एनातोली मालिकिन को ONE 167 में केड रुओटोलो और एड्रियन ली के प्रो MMA डेब्यू से बड़ी उम्मीदें

Kade Ruotolo Francisco Lo ONE Fight Night 21 60

एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन को ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में केड रुओटोलो के सबमिशन ग्रैपलिंग से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बदलाव से बहुत उम्मीद है।

ऐतिहासिक 3-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन जानते हैं कि उच्चतम स्तर पर सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है और उन्हें शनिवार, 8 जून को इस ऑलराउंड खेल में डेब्यू कर रहे ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सनसनी में वो क्षमता दिखाई देती है।

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन रूओटोलो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में अपनी पहली प्रोफेशनल MMA फाइट में ब्लेक कूपर से भिड़ेंगे।

मालिकिन को लगता है कि ये 21 वर्षीय सुपरस्टार के लिए एक अच्छा कदम है और उनका मानना ​​है कि ये किसी खास चीज की शुरुआत हो सकती है।

“स्लेदकी” ने शनिवार को आयोजित होने वाले इवेंट से पहले onefc.com से बात की:

“मुझे खुशी है कि केड नई चुनौतियों की तलाश में हैं क्योंकि ग्रैपलिंग में कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता है और वो MMA में खुद को परखना चाहते हैं। मैं उनकी फाइट देखने के लिए उत्साहित हूं, उनका हौसला बढ़ाऊंगा और साथ ही उनके बारे में चिंतित भी होऊंगा।

“ये उनके सुधार के लिए एक अच्छा कदम है। मुझे लगता है कि उनके पास चैंपियन बनने के लिए सभी जरूरी चीजें हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो अपने डेब्यू में जीतेंगे।”

मालिकिन ने भी फ्रीस्टाइल रेसलिंग के साथ एक ग्रैपलर के रूप में शुरुआत की थी।

और वो अब अपने विरोधियों को नॉकआउट करना पसंद करते हैं, रूसी स्टार को लगता है कि रुओटोलो के लिए अपनी पहली फाइट में एक बड़ी छाप छोड़ने की कोशिश करने के बजाय अपने विश्वस्तरीय सबमिशन कौशल पर भरोसा करना बेहतर होगा।

उन्होंने कहा: 

“मुझे नहीं लगता कि केड को अपनी पहली फाइट में तुरंत ही स्ट्राइकिंग पर बहुत अधिक जोर देने की जरूरत है। उन्हें वो काम करके जीत हासिल करने और आत्मविश्वास हासिल करने की जरूरत है, जो वो सबसे अच्छा करते हैं। अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं निश्चित रूप से रेसलिंग करता जैसा कि मैंने अपने शुरुआती मुकाबलों में किया था।

“जैसे-जैसे उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स में सुधार होगा, वो अन्य ग्रैपलर्स के साथ स्ट्राइकिंग में अपना हाथ आजमा सकते हैं। लेकिन आपको विपक्षी पर भी विचार करना होगा। यदि आपके प्रतिद्वंदी एक स्ट्राइकर हैं तो आपको रेसलिंग करने की जरूरत है। यदि प्रतिद्वंदी एक रेसलर हैं तो आप अपने स्ट्राइकिंग स्किल्स को आजमा सकते हैं।”

मालिकिन का कहना है कि ली को ONE डेब्यू में उनका परिवार मदद करेगा

एड्रियन “द फिनोम” ली एक और ऐसे एथलीट हैं, जो ONE 167 में अपना प्रोफेशनल MMA डेब्यू करने जा रहे हैं।

सिंगापुर-अमेरिकी फाइटर एक लाइटवेट मुकाबले में एंटोनियो मामारेला का सामना करेंगे और उनके ONE MMA वर्ल्ड चैंपियंस बड़े भाई-बहन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली की विरासत को देखते हुए कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस इस फाइट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि इससे 18 वर्षीय एथलीट पर बहुत दबाव पड़ सकता है, लेकिन मालिकिन का कहना है कि ली के आसपास के समर्थन से उनको सफलता मिलेगी:

“एड्रियन दबाव का कैसे सामना करते हैं वो उनके लिए एक परीक्षा होगी। मुझे लगता है कि वो एक प्रोफेशनल हैं और उनके पास महान विरासत है, उनके परिवार में बहुत सारे चैंपियंस हैं। मेरा मानना ​​है कि वो जानते हैं कि इसे कैसे संभालना है। उनका परिवार जानता है कि इसे कैसे संभालना है।”

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34