5 बातें जो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु आपको जीवन के बारे में सिखाता है

Adriano Moraes

जब कोई मार्शल आर्ट्स का विद्यार्थी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु को चुनता है तो वो सिर्फ उम्मीद करता है कि वो वही तरीके सीख पाए, जो उसे “द जेंटल आर्ट” में मदद कर सके।

सबमिशंस और बचाव के तरीकों का अभ्यास करने के अलावा BJJ का अभ्यास करने वाले मैट पर सीखने वाली चीज़ों को दैनिक जीवन में भी उपयोग करना सीखते हैं।

इस चीज़ को ध्यान रखते हुए जानें 5 चीज़ों के बारे में जो BJJ आपको जीवन के बारे में सिखाता है।

#1 आकार एक भ्रम है

Renzo Gracie

BJJ की एक अच्छी बात है कि ये हर साइज के मार्शल आर्टिस्ट के लिए है। छोटे एथलीट्स अक्सर बड़े विरोधियों को जाल में फंसा लेते हैं क्योंकि “द जेंटल आर्ट” तकनीक पर निर्भर रहता है, मसल्स पर नहीं।

इसका अर्थ है कि हमें आकार की वजह से किसी को भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। आकार में बड़े व्यक्ति को भी इस खेल में ज्यादा गुणी और आकार में छोटा विद्यार्थी भी पछाड़ सकता है।

यही चीज़ रेंजो ग्रेसी और उनका परिवार 90 के दशक से ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में बड़ा नाम बनने के बाद बताते आ रहे हैं।

#2 उम्र सिर्फ एक अंक है

Bibiano Fernandes celebrates his win against Kevin Belingon At ONE CENTURY PART II

भले ही आपकी उम्र कितनी भी हो लेकिन आपको BJJ में ट्रेनिंग करने का फायदा मिलेगा क्योंकि इस खेल में ताकत नहीं चपलता जरूरी है और हर उम्र के लोग इसका अभ्यास कर सकते हैं।

इस चीज़ को ध्यान रखते हुए आपको कभी भी जीवन में अपनी उम्र की वजह से चीज़ों को करने से नहीं रोकना चाहिए।

उदाहरण के लिए आप ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस को ले सकते हैं। इस BJJ स्टार की उम्र 40 साल है और वो अभी भी बेंटमवेट डिविजन में शीर्ष पर हैं।



#3 तकनीक, ताकत को हरा सकती है

Joshua Pacio out-grappled Yoshitaka Naito to win the ONE Strawweight World Title

हमने पहले ही कहा है लेकिन हम साफ करना चाहते हैं कि BJJ पूरी तरह तकनीक पर निर्भर है, ताकत पर नहीं। मैट पर स्किल्स आपका सबसे बड़ा हथियार है।

आपको जीवन में हर चुनौती को इसी तरह लेना चाहिए। जब आपके पास उपयुक्त दृष्टिकोण है तो आपको ताकत की जरूरत क्यों होगी?

अक्टूबर 2016 में उस समय के चैंपियन योशिताका “नोबिता” नाइटो द्वारा रीयर-नेकेड चोक से हारने के बाद फिलीपींस के वुशु स्टार जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने अपने टेकडाउन डिफेंस और BJJ पर काम किया।

Team Lakay के ट्रेनिंग सेशंस ने सितंबर 2018 के रीमैच के लिए उन्हें तैयार किया जहां उन्होंने बिना डर के ग्राउंड पर जापानी स्टार का सामना किया और नाइटो को ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए हराया।

#4 आपको मुश्किलों को पार करने का तरीका पता चलेगा

ONE Flyweight World Champion Adriano Moraes

अगर आप BJJ का अभ्यास करते हैं तो आपके सामने जरूर असफलताएं आएंगी। आप टैप आउट करेंगे, सबमिशंस में जकड़े जाएंगे और कभी-कभी आपको महसूस होगा कि आप पीछे जा रहे हैं।

हालांकि, ये ब्लैक बेल्ट बनने तक के सफर का एक हिस्सा है।

यही जीवन के बारे में भी कहा जा सकता है। अगर आप इसी तरह की चीज़ में हाथ आजमा रहे हैं तो आपको निराशा और असफलता मिलेगी। इसके बावजूद अगर आप इन मुश्किलों को पार करते हैं तो आपको सफलता का अनुभव मिलेगा, जो इस चुनौती को सफल बना देगा।

ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को ब्राजील में जन्म के समय ही छोड़ दिया गया था, जहां वो अनाथालय में बड़े हुए और फिर उन्हें गोद लिया गया। हालांकि, 7 साल की उम्र में मार्शल आर्ट्स ने मोरेस को बताया कि वो जीवन में आई किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं।

#5 जीवन मिल-जुलकर रहने का नाम है

Angela Lee Family

अंत में “द जेंटल आर्ट” बताता है कि आपको जीवन में किसी भी चीज़ को हासिल करने के लिए कुछ लोगों के साथ की जरूरत होती है।

आप कभी अच्छे ग्रैपलर नहीं बन पाएंगे, जब तक आपसे अच्छा व्यक्ति आपकी परीक्षा नहीं ले लेता। बिना कोच के आपके लिए BJJ में अपनी गलतियों को जनाना भी मुश्किल होगा।

जीवन के लिए भी ये चीज़ें सही है। अच्छे साथी और दोस्त होना लक्ष्य को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण है।

आप ONE वर्ल्ड चैंपियंस “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और उनके छोटे भाई क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली से सीख सकते हैं। माता-पिता के समर्थन की वजह से दोनों एथलीट्स ने सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें: ताकतवर मॉय थाई डिफेंस पाने के लिए 5 जरूरी बातें

लाइफ स्टाइल में और

MurHawkSlater 1200X800
Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 39 scaled
Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 7 scaled
Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31
John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98
Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21