5 कारण कैसे मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग आपकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला साबित हो सकता है

Rika Ishige DSC_50361

मार्शल आर्ट्स में शामिल होना वास्तव में एक जीवन बदलने वाला अनुभव है।

मार्शल आर्ट्स एशिया का सबसे समृद्ध सांस्कृतिक खजाना है, जो अब दुनिया भर में पॉपुलर हो गया है। इसने लाखों लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इसकी कई शैलियों में प्रशिक्षण लेकर मार्शल आर्ट्स आपको मूल्यों, ज्ञान, अनुशासन और एक नए दृष्टिकोण के साथ मजबूत करेगा।

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों समेत सभी उम्र के लोग मार्शल आर्ट्स से बहुत लाभ उठा सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो अपनी खुद की मार्शल आर्ट्स यात्रा शुरू करने में कभी देर नहीं करनी चाहिए। यहाँ इसके कई लाभों में से कुछ के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

#1 आत्मरक्षा के गुर सीखें

Alain Ngalani IMG_9002 e1504679994657.jpg

मार्शल आर्ट्स की तुलना में कोई अन्य गतिविधि नहीं है, जो लोगों को आत्मरक्षा के कौशल से लैस करेगी। चाहे वह मुक्केबाजी हो, मॉय थाई हो या ब्राजीलियन जिउ-जित्सु, इनमें से किसी को भी चुनकर व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए खतरों को बेअसर करने का ज्ञान हासिल कर सकता है।

ONE Championship में प्रतिस्पर्धा करने वाले कई हीरो जैसे एलेन “द पैंथर” नगालानी, “रॉक मैन” चेन लेई और “जंगल कैट” मुहम्मद आइमान ने बुलीज (शरारत्वी तत्वों) से खुद को बचाने के लिए मार्शल आर्ट्स सीखना शुरु किया था।

इसकी शुरुआत करने के बाद अभ्यास के दौरान वे इसमें पूरी तरह डूब गए। इसकी अन्य शैलियों को सीखने की इच्छा ने ONE में उनके एक पूर्ण और सफल करियर का मार्ग प्रशस्त किया।

#2 अपने अनचाहे वजन को कम करें

Martin Nguyen 006_SB_ONE_180817_KL_DSC_5895 Kopie.jpg

अधिकतर लोग फिटनेस पाने के लिए अपना पसीना बहाते हैं लेकिन मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग के दौरान पूरे शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। यही वजह है कि मार्शल आर्ट्स को सबसे अच्छी शारीरिक गतिविधियों में से एक माना जाता है, जिसे आप कर सकते हैं। अनुशासन और गतिविधि की तीव्रता के आधार पर महज एक घंटे के मार्शल आर्ट्स के अभ्यास से 500 से 1000 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है।

आप इन एथलीट्स की आदर्श फिजीक को देखकर नहीं बता सकते लेकिन ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन “द सीटू-एशियन” और ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ “द पैशन” सहित कई एथलीट्स का वजन एक समय बहुत ज्यादा था। मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरु करने के बाद इन्होंने काफी वजन कम किया।

अगिलान थानी “एलीगेटर” ने भी अविश्वसनीय तरीके से 55 किग्रा वजन कम कर लिया था।

#3 तनाव दूर करने का शानदार तरीका

Rika Ishige 007_SB_ONE_050817_Macao_DSC_3917.jpg

मार्शल आर्ट्स तनाव से राहत के लिए एक जबरदस्त तकनीक है। जीवन में सभी क्षेत्रों के लोग अपनी हताशा, मन-मुटाव, क्रोध और नकारात्मक ऊर्जा को इसके माध्यम से बाहर निकाल सकते हैं। मार्शल आर्ट्स के जरिए वे आंतरिक शांति पा सकेंगे, जिससे वास्तव में उनके दैनिक जीवन में आक्रामकता और गुस्सा कम होगा।

#4 आप करेंगे जीवनभर की दोस्ती

Mark Sangiao ADUX0354e web.jpg

जब आपकी दिलचस्पी एक जैसी चीज़ों में हो तो दोस्त बनाना आसान हो जाता है। अपने पसंदीदा मार्शल आर्ट्स विषयों में क्लास लेने से पहले से ही अपने भविष्य के साथियों के साथ एक तात्कालिक संबंध बन जाते हैं, जो निःसंदेह आपको अपने भीतर की महानता को बाहर लाने के प्रयास में आपकी सीमाओं तक पहुंचाएंगे।

फिलिपींस की Team Lakay की सामूहिक सफलता को देखें। इसमें पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग “लैंडस्लाइड”, ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ “द पैशन”, डैनी किंगड “द किंग”, पूर्व ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे युस्ताकियो “ग्रैविटी” और पूर्व ONE बैंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन बेलिंगोन “द सायलेन्सर” शामिल हैं।

#5 आत्मविश्वास और विनम्रता में इजाफा

Mei Yamaguchi Angela Lee IMG_7261.jpg

ना केवल मार्शल आर्ट्स में जीवन को बदलने की क्षमता है बल्कि यह आपके पूरे चरित्र को बेहतर करने के लिए आपमें भारी परिवर्तन भी ला सकता है। आत्मविश्वास और आत्म-आश्वासन की एक नई भावना की उत्पत्ति ट्रेनिंग से परिणाम देखने की संतुष्टि के साथ होती है। वहीं, विनम्रता और सम्मान का आप निःसंदेह मार्शल आर्ट्स के तरीके समझने के बाद पालन करेंगे।

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्सClick here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled