आंग ला न संग: ‘वर्ल्ड चैंपियन बनने में सक्षम हैं युया वाकामत्सु’

Yuya Wakamatsu Reece McLaren ONE on TNT III 1920X1280 55 768x512

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग जानते हैं कि वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करनी होती है और अब उनका कहना है कि जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु टॉप पर पहुंचने में सक्षम हैं।

म्यांमार के आइकॉन की मुलाकात वाकामत्सु से तब हुई, जब उन्होंने पिछले साल जून में Sanford MMA में साथ ट्रेनिंग की थी।

वो #3 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर से प्रभावित हुए हैं, जो शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में “वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग का सामना करेंगे।

आंग ला न संग ने कहा, “उनके पास स्पीड है, तकनीक अच्छी है, युवा हैं और Sanford में निरंतर नई चीज़ें सीखने की कोशिश करते रहे।”

जिम में कड़ी मेहनत और उनके अच्छे व्यक्तित्व के कारण 26 वर्षीय वाकामत्सु से आंग ला न संग प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा, “उन्होंने मेहनत की और वो बहुत अच्छे ट्रेनिंग पार्टनर हैं। यहां वो हर किसी के साथ तालमेल बैठा रहे थे और उनके होने से यहां सभी के अंदर एक अलग एनर्जी बनी रहती थी। मैं उन्हें देखने को उत्साहित हूं।”

“वो जोकर की तरह हैं और बहुत खुशमिजाज़ किस्म के व्यक्ति हैं। मैं अपने टीम मेंबर्स के साथ पेंटबॉलिंग करने नहीं जा पाया, लेकिन वो अकेले व्यक्ति थे जो टी-शर्ट पहनकर उस खेल को खेल रहे थे। ये दिखाता है कि वो किस तरह के व्यक्ति हैं।”



आंग ला न संग के अलावा भी Sanford MMA में कई वर्ल्ड-क्लास मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ट्रेनिंग करते हैं और सभी एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन, ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा और “द ड्रैगन लेग” टियाल थैंग भी उसी जिम में ट्रेनिंग करते हैं। “द बर्मीज़ पाइथन” का मानना है कि खुद से बड़े एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करने से वाकामत्सु को भी फायदा होगा।

आंग ला न संग ने कहा, “मुझे लगता है कि अपने डिविजन और उससे हेवी एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।”

“उन्होंने डेरियन काल्डवेड और टियाल के साथ काफी अभ्यास किया है। इन सभी बेंटमवेट स्टार्स के साथ ट्रेनिंग से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।”

ONE के फ्लाइवेट डिविजन में वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स हैं, लेकिन “लिटल पिरान्हा” सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं।

अपनी पंचिंग पावर की मदद से लगातार 4 मैच जीत चुके हैं, जिनमे उनकी #5 रैंक के कंटेंडर रीस मैकलेरन के खिलाफ जीत भी शामिल है, जिसे फाइट ऑफ द ईयर का दर्जा भी मिल सकता है।

आंग ला न संग जानते हैं कि वर्ल्ड चैंपियन बनने की राह बहुत कठिन है, लेकिन वो मानते हैं कि वाकामत्सु Tribe Tokyo MMA और Sanford MMA में ट्रेनिंग करते हुए खुद में निरंतर सुधार कर रहे हैं और चैंपियन बनने में सक्षम हैं।

आंग ला न संग ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वो वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। वो अभी युवा हैं और खुद में सुधार कर रहे हैं।”

“जिस डिविजन के चैंपियन एड्रियानो मोरेस हों, वहां टॉप पर पहुंचना काफी मुश्किल काम है। मगर मुझे उम्मीद है कि उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता उन्हें चैंपियन जरूर बनाएगी।

“ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि वो एक फाइटर के तौर पर खुद को कितना बेहतर बना पाते हैं।”

ये भी पढ़ें: कौन हैं लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर इस्लाम मुर्ताज़ेव?

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.