फिलिपे लोबो के खिलाफ रीमैच के लिए जोनाथन हैगर्टी तैयार – ‘उन्हें हराने के लिए उत्सुक हूं’

Jonathan Haggerty Fabricio Andrade ONE Fight Night 16 51 scaled

ONE Fight Night 19 में 2-स्पोर्ट चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को पहली बार डिफेंड करेंगे और वो इसके लिए काफी प्रेरित हैं।

17 फरवरी को ब्रिटिश सुपरस्टार अपनी बेल्ट को #3 रैंक के कंटेंडर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो के खिलाफ दांव पर लगाएंगे और इस जोड़ी के इतिहास को देखते हुए हैगर्टी अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटाने के लिए तैयार हैं।

“द जनरल” ने हाल ही में लोबो की टीम के साथी फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को हराकर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता था।

इसके तुरंत बाद उनकी रिंग में लोबो के साथ तू-तू मैं-मैं हो गई। अब इन दोनों खतरनाक स्ट्राइकर्स को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना करने का मौका मिलेगा।

हैगर्टी ने हाल ही में ब्राजीलियाई एथलीट के साथ अपनी बढ़ती प्रतिद्वंदिता के बारे में onefc.com से बात की:

“जब (लोबो) ने सैमापेच (फेयरटेक्स) को हराया, तब रिंग में उन्होंने मुझे ललकारा था और फिर फाइट के बाद वो बैकस्टेज मुझे चुनौती दे रहे थे। लेकिन मुझे लगता है कि अब उनका जोश कम हो गया होगा क्योंकि मैंने उसके बाद उनके मुंह से कुछ नहीं सुना।

“मैंने उन्हें मैसेज भेजा, ‘चलो, आ जाओ मैदान में।’ मैं सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहा था ताकि वो जाल में फंसे, लेकिन वो कुछ भी जवाब नहीं दे रहे थे तो मैंने सोचा कि शायद उन्होंने अपना पैन खो दिया होगा क्योंकि उनसे फाइट साइन नहीं की जा रही थी।

“जब मैंने एंड्राडे को हराया, वो उनके कॉर्नर में थे और मैंने उनसे सीधे कहा, ‘तुम ये नहीं चाहते।’ ऐसा हर दिन नहीं होता कि चैंपियन एक टॉप कंटेंडर को चुनौती दे रहा हो। होना तो इसका उलटा चाहिए। मैं बस उन्हें हराने के लिए उत्सुक हूं। बस इतना ही।” 

उनके बीच की कड़वी प्रतिद्वंदिता के बावजूद लोबो के प्रति हैगर्टी के मन में सम्मान है और वो उन्हें उनके ताज के लिए एक काबिल विरोधी के रूप में देखते हैं।

“डिमोलिशन मैन” ने अपने आखिरी मुकाबले में पूर्व टॉप कंटेंडर और मौजूदा #4 रैंक के सैमापेच को हराया था और उन्होंने बार-बार साबित किया है कि वो डिविजन के शीर्ष फाइटर्स को हरा सकते हैं।

मौजूदा किंग को लगता है कि जब वे बैंकॉक में भिड़ेंगे तो लोबो की ताकत और कौशल इस मैच को दिलचस्प बना रहा होगा:

“लोबो इसके हकदार हैं। उन्होंने सैमापेच को हराया। वो एक अच्छे फाइटर हैं। एक फाइटर होने के नाते वहां सम्मान है। मुझे बस ऐसा लग रहा है कि हमारे बीच अच्छी फाइट होगी। उनका स्टाइल मेरे लिए परफेक्ट है। वो मेरे लिए एकदम सही लक्ष्य हैं और मैं उन्हें हराने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।” 

हैगर्टी का कहना है कि लोबो दबाव में टूट जाएंगे

जोनाथन हैगर्टी निश्चित रूप से ONE Championship में बड़े मुकाबलों के अनुभवी हैं।

अपने करियर में तीन ONE वर्ल्ड टाइटल के साथ “द जनरल” ने अक्सर तब अच्छा प्रदर्शन किया है, जब ये सबसे ज्यादा मायने रखता था और फ्लाइवेट से भारवर्ग में ऊपर आकर वो पहले से कहीं अधिक मजबूत दिख रहे हैं।

इसलिए वो जानते हैं कि लोबो एक दमदार प्रतिद्वंदी हैं। आत्मविश्वास से भरपूर ये वर्ल्ड चैंपियन एक ऐसे गेम प्लान को लागू करने की उम्मीद कर रहे हैं जिसे उनके चैलेंजर संभाल नहीं पाएंगे।

हैगर्टी ने बताया: 

“मुझे लगता है कि फिलिपे बहुत धीमी शुरुआत करते हैं और उनकी बॉक्सिंग बिल्कुल थाई शैली वाली है, लेकिन आप मेरे खिलाफ इस तरह आराम नहीं कर सकते।

“यदि आप उनपर दबाव डालेंगे तो उन्हें ये पसंद नहीं आएगा और वो टूट जाएंगे। मेरे पास वो शैली है जिसमें मैं आप पर तब तक दबाव बनाता रहूंगा जब तक घंटी नहीं बज जाती इसलिए मैं बस ये सोच रहा हूं कि वो मेरे दबाव और मेरे प्रहारों का सामना कैसे करेंगे।

“उन्होंने सैमापेच के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। एक नॉकडाउन के बाद उन्होंने अच्छी वापसी की और उन्होंने धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाया इसलिए ये एक शानदार फाइट होने वाली है। लेकिन मेरे मारने के बाद वो वापस नहीं उठेंगे। यही अंतर है।”

लोबो पर हावी होने के अवसर को भांपते हुए “द जनरल” ब्राजीलियाई फाइटर को जल्दी हराने की अपनी संभावनाओं से खुश हैं।

अगर “डिमोलिशन मैन” मुकाबले में बने रहते हैं तो हैगर्टी उसके लिए भी तैयार रहेंगे, लेकिन वो अपने प्रतिद्वंदी के जीतने की संभावना को खारिज कर रहे हैं।

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन ने आगे कहा: 

“मैं विस्फोटक रूप में रिंग में कदम रखूंगा, पहले राउंड में अपने निशाने ढूंढूंगा और उम्मीद है कि मुझे वो मिल जाएंगे और काम तमाम हो जाएगा। मैं हमेशा पांच राउंड की फाइट के लिए तैयारी करता हूं, लेकिन अगर आप इसे पहले या दूसरे राउंड में ही खत्म कर सकते हैं तो क्यों नहीं?

“और मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं उनके दिमाग पर हावी हूं। मैं उनके ट्रेनिंग पार्टनर से 1-0 से आगे हूं। मैंने सुना है कि एंड्राडे आपसी ट्रेनिंग में उनसे बेहतर हैं। मुझे नहीं पता कि ये कितना सच है, लेकिन अगर ऐसा है तो मैं पहले राउंड में ही जीत जाऊंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.