एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ONE Fight Night 32 के नए मेन इवेंट में मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को शिर कोहेन के खिलाफ डिफेंड करेंगी

Allycia Hellen Rodrigues Marie McManamon ONE Fight Night 29 82 scaled

लंबे समय से ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनी हुईं एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ 7 जून को अपने खिताब को बचाने के लिए तैयारियों में जुट गई हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 32 के नए मेन इवेंट में ब्राजीलियाई सुपरस्टार अपने खिताब को शानदार फॉर्म में चल रहीं इज़राइली सनसनी शिर कोहेन के खिलाफ दांव पर लगाएंगी।

रोड्रीगेज़ ने साल 2020 में अपने ONE डेब्यू में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर मॉय थाई खिताब का कब्जा किया और वो तब से शानदार फॉर्म में हैं।

बच्चे के जन्म के कारण खेल से दूरी बनाने के बाद उन्होंने 2023 में वापसी की और डिविजन की बेल्ट को यूनिफाई किया, जिसके लिए उन्होंने अंतरिम चैंपियन जेनेट टॉड को ONE Fight Night 8 में शिकस्त दी।

अपने सबसे हालिया मुकाबले में Phuket Fight Club की स्टार ने यूके की मैरी मैकमैनेमन के खिलाफ ONE Fight Night 29 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत हासिल की और संगठन की सबसे प्रभावशाली चैंपियंस में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया।

वहीं बात करें कोहेन की तो उनका ONE में आने के बाद से सफर शानदार रहा है। 24 वर्षीय स्टार ने Road to ONE: Thailand टूर्नामेंट में जीत हासिल कर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया और 3-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड कायम करने में सफलता पाई।

मशहूर Fairtex Training Center में ट्रेनिंग करने वालीं कोहेन को तेज-तर्रार बॉक्सिंग और शानदार गति के लिए जाना जाता है। पिछले साल अक्टूबर में स्कॉटिश दिग्गज एमी पिर्नी को हराकर उन्होंने खुद को डिविजन की सबसे खतरनाक कंटेंडर के रूप में स्थापित किया।

जब इन दो वर्ल्ड क्लास फाइटर्स की टक्कर होगी तो फैंस को एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद रखनी चाहिए। रोड्रीगेज़ का स्टाइल पारंपरिक मॉय थाई से मेल खाता है, जिसमें वो एल्बोज़ और किक्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कोहेन क्लोज़ रेंज वाली फाइटर और बॉक्सिंग एक्सपर्ट हैं।

कोहेन के पास मौका है कि वो अपनी शानदार लय को जारी रखें और इज़राइल की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बनें। लेकिन रोड्रीगेज़ ऐसा होने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी।

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39