पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको को मात देने के लिए तैयार हैं बुशेशा

Kang Ji Won Buchecha WINTERWARRIORS 1920X1280 7 768x512

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा अपने MMA करियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन उनका अगला मुकाबला उन्हें हेवीवेट डिविजन के एलीट एथलीट्स में शामिल करवा सकता है।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को होने वाले ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में 17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन की भिड़ंत पूर्व ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको से होगी।

ये एक जीत उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट के बेहद करीब पहुंचा सकती है और उन्होंने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में एक धमाकेदार जीत की उम्मीद जताई है।

अल्मेडा ने कहा:

“मेरे लिए ये बहुत अहम फाइट होगी, लेकिन मैं इस तरह से नहीं सोचना चाहता। जब मैंने अपना ONE डेब्यू किया, तभी किरिल ने भी अपना डेब्यू किया था इसलिए इस प्रोमोशन में हमें बराबर अनुभव प्राप्त है।

“मैंने और उन्होंने भी ONE में 3 फाइट्स की हैं और ये हमारी चौथी फाइट होगी। उससे पहले उन्हें MMA में ज्यादा अनुभव नहीं था और मेरी दृष्टि में हम बराबरी पर खड़े हैं।”

काफी फैंस देखना चाहते हैं कि “बुशेशा” अपनी वर्ल्ड-क्लास BJJ स्किल्स के दम पर अलग-अलग फाइटिंग स्टाइल वाले एथलीट्स के खिलाफ कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

अभी तक ब्राजीलियाई स्टार ने 3 स्ट्राइकर्स को मात दी है, लेकिन अगली फाइट में उनके सामने एक अलग तरह की चुनौती होगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि MMA में आने से पहले ग्रिशेंको ग्रीको-रोमन रेसलर हुआ करते थे यानी अल्मेडा को इस फाइट में अलग तरह के अटैक्स का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा:

“ग्रिशेंको एक बेहतरीन फाइटर हैं और उन्हें रेसलिंग में काफी अनुभव है। इसलिए ये फाइट दिलचस्प रहने वाली है क्योंकि वो मेरे पहले ऐसे विरोधी होंगे जो रेसलर हैं। अगर मुझे भविष्य में बेल्ट को जीतना है तो सभी चुनौतियों से पार पाना होगा और ये बेहद कठिन फाइट होगी, जिसके लिए मैं उत्साहित हूं।”

ONE के पहले Prime Video इवेंट के लिए बुशेशा को मिल रहा प्रोत्साहन

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा का MMA रिकॉर्ड 3-0 का है और किरिल ग्रिशेंको के खिलाफ मैच में उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

ये फाइट इसलिए भी खास होगी क्योंकि ये ONE Championship का पहला Prime Video इवेंट होगा और उत्तर अमेरिकी फैंस इसे प्राइमटाइम पर लाइव देख पाएंगे।

“बुशेशा” खुद को मिले इस मौके से उत्साहित हैं और एक यादगार जीत दर्ज करना चाहते हैं।

32 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मैं अधिक प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं अपने MMA करियर के शुरुआती दौर में हूं, मगर अन्य फाइटर्स लंबे समय से इस खेल से जुड़े हुए हैं और लैजेंड कहे जाते हैं। उनके साथ एक ही कार्ड में परफॉर्म करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।”

“बुशेशा” मानते हैं कि ONE और Prime Video की पार्टनरशिप दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन के लिए बहुत अहम साबित होगी, खासतौर पर इसलिए क्योंकि ONE Fight Night 1 के कार्ड में कई लैजेंड फाइट कर रहे होंगे।

वो इस इवेंट में शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद कर रहे हैं और इवेंट को एड्रियानो मोरेस और डिमिट्रियस जॉनसन का वर्ल्ड टाइटल रीमैच हेडलाइन कर रहा होगा।

ब्राजीलियाई स्टार ने कहा:

“ये इवेंट अमेरिका और अमेरिकी फैंस के लिए बहुत खास रहने वाला है। ये फाइटर्स, प्रोमोशन से जुड़ी सभी चीज़ों के लिए एक बहुत बड़ा कदम है और अमेरिकी फैंस के सामने हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.