कांग जी वॉन को पहले राउंड में फिनिश करना चाहते हैं बुशेशा

Marcus Almeida Anderson Silva Revolution 1920X1280 2 768x511

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा का प्रोमोशनल डेब्यू शानदार रहा था और अब शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में भी वो उसी तरह जीत दर्ज करना चाहेंगे।

उस मैच में 13 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन का सामना हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में दक्षिण कोरियाई नॉकआउट आर्टिस्ट “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन से होगा।

इस मैच पर डिविजन के अन्य कंटेंडर्स समेत ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर की नजरें भी टिकी होंगी क्योंकि जिसे भी जीत मिलेगी, वो 2022 में वर्ल्ड टाइटल का टॉप कंटेंडर बन सकता है।

अपने मैच से पहले “बुशेशा” ने onefc.com को दिए इंटरव्यू में अपने पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच, कांग के खिलाफ प्लान और अन्य विषयों पर भी बात की।

Pictures from the MMA fight between Marcus Almeida and Anderson Silva at ONE: REVOLUTION

ONE Championship: आपका डेब्यू अच्छा रहा। ONE में अपने पहले इवेंट वीक, सर्कल में एंट्री लेने और अपने प्रदर्शन को लेकर कैसा महसूस कर रहे थे?

मार्कस अल्मेडा: मैच अच्छा रहा। 2019 के बाद मैंने इतना दबाव महसूस नहीं किया था। मैं देखना चाहता था कि मैं MMA में कैसा कर पाता हूं क्योंकि ये खेल मेरे लिए नया है, लेकिन मैंने फाइट वीक के दौरान धैर्य बनाया हुआ था।

फाइट के दिन मैं एक ही समय पर बहुत उत्साहित और घबराया हुआ था। मगर केज में एंट्री के बाद मैं उम्मीद से बेहतर महसूस कर रहा था और इसलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।

ONE: आप काफी समय से MMA में आने पर विचार कर रहे थे। आखिरकार डेब्यू मैच पूरा होने और क्या आप अपने पहले मैच में अपनी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन कर पाए?

अल्मेडा: मुझे लगता है ज्यादा इंतज़ार करने से मेरे मन में निराशा के भाव आने लगे थे, लेकिन अंत में मुझे जिम में कड़ी मेहनत करने का फल मिला। मुझे इस खेल को समझने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और डेब्यू करना मेरे लिए एक बेहद अविश्वसनीय लम्हा रहा।

मुझे ऐसा अहसास हुआ कि, “हां, मैं इस खेल से जुड़े रहना चाहता हूं।” अभी मैं वैसा ही करने की कोशिश कर रहा हूं।

ONE: पहले मैच से आपने क्या सबक लिया और क्या उससे दूसरे मुकाबले में आपको क्या फायदा होगा?

अल्मेडा: मैंने कई सबक सीखे, लेकिन सबसे बड़ा सबक ये रहा कि ये जिउ-जित्सु से काफी अलग है। जिउ-जित्सु में मैंने कितनी ही सफलता क्यों ना हासिल की हो, लेकिन MMA में केवल जिउ-जित्सु ही मुझे सफलता नहीं दिला सकता।

मैं जानता हूं कि मैं अभी MMA में नया हूं। इसलिए यहां कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरा जिउ-जित्सु गेम कितना शानदार था। मैं MMA में एक वाइट बेल्ट होल्डर जैसा महसूस कर रहा हूं और अभी मैं इस खेल के सबसे निचले स्तर पर हूं।

मुझे काफी कुछ सीखने की जरूरत है और बहुत कुछ साबित भी करना है। इस खेल में मुझे हमेशा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि एक छोटी सी गलती का आपको बहुत बड़ा भुगतान करना पड़ सकता है। मुझे कड़ी ट्रेनिंग जारी रखनी होगी। मैं छुट्टियां नहीं लेता और अब मैं एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हूं।

ONE: आपका सामना “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन से होगा। उनके द्वारा अभी तक प्राप्त की गई सफलता के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

अल्मेडा: उनका नाम अच्छा है, बहुत अच्छे स्ट्राइकर हैं और बहुत खतरनाक साउथपॉ फाइटर हैं। अमीर अलीअकबरी के खिलाफ जीत ने उन्हें डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बनाया है।

ये मेरे लिए बहुत कठिन चुनौती रहने वाली है। केवल कांग ही नहीं बल्कि यहां हर एक फाइटर खतरनाक है इसलिए हर एक मैच बड़ी चुनौती के समान होगा।

मुझे मैचों के दौरान सावधानी बरतनी होगी क्योंकि उनके पास जबरदस्त नॉकआउट पावर है। उनका ग्राउंड गेम और रेसलिंग भी अच्छी है इसलिए उन्हें हरा पाना मेरे लिए आसान नहीं होगा।

ONE: कांग ने अपने पिछले मैचों में 2 बेहतरीन ग्रैपलर्स को पहले राउंड में फिनिश किया है। आपके साथ उनका मुकाबला किस तरह से अलग हो सकता है?

अल्मेडा: वो कई अच्छे रेसलर्स के साथ फाइट कर चुके हैं, लेकिन उनका जिउ-जित्सु गेम ज्यादा अच्छा नहीं था इसलिए देखते हैं सर्कल में इस बार क्या होता है।

मुझे अपने जिउ-जित्सु गेम पर पूरा भरोसा है और ये मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मगर मुझे पंच भी लगाने होंगे, जिसकी मैंने बहुत कड़ी ट्रेनिंग की है। मैं उन लोगों में से एक नहीं बनना चाहता, जो केवल एक ही स्किल के दम पर जीतना जानते हों। इसलिए मुझे रेसलिंग, स्ट्राइकिंग और जिउ-जित्सु में भी बेहतर बनना होगा।

ONE: 2 बड़ी जीतों के बाद उन्हें हेवीवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक माना जा रहा है। अगर आप उन्हें फिनिश कर पाए तो क्या आप सीधे तौर पर टाइटल शॉट की मांग करेंगे?

अल्मेडा: मुझे ज्यादा आगे के बारे में सोचना पसंद नहीं है। मेरी अगली चुनौती कांग हैं और उनसे आगे के बारे में सोचना फिलहाल व्यर्थ है क्योंकि ये फाइट बताएगी कि अभी मेरा इस डिविजन में क्या दर्जा है।

मगर ये सब इस मैच पर निर्भर करता है। मुझे आगे की चीज़ों के बारे में सोचना ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन फिलहाल मेरा फोकस केवल कांग के खिलाफ मैच पर है।

ONE: कांग जी वॉन के किस मूव से आपको सबसे ज्यादा सावधान रहना होगा?

अल्मेडा: उनके पंच और स्पीड, क्योंकि उनके पंच बहुत तेजी से आते हैं, जिनमें जबरदस्त पावर भी होती है। यही बातें उन्हें बहुत खतरनाक फाइटर बनाती हैं।

ONE: आप इस मैच को किस तरह फिनिश करना चाहते हैं?

अल्मेडा: अगर मैं उन्हें पहले राउंड में फिनिश कर पाया तो ये मेरे लिए सपने के सच होने जैसा होगा। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो कहे, “मैं फाइट को तीसरे राउंड तक ले जाकर अच्छा अनुभव हासिल करना चाहता हूं।” मैं ऐसा कभी नहीं करना चाहता।

मैं अपने सभी मैचों को पहले राउंड में फिनिश करना चाहता हूं, वही मेरे लिए परफेक्ट अंदाज में दर्ज की गई जीत होगी। मैं अगर उन्हें पहले राउंड में फिनिश कर पाया तो मुझे बहुत खुशी मिलेगी।

ONE: इस डिविजन में कई सारे टैलेंटेड फाइटर्स हैं। आप किसके खिलाफ अपनी स्किल्स को परखने के लिए सबसे ज्यादा बेताब हैं और क्यों?

अल्मेडा: सच कहूं तो मैंने इस तरह से कभी सोचा नहीं है। मगर मैं “द वाइकिंग” थॉमस नार्मो और “रग रग” ओमार केन के लिए खुद को तैयार कर रहा था। उनके खिलाफ मैचों के लिए मैं खुद को बेहतर तरीके से तैयार करना चाहूंगा। इसलिए अगर ये फाइट्स हुईं तो मुझे बहुत खुशी मिलेगी।

Kang Ji Won fights "Buchecha" at ONE: WINTER WARRIORS on 3 December

ये भी पढ़ें: ग्रैपलिंग सुपरस्टार आंद्रे गल्वाओ ने ONE Championship को जॉइन किया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.