ONE 168: Denver में अलीस एंडरसन का सामना विक्टोरिया सूज़ा से होगा

Asha Roka Alyse Anderson ONE157 1920X1280 2

ONE की संयुक्त राज्य अमेरिका में वापसी के लिए एक धमाकेदार एटमवेट MMA मैच को कार्ड में शामिल किया है, जहां अमेरिकी स्टार अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन की टक्कर ब्राजीलियाई एथलीट विक्टोरिया “विक” सूज़ा से होगी।

ये मैच 7 सितंबर को बॉल एरीना में अमेरिकी प्राइमटाइम पर होने वाले ONE 168: Denver में देखने को मिलेगा।

एक ऑलराउंड फाइटर और मैचों को फिनिश करने की काबिलियत रखने वालीं मिशिगन निवासी एथलीट पिछले साल मई में हुए ONE Fight Night 10 में मौजूदा ONE एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ हारने के बाद पहली बार वापसी करने जा रही हैं।

ये अहम मुकाबला ONE के अमेरिकी धरती पर डेब्यू इवेंट में हुआ था और “लिल सैवेज” अब पुरानी यादों को भुलाकर अमेरिकी फैंस को एक यादगार पल देना चाहेंगी।

स्टैम्प के खिलाफ मैच से पहले एंडरसन ने भारतीय स्टार आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका के खिलाफ सबमिशन से दमदार जीत हासिल की और दिखाया कि उनमें ONE Championship की सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स का सामना करने की काबिलियत है।

वहीं सूज़ा की बात करें तो उनका दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में मिला-जुला सफर रहा है।

दिवंगत विक्टोरिया ली के खिलाफ प्रमोशनल डेब्यू मैच में हार के बाद “विक” ने वापसी की और लिंडा डैरो को हराया। लेकिन उन्हें ONE Fight Night 8 के अपने सबसे हालिया मैच में फ्रेंच-थाई स्टार नोएल ग्रॉन्जोन के खिलाफ जजों के निर्णय से हार झेलनी पड़ी।

डेनवर में एंडरसन का सामना करने से पहले ब्राजीलियाई स्टार 8 जून को होने वाले ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में इत्सुकी हिराटा का सामना करेंगी, यहां जीत हासिल कर वो अमेरिका में होने वाले अहम मुकाबले से पहले शानदार लय पा सकती हैं।

फैंस को एंडरसन और सूज़ा के बीच होने वाले इस बेहतरीन मैच से धमाकेदार एक्शन की उम्मीद करनी चाहिए।

न्यूज़ में और

nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled