ONE 171: Qatar के लिए आंग ला न संग Vs. शामिल एर्दोगन रीमैच की घोषणा

Aung La N Sang Shamil Erdogan ONE 168 49

गुरुवार, 20 फरवरी को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले ONE 171: Qatar के लिए दो मिडलवेट MMA कंटेंडर्स के बीच एक धमाकेदार मैच का ऐलान किया गया है।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग पिछली हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से अपराजित टर्किश सनसनी शामिल एर्दोगन से भिड़ेंगे। दोनों फाइटर्स की कोशिश अगले मैच को जीतकर मौजूदा डिविजनल चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के खिलाफ खिताबी मैच हासिल करने पर होगी।

“द बर्मीज़ पाइथन” को ONE Championship के सबसे चहेते और अनुभवी सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 20 फाइट्स कर चुके दिग्गज ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

साल 2022 और 2023 में आंग ला न संग ने लगातार तीन फाइट्स हाइलाइट-रील फिनिश के जरिए जीती थीं। लेकिन पिछले साल सितंबर में हुए ONE 168: Denver में उन्हें एर्दोगन के हाथों दूसरे राउंड में स्टॉपेज से हार का मुंह देखना पड़ा।

39 वर्षीय स्टार के पास कतर में अपनी हार का हिसाब बराबर करने का मौका होगा, लेकिन ये इतना आसान काम नहीं रहेगा।

दागेस्तान में जन्मे और पले-बढ़े व अब तुर्की का प्रतिनिधित्व करने वाले एर्दोगन ने अपनी रेसलिंग और मैचों को फिनिश करने की काबिलियत के दम पर 10-0 का शानदार प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड बनाकर MMA के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स के रूप में खुद को साबित किया है।

अमेरिका के डेनवर में आंग ला न संग को हराने से पहले Kremost Fight Club के स्टार ने चीनी पावरहाउस फैन रोंग को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मात देकर ONE Championship में अपना शानदार आगाज़ किया था।

एर्दोगन अब अगले मैच में जीत हासिल कर खुद को मिडलवेट MMA डिविजन के एक खतरनाक कंटेंडर के रूप में स्थापित करना चाहेंगे।

वहीं आंग ला न संग के पास लाजवाब अनुभव और गजब की ताकत है, जिससे उनका प्रयास शानदार वापसी करने का होगा।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)