‘बहुत ही सरल, बहुत विनम्र’ पृष्ठभूमि से आए फैब्रिसियो एंड्राडे ने अपनी मां के लिए घर खरीदने का सपना पूरा किया

Fabricio Andrade gets emotional after winning world title at ONE Fight Night 7

मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे सर्कल के अंदर और बाहर अपने आजीवन लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे हैं।

4 नवंबर को 26 वर्षीय सुपरस्टार ONE Fight Night 16 के मेन इवेंट में वेकेंट (रिक्त) ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए बेंटमवेट मॉय थाई किंग जोनाथन हैगर्टी से मुकाबला करते हुए दो खेलों में गोल्ड बेल्ट जीतने का प्रयास करेंगे।

एंड्राडे फरवरी में बैंकॉक में आयोजित हुए ONE Fight Night 7 में जॉन लिनेकर को सनसनीखेज अंदाज में हराकर वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद पहली बार फाइट कर रहे हैं।

उस जीत ने न केवल उन्हें वर्ल्ड टाइटल बेल्ट दिलाई, बल्कि उन्हें अपनी मां के लिए जीवन को बदल देने वाली एक खरीददारी करने का अवसर भी दिया।

ब्राजीलियाई एथलीट ने onefc.com को अपने खास उपहार के बारे में बताया:

“मैंने बेल्ट जीतने के तुरंत बाद घर खरीद लिया। जॉन लिनेकर पर अपनी जीत के ठीक बाद मैं ब्राजील गया और तलाश शुरू की।”

एंड्राडे और उनका परिवार ब्राजील के शहर फ़ोर्टालेज़ा के आम परिवार से आते हैं, उनकी मां विलासिता या यहां तक कि आराम के जीवन को नहीं जानती थीं।

ये ध्यान में रखते हुए कि वो कहां से आए हैं, “वंडर बॉय” का कहना है कि ये नया घर एक उनके लिए एक बड़ी बात होगी:

“जब मैं घर की तलाश कर रहा था तो मेरी ज्यादा मांगें नहीं थीं। खासकर इसलिए क्योंकि जिस घर में हम पले-बढ़े, वो बहुत ही साधारण था, जिसे कम संसाधनों से बनाया गया था।”

अब ONE Championship में सात मुकाबलों के साथ अपनी कमर पर वर्ल्ड टाइटल बेल्ट बांधे हुए और अगले महीने संभावित रूप से एक और बेल्ट के साथ एंड्राडे उस महिला को बेहतर, सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए एक बेहतरीन स्थिति में हैं, जिन्होंने उन्हें पाला पोसा है।

जबकि वो कम से कम सुविधाओं पर रहने की आदी हो गई थीं, एंड्राडे की मां अब आधुनिक सुविधाओं का आनंद ले सकती हैं।

एंड्राडे ने कहा:

“मैं चाहता था कि जहां वो रहती थीं, हम उससे थोड़ी दूर एक जगह पर रहें क्योंकि हमारा पुराना घर अधिक खतरनाक जगह पर है। मैं एक सुरक्षित जगह घर खरीदने में सक्षम हुआ।

“इस घर में एक गैराज है, फर्नीचर डिज़ाइन किया गया है, सब कुछ अच्छी तरह से व्यवस्थित और बनाया गया है। ये उस व्यक्ति के लिए बहुत कुछ है, जिसके पास अपने पूरे जीवन में सबसे सरल चीजें थीं। बुनियादी चीजें होना हमारे लिए पर्याप्त है।”

एंड्राडे अपने परिवार के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन, जो ONE Fight Night 16 में 2-स्पोर्ट किंग बन सकते हैं, फैब्रिसियो एंड्राडे को व्यापक रूप से दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में गिना जाता है।

कई मायनों में, वो पहले ही मार्शल आर्ट्स में टॉप पर पहुंच चुके हैं।

लेकिन गोल्डन बेल्ट या दुनिया में नाम कमाने में प्रेरणा ढूंढने के बजाय “वंडर बॉय” का कहना है कि वो अपने सगों को बेहतर जीवन प्रदान करने की इच्छा से प्रेरित हैं:

“मैं उस जगह पर हूं, जहां अपने माता-पिता और बहनों की मदद करने में सक्षम होना मुझे प्रतिदिन प्रेरित करता है। मैंने अपने अधिकांश व्यक्तिगत सपने पहले ही पूरे कर लिए हैं और अब मैं अपने करीबी लोगों के जीवन को बदलना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य अपने परिवार और मेरे करीबी लोगों के जीवन में बेहतरी के लिए बदलाव लाना है।”

अपनी मां के लिए एक नया घर खरीदना उस दिशा में एक बड़ा कदम है।

एंड्राडे का कहना है कि ये घर कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया में टॉप पर पहुंचने के लिए उनके द्वारा किए गए अनगिनत बलिदानों का भुगतान है, जैसे वर्ल्ड टाइटल की खोज में अपने परिवार से दूर बिताए गए वर्षों का त्याग।

उन्होंने आगे कहा:

“ये कर पाने में सक्षम होने से मुझे बहुत गर्व और खुशी होती है। मैंने अपना काफी समय अपने माता-पिता और परिवार से दूर बिताया है। खेल के प्रति मेरे समर्पण के कारण और मैं उनसे बहुत दूर रहता था इसलिए लंबे समय तक मेरा उनसे संपर्क नहीं हुआ।

“मेरे लिए हमेशा ब्राजील जाना आसान नहीं है (थाईलैंड में अपने वर्तमान घर से) इसलिए मैंने उनके साथ बहुत सारे संबंध खो दिए। लेकिन ये एक कीमत थी, जो मुझे चुकानी पड़ी।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)