बुशेशा vs. कुन्हा को ONE 157 में शामिल किया गया

Marcus "Buchecha" Almeida faces Hugo Cunha at ONE 157

ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु सुपरस्टार मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा शुक्रवार, 20 मई को ONE Championship के अगले इवेंट में अपने अपराजित मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सफर को फिर से आगे बढ़ाने की भरपूर कोशिश करेंगे।

उस शाम ग्रैपलिंग दिग्गज ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot के मेन कार्ड में ह्यूगो “सिल्वरबैक” कुन्हा के खिलाफ बाउट करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से किया जाएगा।

13 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन “बुशेशा” 2021 में MMA में आए थे और ग्लोबल स्टेज पर इसमें एक नौसिखिया होने के बावजूद बिना हारे हुए उन्होंने साल का भरपूर आनंद लिया था।

32 वर्षीय एथलीट ने अपनी बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए किकबॉक्सिंग स्टार एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को नॉर्थ-साउथ चोक के जरिए सबमिट कर दिया था। फिर अपराजित नॉकआउट एथलीट “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन को रीयर-नेकेड चोक के जरिए धूल चटा दी थी। इन मुकाबलों की खास बात थी कि ये कारनामे उन्होंने पहले राउंड में ही कर डाले थे।

20 मई को अल्मेडा जब अपने ब्राज़ीलियाई हमवतन से भिड़ेंगे तो अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। वहीं उनके विरोधी भी इस बाउट में जीत के साथ शानदार वापसी का प्रयास करेंगे।

कुन्हा BJJ स्पेशलिस्ट हैं, जिनके पास 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ 6-1 का MMA रिकॉर्ड भी है। अपने करियर की पहली हार का सामना करने के बाद जीत की लय को वापस पाने के लिए वो बेहद उत्साहित हैं। उन्हें ONE में डेब्यू करने वाले डस्टिन जॉयसन से पिछली फरवरी को विभाजित निर्णय के माध्यम से हार का मुंह देखना पड़ा था।

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot के बारे में अधिक ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए onefc.com पर बने रहें।

किकबॉक्सिंग में और

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36