5 टी-शर्ट्स जो आप इस गर्मी में ONE.SHOP से खरीद सकते हैं

Demetrious Johnson models his new shirt from the ONE.Shop!

गर्मी का मौसम आ चुका है। इसका मतलब है कि अब टी-शर्ट पहनने का वक्त है।

गर्मियां आने के साथ ही आप नए लुक्स भी अपनाना चाहेंगे। ऐसे में The Home Of Martial Arts की कूल चीजों से गर्मियों को दूर भगाने से बेहतर और क्या हो सकता है?

ये रहीं ONE.SHOP की 5 टी-शर्ट्स, जो हमें बहुत प्यारी हैं और उम्मीद है कि आपको भी प्यारी लगेंगी।

डिमिट्रियस जॉनसन की कॉमिक हीरो टी-शर्ट

Demetrious Johnson's comic hero tee!

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन का उपनाम भले ही कॉमिक बुक से प्रेरित हो और इसी नाम का कार्टून भी हो लेकिन इस अमेरिकी एथलीट ने साबित कर दिया है कि वो अपने समय के सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं।

वो असल जिंदगी में भी सुपर हीरो हैं। आप ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन के प्रति अपना प्यार इस कॉमिक हीरो टी-शर्ट को लेकर दिखा सकते हैं।

इस सफेद टी-शर्ट में 11 नीले रंग के सितारे, फ्लाइवेट सुपरस्टार का नाम और कॉमिक बुक के स्टाइल लेटर में उनका उपनाम शामिल किया गया है। सभी अक्षर लाल, सफेद और नीले रंग में हैं। ये रंग अमेरिका के प्रतीक को दर्शाते हैं।

इसके साथ ही नीले रंग का ONE लोगो आस्तीन पर और पीछे की ओर माइटी माउस लिखा हुआ दिखाया गया है।

इसे ONE.SHOP से खरीदें।

मार्टिन गुयेन की फ्लाइंग नी टी-शर्ट

Martin Nguyen's flying knee t-shirt

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट में से एक हैं। वो जब भी सर्कल के अंदर कदम रखते हैं तो अपने उत्साह को दिखाने में ज़रा सी भी कमी नहीं छोड़ते हैं।

अपने घातक बाएं ओवरहैंड के साथ ही वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार के हाइलाइट रील मूव्स उनकी शानदार फ्लाइंग नी के आसपास रहते है। ये कौन भूल सकता है कि गुयेन ने अप्रैल 2019 में अपने गोल्ड को बचाने के लिए इसका इस्तेमाल किया था।

मार्टिन गुयेन की फ्लाइंग नी टी-शर्ट उनके इस धारदार वार को सलामी देती है, जो कुछ गिने-चुने एथलीट ही इस वार को चला पाते हैं।

Martin Nguyen clinches a scintillating flying knee knockout victory to retain the ONE Featherweight World Title!

🎯 RIGHT ON TARGETMartin "The Situ-Asian" Nguyen clinches a scintillating flying knee knockout victory to retain the ONE Featherweight World Title! TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, April 12, 2019

इस टी शर्ट में ONE का लोगो आस्तीन पर और गुयेन के नाम के शुरुआती अक्षर गर्दन पर हैं।

इसे ONE.SHOP से खरीदें।



ONE के लोगो वाली टी-शर्ट

The official ONE Championship logo shirt

क्या आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें सिंपल चीजें पसंद आती हैं? तो हमारे पास आपके लिए भी एक टी-शर्ट है।

आपने सही पहचाना, हमारी ONE लोगो वाली टी-शर्ट में ONE Championship का लोगो आगे की ओर छपा है। ये कई तरह के रंगों में आती है, जो आपकी पर्सनैलिटी को भा सके।

इसके साथ ही हमारे कंट्री एडिशन को भी जरूर देखें।

फिर चाहे आप ONE को रिप्रेजेंट अमेरिका, फिलिपींस, चीन, इंडोनेशिया या कहीं और से क्यों न कर रहे हों, बस शॉप को ब्राउज करें ओर अपनी पसंद की चीजें खरीद लें।

इसे ONE.SHOP से खरीदें।

जॉनी कपकेक्स X ONE मीशा टेट टी-शर्ट

The limited edition Johnny Cupakes X Miesha Tate shirt

अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं तो हमारी लिमिटेड एडिशन टी-शर्ट्स को जरूर देखें। इन्हें अमेरिका बेस्ड जॉनी कपकेक्स के साथ मिलकर उतारा गया है।

इस क्लोथिंग ब्रांड के पास अपना पसंदीदा फूड है, जो कि विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की बेहतरीन खिलाड़ी व वर्तमान में ONE Championship की वाइस प्रेसिडेंट मीशा “कपकेक्स” टेट के साथ बढ़िया से मेल खाता है।

इस टी-शर्ट को खासतौर पर टेट के निकनेम को सम्मान देने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां तक कि ये टी-शर्ट स्पेशल कपकेक पेस्ट्री बॉक्स में आती है। खत्म होने से पहले आप भी एक अपने इसे खरीद लीजिए।

इसे ONE.SHOP से खरीदें।

रिस्पेक्ट टी-शर्ट

The ONE Championship Respect Tee

भले दो एथलीट्स कड़े मैच के बाद गले लग रहे हों, वर्ल्ड टाइटल बाउट के बाद विरोधी एक-दूसरे के प्रति सम्मान जता रहे हों या जीत के बाद अपने पिछड़े हुए साथी को इज्जत देनी हो। ये सम्मान ही ONE Championship और मार्शल आर्ट्स के सच्चे मूल्य हैं। भले ही आप सर्कल के अंदर हों या बाहर।

कुछ लोग भले ही दिखावा करें लेकिन हमारा मानना है कि सम्मान सबके लिए सच्ची भावना के साथ होना चाहिए, ताकि दूसरों को भी प्रेरित किया जा सके।

इसलिए हमने ONE Respect टी-शर्ट बनाई हैं, जिसे कई भाषाओं में The Home Of Martial Arts नेकटेप पर बुनकर फिनिश किया गया है। इसमें अंदर स्क्रीन प्रिंटेड नेक लेबल लगाया गया है. ताकि ज्यादा आराम मिल सके।

इसे ONE.SHOP से खरीदें।

ये भी पढ़ें: ONE द्वारा ‘Take A Stand’ टी-शर्ट से होने वाली सारी कमाई दान में दी जाएगी

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.