इवेंट वीक व्लॉग में अलग-अलग काम करते दिखे ONE: A NEW TOMORROW के स्टार्स

Rodtang Jitmuangnon Jonathan Haggerty ONE A NEW TOMORROW press conference TE2_9176

ONE Championship के सुपरस्टार्स के लिए थाइलैंड के बैंकॉक में पिछले कुछ दिनों का समय बेहद शानदार बीता है।

इस हफ्ते की शुरुआत में ONE के हीरो थाई कैपिटल में ONE: A NEW TOMORROW के लिए आ चुके हैं। ऐसे में ONE के कैमरों ने उनके साथ कुछ खास बिहाइंड द सींस वीडियो शूट किए हैं, जो उनकी गतिविधियों को दिखाते हैं।

इवेंट वीक के व्लॉग की शुरुआत ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के एक फोटोशूट और पोस्टरों पर ऑटोग्राफ देने से होती है।

इसके बाद भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट पूजा “द साइक्लोन” तोमर एक वीडियो इंटरव्यू में हिस्सा लेती नज़र आती हैं, जहां वो अपने लक्ष्यों के बारे में बात करती हैं। साथ ही दो स्पोर्ट की ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ अपने को-इवेंट मैच के बारे में बताती हैं।

वहां से कैमरा ONE Super Series बेंटमवेट स्ट्राइकर विक्टर “लियो” पिंटो की ओर केंद्रित होता है, जो अपने दोस्तों के साथ खाना खाते हुए दिखते हैं। इसके अलावा, वो एडम नोइ के साथ अपनी किकबॉक्सिंग बाउट और esports के लिए अपने जुनून के बारे में बात करते हैं।

फिर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी, माइकल “द वॉयस” शिवेलो को एक खास इंटरव्यू देने के लिए बैठते हैं। इस दौरान वो रोडटंग से बेल्ट को हासिल करने की इच्छाओं का इजहार करते हैं।

आखिर में कैमरा स्टैम्प के आखिरी ट्रेनिंग कैंप पर फोकस होता है, जहां पर रोडटंग उन्हें कुछ सलाह देते दिखते हैं।

इवेंट वीक व्लॉक को पूरी तरह से देखने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो के प्ले बटन पर प्रेस करिए।

न्यूज़ में और

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja