10 फरवरी को होने वाले ONE Friday Fights 4 का पूरा कार्ड सामने आया

Han Zi Hao and Ferrari Fairtex

ONE Championship थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights के एक्शन से भरपूर चौथे संस्करण के लिए 10 फरवरी को फिर से वापसी करेगा।

खेलों के सबसे होनहार उभरते हुए स्टार्स की वर्ल्ड क्लास ऑल-स्ट्राइकिंग बाउट्स और MMA प्रतिस्पर्धाओं को इसमें शामिल किया गया है। ऐसे में शो में पहली निर्धारित बाउट से लेकर बहुप्रतीक्षित मेन इवेंट तक धमाकेदार एक्शन जारी रहने वाला है।

दिग्गज थाई स्ट्राइकर डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन और बैटमैन ओर.अटचारिया के बीच एक विस्फोटक फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट मेन इवेंट में होगी।

जाने-माने दिग्गज और पूर्व Lumpinee Stadium चैंपियन बैटमैन इस प्रतिष्ठित एरीना में जीत के साथ वापसी करना चाहेंगे। हालांकि, वो एक ऐसे खतरनाक फाइटर डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन से पूरे दमखम के साथ भिड़ने को तैयार होंगे, जिन्होंने सवास माइकल और चोरफाह टोर.सांगटीनोई जैसे एथलीट्स के खिलाफ जीत हासिल की है।

को-मेन इवेंट में थाई फ्लाइवेट्स के बीच एक दमदार बाउट देखने को मिलेगी, जिसमें मोंग्कोलकेउ सोर.सोमाई का मुकाबला पेटमुआंगश्री टीडेड99 से होगा।

अन्य मॉय थाई एक्शन में इटली के अलेसांद्रो सारा का सामना टर्किश स्टार एर्देम ताहा दिनसर से होगा। जानी-मानी युवा एथलीट गुसजुंग फेयरटेक्स एक अन्य कैचवेट मुकाबले में चिली की स्टार फ्रांसिस्का वेरा से मुकाबला करेंगी और एक फ्लाइवेट भिड़ंत में चाओनगोह जित्मुआंगनोन की बाउट अन बनोर से होगी।

कार्ड के नीचे के हिस्से में थाई स्ट्राइकर फरारी फेयरटेक्स बेंटमवेट मॉय थाई बाउट में खतरनाक ब्राजीलियाई स्टार फैबियो रीस से भिड़कर ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट की ओर अपने सफर को जारी रखने की प्रयास करेंगे।

थाईलैंड के सबसे मनोरंजनक और तेजतर्रार फाइटर्स में से एक फरारी ने सितंबर 2022 में अनुभवी नॉकआउट एथलीट हान ज़ी हाओ पर निर्णय के जरिए शानदार जीत दर्ज करते हुए ONE Championship में अपना डेब्यू किया था।

इससे पहले, अनुभवी सबमिशन स्टाइलिस्ट ब्रूनो अज़ेवेडो देखेंगे कि क्या वो बेंटमवेट MMA मुकाबले में अपराजित रूसी प्रतिभा तालेख गामिदोव के खिलाफ अपने वर्ल्ड क्लास ग्रैपलिंग गेम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/Cno2lSgBbux/?hl=en

इसके अलावा, पाकिस्तानी सनसनी अकीब अवान अपने अपराजित प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड को 22 साल के पीटर डेनसो के खिलाफ दांव पर लगाएंगे, जिन्होंने 2022 में अपने चार मैचों में फिनिश के जरिए जीत हासिल की है।

इवेंट का इकलौता किकबॉक्सिंग मुकाबला जापान के हिरोकी सुजुकी और फारिया अमीनीपोर के बीच होगा।

आखिर में कार्ड की शुरुआत स्कॉटिश स्ट्राइकर जूडी हम्बर और अर्जेंटीना की एथलीट मेलेना गार्सिया के बीच कैचवेट मॉय थाई बाउट से होगी। दोनों एथलीट्स ONE Championship में अपना बेहतरीन करियर बना सकती हैं और वो अच्छे डेब्यू प्रदर्शन के साथ अपना प्रभाव छोड़ने की पूरी कोशिश करना चाहेंगी।

यहां ONE Friday Fights 4 की पूरी लाइनअप देखें।

ONE Friday Fights 4 का बाउट कार्ड

  • डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन vs. बैटमैन ओर.अटचारिया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • मोंग्कोलकेउ सोर.सोमाई vs. पेटमुआंगश्री टीडेड99 (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • अलेसांद्रो सारा vs. एर्देम ताहा दिनसर (मॉय थाई – कैचवेट)
  • गुसजुंग फेयरटेक्स vs. फ्रांसिस्का वेरा (मॉय थाई – कैचवेट)
  • चाओनगोह जित्मुआंगनोन vs. अन बनोर (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • फरारी फेयरटेक्स vs. फैबियो रीस (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • ब्रूनो अज़ेवेडो vs. तालेख गामिदोव (MMA – बेंटमवेट)
  • हिरोकी सुजुकी vs. फारिया अमीनीपोर (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • अकीब अवान vs. पीटर डेनसो (MMA – फ्लाइवेट)
  • जूडी हम्बर vs. मेलेना गार्सिया (मॉय थाई – कैचवेट)

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800