जोनाथन हैगर्टी को लगता है कि उनकी टीम के साथी लियाम नोलन एक दिन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे

Liam Nolan Eddie Abasolo ONE on Prime Video 4 1920X1280 21

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी का मानना ​​है कि उनकी टीम के साथी “लीथल” लियाम नोलन उनके नक्शेकदम पर चलने और ONE Championship में गोल्ड बेल्ट जीतने में सक्षम हैं।

दोनों ब्रिटिश स्ट्राइकर्स 4 नवंबर को ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में दिखाई देंगे और “द जनरल” को पता है कि नोलन अपने लाइटवेट मॉय थाई रीमैच में सिंसामट क्लिनमी पर जीत के साथ खुद को वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल कर सकते हैं।

दोनों स्ट्राइकर्स ने वर्षों तक लंदन में एक साथ प्रशिक्षण लिया है और समान शैलियां विकसित की हैं। इसलिए हैगर्टी, जो खुद भी रिक्त ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए फैब्रिसियो एंड्राडे का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं, को इसमें कोई संदेह नहीं है कि नोलन टॉप एथलीट्स के खिलाफ सफल हो सकते हैं।

उन्होंने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपनी फाइट से पहले onefc.com से बात की:

“मुझे लगता है कि लियाम नोलन आज इस दुनिया के सबसे महान स्ट्राइकर्स में से एक हैं। उनके पास जीतने का बढ़िया मौका है (सिंसामट के खिलाफ रीमैच)। और मुझे विश्वास है कि वो एक दिन ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतेंगे।

“मैं लियाम को दिन-ब-दिन ट्रेनिंग करते हुए देखता हूं। मैं ट्रेनिंग कैम्प में उनके साथ हूं और उनकी कड़ी मेहनत को देख रहा हूं। वो सचमुच में मेरा एक बड़ा संस्करण हैं। और अगर वो इस पर विश्वास कर सकते हैं तो वो इसे हासिल कर सकते हैं।”

https://www.instagram.com/p/CygW0GoJzL2/

नोलन एक अच्छी लय में है और उन्होंने अपने पिछले चार मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की है, उस दौरान उन्हें एकमात्र हार जुलाई 2022 में उन्हें सिंसामट के खिलाफ मिली थी।

लंदन निवासी एथलीट उस नॉकआउट हार का बदला लेने के लिए बेताब हैं, जिसने सिंसामट को रेगिअन इरसल के खिलाफ एक असफल वर्ल्ड टाइटल शॉट दिलाया और हैगर्टी का कहना है कि उनके साथी ऐसा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं:

“लियाम जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और उन्होंने पिछली बार क्या गलतियां की थीं। वो जानते हैं कि कौन सी गलतियां दोबारा नहीं करनी हैं। उनके और क्रिश्चियन (नोल्स, मुख्य कोच) के पास काफी मजबूत गेम प्लान है, लेकिन मैं आपको इसके बारे में कुछ नहीं बता सकता।

“मुख्य बात ये है कि उन्हें आखिरी फाइट को भूलकर नई मानसिकता के साथ आगे बढ़ना होगा और सिंसामट को हराना होगा। कोई सम्मान मत दिखाओ, अंदर जाओ और उन्हें दिखाओ कि कौन सर्वश्रेष्ठ है और दिखा दो कि आप वर्ल्ड चैंपियन बनने के योग्य क्यों हैं।”

जोनाथन हैगर्टी और लियाम नोलन थाईलैंड में एक साथ फल-फूल रहे हैं

लियाम नोलन हाल ही में अपने ONE Fight Night 16 के मैच की तैयारी के लिए थाईलैंड के कोह समुई में जोनाथन हैगर्टी के साथ शामिल हुए।

अब काफी अनुभव से सुसज्जित हैगर्टी का मानना ​​है कि बैंकॉक में होने वाले इस बड़े मुकाबले से पहले उनकी टीम के साथी को खुद को यहां के जलवायु के अनुकूल बनाना बहुत फायदेमंद होगा।

उन्होंने बताया:  

“लियाम फाइट से तीन हफ्ते पहले थाईलैंड आ रहे हैं, मुझे लगता है कि ये एक अच्छा विचार है। वो खुद को यहां की गर्मी के अनुकूल बना सकते हैं। और यहां एक टीम के रूप में रहना उनके लिए अच्छा होगा।

“चूंकि हम थाईलैंड में फाइट कर रहे हैं इसलिए हम अब थाईलैंड में ट्रेनिंग कर रहे हैं। ये एक बड़ी भूमिका निभाने वाला है। इसने मेरी पिछली फाइट में भी एक बड़ी भूमिका निभाई और इसलिए मैंने अपनी बाकी सभी फाइट्स के लिए थाईलैंड आने का फैसला किया है।” 

जलवायु और टाइम ज़ोन में शारीरिक तालमेल के साथ-साथ “द जनरल” मानसिक दृष्टिकोण में भी लाभ देखते हैं।

वर्षों से ट्रेनिंग पार्टनर्स और दोस्त के रूप में ब्रिटिश स्ट्राइकर्स एक-दूसरे की संगत में फलते-फूलते हैं और हैगर्टी का कहना है कि ये उन दोनों की सर्वश्रेष्ठता को उजागर करता है क्योंकि वे मैच से पहले अपना दैनिक अभ्यास एक साथ करते हैं।

उन्होंने आगे कहा: 

“हम एक दूसरे को प्रेरित करते हैं। हम एक-दूसरे को बढ़ावा देते हैं और अब हम एक ही इवेंट का भाग होंगे। इसलिए हम एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाएंगे, जो बहुत अच्छा है। इससे बड़ा आत्मविश्वास मिलता है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)