ONE Fight Night 15 की फ्लाइवेट MMA बाउट में डैनी किंगड और हू योंग का होगा आमना-सामना

Danny Kingad Eko Roni Saputra ONE Fight Night 7 1920X1280 57

ONE Fight Night 15 के लिए फ्लाइवेट डिविजन के 2 प्रतिभाशाली स्टार्स के बीच मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले का ऐलान किया गया है।

7 अक्टूबर को यूएस प्राइमटाइम पर #3 रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर डैनी किंगड का सामना उभरते हुए स्टार हू योंग से होगा और दोनों एथलीट्स को एक जीत वर्ल्ड टाइटल शॉट के बहुत करीब पहुंचा देगी।

👑 "The King" 🆚 "Wolf Warrior" 🐺Surging flyweights Danny Kingad and Hu Yong will throw down live in U.S. primetime on…

Posted by ONE Championship on Thursday, August 10, 2023

किंगड को ONE में 14 मैचों का अनुभव प्राप्त है और 7 सालों से टॉप फ्लाइवेट फाइटर बने हुए हैं। वो इस डिविजन के सबसे सम्मानित एथलीट्स में से एक हैं।

किंगड पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हैं और जानते हैं कि उन्हें एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पाने के लिए योंग को हराना ही होगा।

इससे पूर्व फिलीपीनो एथलीट को एको रोनी सपुत्रा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली थी। उस मैच में उन्होंने सपुत्रा की 7 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक का अंत किया था।

मगर हू की चुनौती से पार पाना “द किंग” के लिए आसान नहीं होगा।

चीनी स्ट्राइकर को “वुल्फ़ वॉरियर” के नाम से जाना जाता है और ONE Warrior Series में अपराजित रहने के बाद ONE में 3-1 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं और अब रैंकिंग्स के टॉप-5 में किंगड का स्थान लेना चाहते हैं।

इसके अलावा 27 वर्षीय एथलीट पहले भी वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स से भिड़ चुके हैं।

पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर युया वाकामत्सु के खिलाफ ONE में पहली हार झेलने के बाद हू योंग ने डिविजन के पूर्व किंग जेहे युस्ताकियो को पहले राउंड में नॉकआउट किया और उसके बाद दक्षिण कोरिया के टॉप फ्लाइवेट एथलीट वू सुंग हूं पर जीत हासिल की थी।

इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होगा इसलिए फैंस को 7 अक्टूबर को होने वाले इस मैच से धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4