भारत में ONE 162 का लाइव प्रसारण कैसे देखें

Zhang Peimian roars after his win

ONE Championship दिवाली से पहले बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शुक्रवार, 21 अक्टूबर को मलेशिया के अक्षीयता एरीना से ONE 162: Zhang vs. Di Bella को लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें कई खतरनाक फाइटर्स शानदार अंदाज में जीत दर्ज कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहेंगे।

मेन इवेंट में 19 वर्षीय चीनी एथलीट झांग पेइमियान और कनाडाई-इटालियन सुपरस्टार जोनाथन डी बैला के बीच वेकेंट (खाली) ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

कार्ड में कुल 9 मुकाबले शामिल हैं, जिनमें एलेक्स सिल्वा, एको रोनी सपुत्रा और रीस मैकलेरन समेत कई अन्य टॉप स्टार्स बड़ी जीत दर्ज अपने शानदार सफर को जारी रखने का प्रयास करेंगे।

भारत में लाखों मार्शल आर्ट्स फैंस हैं, जो इस इवेंट के जबरदस्त एक्शन को किसी हालत में मिस नहीं करना चाहेंगे। इसलिए आइए बताते हैं कि भारतीय फैंस ONE 162 का लाइव प्रसारण कैसे और कब देख सकते हैं।

भारत में कब शुरू होगा ONE 162 का प्रसारण?

भारत में लीड कार्ड शुक्रवार, 21 अक्टूबर को Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर शाम 4:30 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

ONE 162: Zhang vs. Di Bella का मेन कार्ड

  • झांग पेइमियान vs. जोनाथन डी बैला (ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • रीस मैकलेरन vs. विंडसन रामोस (MMA – फ्लाइवेट)
  • कॉन्स्टेंटाइन रुसु vs. इस्लाम मुर्ताज़ेव (किकबॉक्सिंग – कैचवेट 78.5)
  • एलेक्स सिल्वा vs. गुस्तावो बलार्ट (MMA – कैचवेट 59.4)
  • जिमी विन्यो vs. निकलस लारसेन (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. योडकाइकेउ फेयरटेक्स (MMA – फ्लाइवेट)

ONE 162: Zhang vs. Di Bella का लीड कार्ड

  • लिएंड्रो ईसा vs. आर्टेम बेलाख (MMA – बेंटमवेट)
  • तगीर खलीलोव vs. डेनिस पुरिच (मॉय थाई- कैचवेट 62.6 किलो)
  • बेन विलहेम vs. रुसलान एमिलबेक ऊलू (MMA – वेल्टरवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21