रिच फ्रैंकलिन ONE Fight Night 24 के मेन इवेंट में ब्रूक्स Vs. बलार्ट के लिए उत्साहित – ‘मैच का बेसब्री से इंतजार’

profile RichFranklin 1

अपडेट: गुस्तावो बलार्ट ने जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ होने वाले ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए वेट मिस कर दिया। ये फाइट अब 126 पाउंड कैचवेट होगी। ONE Fight Night 24 में सिर्फ ब्रूक्स ही खिताब जीतने के योग्य होंगे। अगर बलार्ट जीते तो उन्हें अंतरिम बेल्ट नहीं मिलेगी।

जब भी दुनिया में टैलेंट खोजने की बात आती है तो रिच फ्रैंकलिन को पता है कि उन्हें किसी एथलीट में क्या देखना है।

ONE के वाइस प्रेसिडेंट सालों से बेहतरीन प्रतिभा की खोज कर रहे हैं और उन्हें मुकाबलों में अच्छा करते देखा है। उनका मानना है कि जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स vs. गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट मैच बहुत ही यादगार होगा।

ये जोड़ी 3 अगस्त को होने वाले ONE Fight Night 24 के मेन इवेंट में भिड़ेंगी, जिसमें ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

फ्रैंकलिन का मानना है कि #1 रैंक के ब्रूक्स और #3 रैंक के बलार्ट के बीच दमदार मैच होगा:

“मैं ब्रूक्स और बलार्ट के बीच होने वाले अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच का बेसब्री से इंतजार रहा हूं। ये ऐसी गति से फाइट करते हैं, जो कभी निराश नहीं करती।

“इन दोनों का स्टैमिना दिक्कत नहीं बनेगा। ये अंतरिम बेल्ट के लिए होगा और बलार्ट ही डिविजन में अकेले हैं, जिन्हें ब्रूक्स ने अभी हराया नहीं है।

“ब्रूक्स द्वारा पैचीओ को अवैध स्लैम मारने की वजह से खिताब गंवाना पड़ा और बलार्ट रैंकिंग्स में ऊपर चढ़ रहे हैं। दोनों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।”

दोनों ही फाइटर्स बहुत खतरनाक हैं और वो जीत के रास्ते तलाशने में महारत रखते हैं।

फ्रैंकलिन का मानना है कि शुरुआत में एक दूसरे को पढ़ने के बाद ही वो ऑलआउट अटैक के लिए जाएंगे।

फ्रैंकलिन ने कहा: 

“मुझे लगता है कि ये थोड़ी धीमी शुरु होगी। दोनों एक दूसरे के खेल में कमियां निकालने का प्रयास करेंगे। दोनों क्लिंच में रह सकते हैं, जब तक कि कोई एक गलती ना करे।

“मैं मानता हूं कि ये फाइट अधिकतर समय स्टैंड-अप में ही होगी। दोनों को ही एक दूसरे को ग्राउंड पर रखना बहुत मुश्किल काम होगा।”

फ्रैंकलिन ने बलार्ट और ब्रूक्स की स्किल्स पर चर्चा की

रिच फ्रैंकलिन को गुस्तावो बलार्ट के खेल में ऐसी चीजें दिखती हैं, जो जैरेड ब्रूक्स के लिए परेशानी बढ़ा सकती हैं।

जोशुआ पैचीओ के खिलाफ डिसक्वालीफिकेशन से मिली हार के अलावा अमेरिकी सुपरस्टार ONE में शानदार नजर आए हैं और उन्हें डिविजन के सभी बड़े नामों को धूल चटाई है।

बलार्ट से ही उनका सामना नहीं हुआ है और फ्रैंकलिन को लगता है कि पूर्व ग्रीको-रोमन ओलंपिक रेसलर के पास ऐसे हथियार हैं, जो “द मंकी गॉड” को परेशान कर सकते हैं।

उन्होंने कहा: 

“बलार्ट की हिरोबा मिनोवा के खिलाफ पिछली फाइट देखें तो पता चलता है कि मिनोवा के पास भी ब्रूक्स जैसे ही हथियार हैं। वो ऑलराउंडर, एक अच्छे रेसलर हैं, हालांकि ब्रूक्स के स्तर के नहीं हैं, और स्ट्राइकिंग व टेकडाउन में अच्छा तालमेल बैठाते हैं।

“बलार्ट क्लिंच में ग्रीको-रोमन रेसलिंग का इस्तेमाल कर प्रतिद्वंदियों को छकाते, टेकडाउन या फिर स्ट्राइक्स लैंड कराते हैं।

“उनकी रेसलिंग से स्ट्राइकिंग में मदद होती है क्योंकि लैंडिंग के लिए एंट्री बना लेते हैं और फिर मौका मिलने पर अटैक करते हैं।”

“एल ग्लैडीएडर” की तारीफ के बावजूद फ्रैंकलिन को लगता है कि ब्रूक्स को मात देना इतना आसान काम नहीं होगा।

31 वर्षीय पूर्व स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन के पास खतरनाक सबमिशन पावर है और फ्रैंकलिन को लगता है कि 3 अगस्त को क्यूबा के रेसलर के लिए मुश्किलें होंगी:

“ब्रूक्स एक अलग ही बीस्ट हैं। हमने ब्रूक्स को रेसलिंग की मदद से दूसरे रेसलर्स पर हावी होते देखा है। बलार्ट ने अभी तक उनके जैसी रेसलिंग वाले एथलीट का सामना नहीं किया है तो मुझे नहीं लगता है कि ब्रूक्स उन्हें क्लिंच करते हुए फायदा उठाने देंगे। मैं मानता हूं कि ब्रूक्स, बलार्ट को नीचे गिरा देंगे।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.