एड्रियन ली भविष्य में टाय रुओटोलो के खिलाफ MMA फाइट के लिए तैयार – ‘मुझे इस मैच के लिए उत्सुकता है’

Adrian Lee Takeharu Ogawa ONE 172 40 scaled

अपराजित युवा MMA सनसनी एड्रियन “द फिनोम” ली मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो के चैलेंज को खुशी-खुशी स्वीकार कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में हुए ONE Fight Night 31 में रुओटोलो ने डान्टे लियोन पर जीत हासिल कर अपने खिताब का बचाव किया था।

उस इवेंट के बाद सबमिशन ग्रैपलिंग चैंपियन ने बताया कि उनके MMA डेब्यू के लिए 19 वर्षीय स्टार संभावित प्रतिद्वंदी हो सकते हैं।

“द फिनोम” ने अपना नाम सुनने के बाद onefc.com को इस बारे में बताया:

“सच कहूं तो मैं हैरान था जब टाय रुओटोलो ने अपने MMA डेब्यू के लिए मुझे ललकारा। मुझे लगता नहीं कि मैं उनके लिए सही प्रतिद्वंदी हूं। मुझे नहीं लगता कि अगर वो एक आसान शुरुआत चाहते हैं तो मैं उनके लिए सही हूं। लेकिन मुझे इस मैच के लिए उत्सुकता है।”

तीन धमाकेदार फाइट्स में तीन फिनिश के बाद ली को अच्छा-खास अनुभव हो गया है और उनकी स्किल्स रुओटोलो के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं।

रुओटोलो एक वर्ल्ड क्लास ग्रैपलर हैं, लेकिन ली का कहना है कि उनकी स्ट्राइकिंग अभी सही नहीं है। उन्होंने रुओटोलो के जुड़वा भाई, मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो, की कमियां भी गिनाईं।

उन्होंने कहा:

“मैंने जितना भी केड रुओटोलो को देखा है, उसके हिसाब से अभी उनकी स्ट्राइकिंग बिलकुल नई है – ये उनके लिए एकदम फ्रेश चीज है। जब वो स्ट्राइक करते हैं तो थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन वो इसे अपनी रेसलिंग और ग्रैपलिंग के साथ अच्छी तरह जोड़ लेते हैं क्योंकि उनकी रेसलिंग और ग्रैपलिंग बहुत हाई लेवल की है।

“वे दोनों स्ट्राइकिंग से सीधे इसमें चले जाते हैं। मुझे लगता है कि उनका गेम प्लान बस प्रतिद्वंदियों को पटकना और सबमिट करना है। ये अब तक उनके लिए अच्छा काम कर रहा है, लेकिन उनकी स्ट्राइकिंग वो चीज है जिसका टेस्ट होना जरूरी है।”

आलोचना के बावजूद ली, टाय रुओटोलो का बहुत सम्मान करते हैं और उन्होंने उनके आक्रामक रवैये और सबमिशन तलाशने की कला को MMA के लिए अच्छा बताया।

अब जब भी दोनों का मुकाबला होगा तो सिंगापुरी-अमेरिकी एथलीट एक यादगार मैच की उम्मीद कर रहे हैं:

“मुझे लगता है कि वो एक बढ़िया फाइट होगी। मैं मानता हूं कि वो एक शानदार एथलीट हैं। वो और उनके भाई केड, वो बेहतरीन रेसलर्स और ग्रैपलर्स हैं और ये वाकई उनके MMA गेम से जुड़ने में मदद करता है क्योंकि वे कितने डायनामिक हैं। उनका ग्रैपलिंग स्टाइल MMA के लिए ज्यादा सूट करेगा।”

ली का मानना है कि वो रुओटोलो भाइयों को सबमिट कर सकते हैं

एड्रियन ली के पास आत्मविश्वास की कोई कमी है फिर चाहे उनका सामना रुओटोलो भाइयों से ही क्यों ना हो।

उन्होंने एक बड़ी बात कही है कि वो ग्रैपलिंग में दोनों वर्ल्ड टाइटल विजेताओं को पटखनी देने के साथ-साथ सबमिशन से भी धूल चटा सकते हैं:

“मेरे पास ग्रैपलिंग स्किल्स हैं। मुझे विश्वास है कि मैं केड या टाय रुओटोलो को ग्रैपलिंग मैच में सबमिट कर सकता हूं। बस इसे अपनी स्ट्राइकिंग और रेसलिंग स्किल्स में जोड़कर, मुझे सच में लगता है कि मैं उन्हें हर जगह हरा दूंगा।”

ली ने भविष्य में ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन में फाइट करने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन अभी के लिए उनका मुख्य लक्ष्य लाइटवेट MMA डिविजन में आगे बढ़ना है।

उन्होंने कहा:

“सच कहूं तो मैं कुछ ग्रैपलिंग मैच लेने और यहां तक कि ONE Championship में ग्रैपलिंग बेल्ट के लिए जाने को तैयार हूं, लेकिन वो वास्तव में मेरा मेन लक्ष्य नहीं है।”

“मेरा मेन फोकस दुनिया का सबसे अच्छा मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनना है। इसका मतलब है MMA में टाइटल तक पहुंचना और कई टाइटल जीतना। मैं एक टॉप मार्शल आर्टिस्ट बनना चाहता हूं – न कि सिर्फ एक या दूसरे क्षेत्र में महारथ हासिल करना।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.