगथोरानी इस मुकाबले में शानदार लय के साथ उतरेंगे क्योंकि उन्होंने अक्टूबर में टाईकी नाइटो को हराकर शायद अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

इसके अलावा 20 वर्षीय स्ट्राइकिंग स्टार असलमजोन ओर्तिकोव का सामना चटानन सोर जोर जॉयप्राजिन से 129-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में होगा।

उज़्बेकिस्तान से आने वाले ओर्तिकोव का करियर रिकॉर्ड 16-0 का है और वो अपने अभी तक के दोनों ONE Friday Fights मैचों में शानदार नजर आए हैं, जिससे उनमें भविष्य का वर्ल्ड चैंपियन बनने के सारे गुण नजर आते हैं।

उनके सामने चटानन के रूप में बड़ी चुनौती होगी, जिन्होंने ONE Friday Fights में दो जीत नॉकआउट से हासिल की हैं।

इसके अतिरिक्त शानदार MMA एक्शन भी देखने को मिलेगा, जहां ONE Warrior Series से आए डेव बेन्गीगी का सामना स्ट्रॉवेट मैच में जापानी दिग्गज रयोसुके होंडा से होगा।

ग्राउंड और स्टैंड-अप गेम में शानदार स्किल्स वाले फिलीपीनो फाइटर सितारों से सजे स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में आगे बढ़ना चाहेंगे, लेकिन उनके सामने होंडा के रूप में बड़ी चुनौती होगी।

32 वर्षीय स्टार जापानी MMA सर्किट में काफी नाम कमाया है और अब वो ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर कमाल करना चाहेंगे।

इसके अलावा बाकी के कार्ड में काफी सारे थाई और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स स्टार्स होंगे, जिनमें चीनी फाइटर “द ईगल ऑफ यी” जिदुओ यिबु, Team Mehdi Zatout के मुस्तफा अल तकरीती और उभरते हुए थाई स्टार चनाजोन पीके साइन्चाई आदि शामिल हैं।

ONE Friday Fights 43 का पूरा बाउट कार्ड

  • कोंगसुक फेयरटेक्स vs. पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • कोंगथोरानी सोर सोमाई vs. पारसा अमीनीपोर (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सिबसन नोखाओ कोरमोर11 vs. अवॉर्ड कज़िम्बा बकाशाबरुहांगा (मॉय थाई – 139 पाउंड कैचवेट)
  • चोकडी मैक्सजंडी vs. यूसिफ कादिर (मॉय थाई – एटमवेट)
  • कोक्लाई चोर हापयाक vs. जोमजय नक्सुजिम (मॉय थाई – 124 पाउंड कैचवेट)
  • बीएम फेयरटेक्स vs. पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • असलमजोन ओर्तिकोव vs. चटानन सोर जोर जॉयप्राजिन (मॉय थाई – 129 पाउंड कैचवेट)
  • चनाजोन पीके साइन्चाई vs. मुस्तफा अल तकरीती (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • रैम्बोंग सोर थेरापैट vs. जिदुओ यिबु (मॉय थाई – 126 पाउंड कैचवेट)
  • कार्लोस अल्वारेज़ vs. नाचिन सैट (MMA – फेदरवेट)
  • रयोसुके होंडा vs. डेव बेन्गीगी (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • फेन मेस्किटा vs. बक्तिगुल कुर्मनबेकोवा (MMA – स्ट्रॉवेट)

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)