22 अप्रैल के लिए बोकांग मासूनयाने vs. जैरेड ब्रूक्स के वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच की घोषणा

Bokang Masunyane fights Jarred Brooks on 22 April

#1 रैंक के कंटेंडर बोकांग मासूनयाने और #2 रैंक के जैरेड ब्रूक्स के बीच एक बड़ा स्ट्रॉवेट MMA मुकाबला ONE Championship के अगले शो में जोड़ दिया गया है।

इन दोनों स्टार एथलीट्स का मुकाबला ONE: Eersel vs. Sadikovic इवेंट में होगा, जिसका सीधा प्रसारण शुक्रवार, 22 अप्रैल को सिंगापुर से होगा। इसके साथ ही मुकाबले के विजेता को ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ के साथ अगला मौका मिल सकता है।

मासूनयाने अभी तक अपने MMA करियर में अजेय रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीकी एथलीट के नाम 8-0 का शानदार रिकॉर्ड है और हाल ही में उन्होंने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैंलेंजर रेने कैटलन को केवल 37 सेकंड में हेड किक लगाकर नॉकआउट कर दिया था।

उस प्रभावशाली प्रदर्शन ने “लिटल जायंट” को स्ट्रॉवेट डिविजन में #1 रैंक के कंटेंडर की जगह हासिल करने में मदद की थी और उनको उम्मीद है कि सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जीत हासिल करके उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल जाएगा।

लेकिन ऐसा हो पाए, इससे पहले मासूनयाने को ब्रूक्स को हराना होगा, जिनकी नजरें भी खिताब पर गड़ी हुई हैं।

तगड़े अमेरिकी एथलीट के नाम 18-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) का रिकॉर्ड है और वो लगातार चार बाउट जीत चुके हैं, जिसमें पूर्व #5 रैंक के कंटेंडर लिटो “थंडर किड” आदिवांग और #4 रैंक के हिरोबा मिनोवा पर बड़ी जीत शामिल हैं।

अगर इस मुकाबले में ब्रूक्स विजेता बनकर उभरते हैं तो बिना किसी संदेह के छलांग लगाते हुए वो रैंकिंग्स में मासूनयाने से आगे निकल जाएंगे ओर पैचीओ की बेल्ट के लिए अगली चुनौती के रूप में दावेदारी को मजबूत कर देंगे।

22 अप्रैल के लिए अभी तक का कार्ड

22 अप्रैल को होने वाले ONE: Eersel vs. Sadikovic इवेंट के लिए सिर्फ जैरेड ब्रूक्स और बोकांग मासूनयाने के बीच होने वाले वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मुकाबले की ही घोषणा नहीं की गई है।

बीते शुक्रवार को मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और “रग रग” ओमार केन के बीच तगड़ा हेवीवेट मुकाबला इस शो के लिए घोषित किया जा चुका है।

इसके अलावा मेन इवेंट में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल अपनी बेल्ट का बचाव आरियन सादिकोविच के खिलाफ करेंगे। वहीं को-मेन इवेंट में जैकी बुंटान का मुकाबला स्मिला संडेल से पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

ब्रूक्स, मासूनयाने और ONE: Eersel vs. Sadikovic इवेंट से जुड़ी दूसरी खबरों के बारे में जानने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)