डिमिट्रियस जॉनसन के फ्लाइंग नी फिनिश को ONE का 2022 MMA नॉकआउट ऑफ द ईयर चुना गया

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on Prime Video 1 1920X1280 54

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन और एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस की दूसरी भिड़ंत का दुनिया में मौजूद सभी ONE Championship फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था, लेकिन शायद ही किसी ने उस मैच की सटीक भविष्यवाणी की होगी।

पहली भिड़ंत में जॉनसन को मोरेस के हाथों नॉकआउट होना पड़ा, जहां वो अपने 14 साल के MMA करियर में पहली बार नॉकआउट हुए। मगर ONE Fight Night 1 में अमेरिकी एथलीट ने उस हार का बदला पूरा करते हुए ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

जिस तरह अप्रैल 2021 में हुए ONE on TNT 1 में ब्राजीलियाई स्टार ने उन्हें हराया था, जॉनसन ने भी रीमैच में “मिकीन्यो” को नॉकआउट कर ही दम लिया। इस जीत के साथ “माइटी माउस” ना केवल नए वर्ल्ड चैंपियन बने बल्कि उन्हें 50 हजार डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला और अब उनकी इस जीत को ONE में 2022 का MMA नॉकआउट ऑफ द ईयर बनाया गया है।

फ्लाइवेट लैजेंड के लिए कहा जा रहा था कि वो उस एथलीट के खिलाफ घबराए हुए दिखाई देंगे, जो उन्हें फिनिश करने वाले एकमात्र एथलीट हैं, लेकिन इस स्थिति का उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

हालांकि मोरेस ने शुरुआत में कई दमदार स्ट्राइक्स लगाईं, टेकडाउन डिफेंस शानदार रहा और पहले 2 राउंड्स में टॉप कंट्रोल भी प्राप्त किया, लेकिन जॉनसन भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

इसी प्रतिबद्धता के कारण तीसरे राउंड में अमेरिकी एथलीट मैच का रुख अपनी ओर पलटने में सफल रहे।

“माइटी माउस” ने अच्छी मूवमेंट करते हुए पंच लगाए, लेकिन मोरेस फिनिश होने से बचते रहे और चौथे राउंड में अपने विरोधी को बैकफुट पर रखने की रणनीति अपनाई। मगर एक बार मौका मिलने के बाद जॉनसन ने फाइट को फिनिश करने की कोशिश की।

अमेरिकी एथलीट ने साउथपॉ स्टांस में रहकर नी स्ट्राइक का झांसा दिया, लेकिन अगले ही पल ऑर्थोडॉक्स स्टांस में आकर खतरनाक राइट क्रॉस लगाया, जिसके प्रभाव से मोरेस लड़खड़ाते हुए सर्कल वॉल से जा टकराए। इसी समय जॉनसन ने उन्हें फ्लाइंग लेफ्ट नी लगाई।

ये स्ट्राइक मोरेस के जबड़े पर जाकर लैंड हुई, जिससे वो नीचे जा गिरे। जॉनसन को अपनी स्ट्राइक पर इतना भरोसा था कि वो रेफरी के ऐलान से पहले ही अपनी जीत को सेलिब्रेट करने लगे थे। इसी के साथ उन्होंने ब्राजीलियाई स्टार से अपनी हार का हिसाब बराबर किया।

मोरेस से ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को जीतने के बाद उन्होंने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। वहीं अब 6 मई, 2023 को ONE Fight Night 10 के रूप में ONE Championship अमेरिकी धरती पर अपना पहला इवेंट कराएगा, जिसमें जॉनसन और मोरेस की ट्राइलॉजी बाउट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी।

ONE में 2022 के अन्य शानदार MMA नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled