क्वोन वोन इल को 62 सेकंड में फिनिश कर फैब्रिसियो एंड्राडे ने जॉन लिनेकर को ललकारा

Kwon Won Il Fabricio Andrade ONE158 1920X1280 3

जब कोई फाइटर किसी चीज़ को लेकर प्रतिबद्ध हो तो उसे हराना बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ इसी राह पर #4 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे आगे बढ़ रहे हैं, जिन्होंने केवल 1 मिनट 2 सेकंड में रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर मौजूद “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को हरा दिया है।

ONE 158: Tawanchai vs. Larsen के को-मेन इवेंट में स्ट्राइकिंग स्टार्स की इस भिड़ंत में “वंडर बॉय” शुरुआत से बहुत शानदार लय में नजर आए।

शुरुआत में ब्राजीलियाई स्टार ने क्वोन को सर्कल वॉल की तरफ धकेलते हुए लेफ्ट बॉडी किक लगाई। दक्षिण कोरियाई एथलीट भी सतर्क थे, जिन्होंने किक से बचने के बाद लॉन्ग जैब लगाने का प्रयास किया, लेकिन लैंड नहीं हो पाया क्योंकि एंड्राडे बहुत शानदार तरीके से मूव कर रहे थे।

इस बीच “वंडर बॉय” ने खतरनाक लेफ्ट हैंड लगाकर क्वोन को बैकफुट पर जाने को मजबूर किया और अगले ही पल जैब और उसके बाद लेफ्ट बॉडी किक लगाई।

इस बार दक्षिण कोरियाई एथलीट दर्द से कराहते हुए नजर आए। कुछ सेकंड बाद वो अपनी पसलियों के हिस्से को पकड़ते हुए मैट पर जा गिरे। फिर ब्राजीलियाई एथलीट ने आगे आकर राइट हैंड लगाया और अगले ही पल रेफरी ने दोनों फाइटर्स को अलग कर फाइट समाप्ति की घोषणा कर दी।

इस शानदार जीत ने “वंडर बॉय” के रिकॉर्ड को 8-2 पर पहुंचा दिया है, इसके लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला। वहीं इस जीत के बाद उन्हें ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी मिल सकता है।

एंड्राडे ने फाइट के बाद इंटरव्यू में कहा, “जॉन लिनेकर, मैं तुम्हें चैलेंज करने आ रहा हूं, छुपने की कोशिश मत करना। मेरा अगला टारगेट तुम हो।”

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger lands a body kick on Natalia Diachkova at ONE Fight Night 46
Muay Thai World Champion Stella Hemetsberger kicks Natalia Diachkova in the body
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
ONE Championship Books Yoshinari vs. Suablack In Flyweight Muay Thai For ONE SAMURAI 3
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger with two ONE Championship belts in the ring.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Nabil Anane at The Inner Circle 25
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25