नए स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स ने संभावित चैलेंजर्स के बारे में बात की – ‘मैंने पहले से उनपर नजर बनाई हुई है’

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 71 768x512

नए ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स अपनी बात सामने रखने से कभी पीछे नहीं हटते और उनकी ये मानसिकता शायद कभी नहीं बदलेगी।

कई महीनों तक फिलीपीनो सुपरस्टार पर तंज़ कसने के बाद “द मंकी गॉड” ने 3 दिसंबर को हुए ONE 164 में जोशुआ पैचीओ को हराकर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

5 राउंड तक चले उस मुकाबले के बाद ब्रूक्स ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के प्रति सम्मान दिखाया और उनके बीच दुश्मनी मानो अब खत्म हो गई है।

मगर अमेरिकी स्टार के अनुसार मैच से पहले कसे गए तंज़ उनकी रणनीति का हिस्सा था और इसी की मदद से उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में मानसिक बढ़त बनाने का प्रयास किया था।

ब्रूक्स ने ONEFC.com से कहा:

“आपको ऐसी रणनीति तैयार करनी होती है, जिससे आपको शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी बढ़त मिल सके। इसलिए उनपर तंज़ कसना उनके दिमाग के अंदर घुसने का एक तरीका रहा और इसी तरह आप फाइट्स को जीत सकते हैं।”

अब ब्रूक्स वर्ल्ड चैंपियन हैं और डिविजन के कई खतरनाक कंटेंडर्स ने उन्हें अपना निशाना बनाया हुआ है, लेकिन Mash Fight Team के स्टार एक बार फिर उसी मानसिकता के साथ सर्कल में उतरने को तैयार हैं।

ब्रूक्स ने स्ट्रॉवेट MMA डिविजन और अपने अगले संभावित चैलेंजर्स के लिए संदेश भेजते हुए कहा:

“क्या आप मानते हो कि आप मुझ पर बढ़त बना पाओगे? मैंने आपकी चुनौती पर पहले ही विचार किया हुआ है और आपके गेम को परख रहा हूं। मैंने सोशल मीडिया पर पिछले करीब डेढ़ साल से आप पर नज़र बनाई हुई है इसलिए मैं आपको पहले से जानता हूं और उम्मीद करता हूं कि आपको मेरे गेम के बारे में ज्यादा जानकारी होगी।

“अगर आपने मेरे पिछले मैच को देखा होगा तो आपको पता चलेगा कि मैं जादूगर हूं। मैं बहुत तेजी के साथ परिस्थितियों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करूंगा।”

जैरेड ब्रूक्स ने संभावित वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स के बारे में बात की

जैरेड ब्रूक्स अब स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप पर हैं और उन्होंने भी कुछ एथलीट्स पर करीब से नजर बनाई होगी।

उनमें से एक नाम उभरते हुए फिलीपीनो स्टार जेरेमी मिआडो का है, जो लगातार 4 मैचों को नॉकआउट से जीत चुके हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्रूक्स “द जैगुआर” को अपने अगले चैलेंजर के रूप में देख रहे हैं:

“जेरेमी मिआडो बहुत अच्छे फाइटर हैं। वो लंबे हैं, बॉक्सिंग गेम अच्छा है, रेसलिंग कर लेते हैं और उनका जिउ-जित्सु गेम भी बुरा नहीं है। इसलिए मैं मानता हूं कि जेरेमी मिआडो के खिलाफ मेरा मैच अच्छा रहेगा।”

ब्रूक्स को तुरंत पैचीओ के साथ रीमैच से भी कोई दिक्कत नहीं है और उसके लिए उन्होंने जगह भी सोच ली है।

6 मई, 2023 को ONE Fight Night 10 के रूप में ONE Championship पहली बार अमेरिकी धरती पर किसी इवेंट का आयोजन करेगा।

फिलीपीनो स्टार को उनके देश में हराने के बाद ब्रूक्स अपने घरेलू फैंस के सामने फाइट करना बहुत पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा:

“वो अगर जोशुआ को रीमैच देना चाहते हैं तो मुझे कोई परेशानी नहीं है, ये एक अच्छी प्रतिद्वंदिता होगी। मैंने उन्हें फिलीपींस में उनके होम क्राउड के सामने हराया। वो 6 मई को अमेरिका आकर मुझसे फाइट करें तो अच्छा होगा।”

मिआडो और पैचीओ के अलावा स्ट्रॉवेट किंग ने #4 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर गुस्तावो बलार्ट को भी एक खतरनाक कंटेंडर बताया है।

मगर फिलहाल के लिए ब्रूक्स को इन कंटेंडर्स का कोई डर नहीं है क्योंकि वो टॉप 3 एथलीट्स को पहले ही हरा चुके हैं और उन्हें भरोसा है कि पहले की तुलना में अगली चुनौती उनके लिए थोड़ी आसान होगी।

“द मंकी गॉड” ने कहा:

“गुस्तावो बलार्ट का कद 4 फुट 11 इंच है, लेकिन वो किसी मिनी हल्क की तरह हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि मुझे उनपर आसान जीत मिलेगी। जोशुआ पैचीओ को हराना अभी तक सबसे कठिन रहा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.