एनाहाचि और सुपरलैक ONE: FISTS OF FURY के लिए खास तैयारी में जुटे

Ilias Ennahachi ONE AGE OF DRAGONS Open Workout AP3_5172 2

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि ONE: FISTS OF FURY में अपने टाइटल को डिफेंड करने की तैयारी में जुटे हैं।

मौजूदा चैंपियन की ही तरह शुक्रवार, 26 फरवरी को होने वाले शो के लिए “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 भी खुद को तैयार कर रहे हैं।

अपने ट्रेनिंग सेशंस को दोनों एथलीट्स सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। यहां देखिए एनाहाचि ने किस तरह दमदार बॉडी शॉट्स और लो किक्स लगाकर पैड्स की बुरी हालत कर दी।

https://www.instagram.com/p/CKthp_6JxWW/

दूसरी ओर, “द किकिंग मशीन” ने भी डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन को दिखाया कि “द लॉयन सिटी” में उन्हें किस तरह की बॉडी किक्स का प्रभाव झेलना पड़ेगा।



मेन इवेंट स्टार्स अपनी कंडिशनिंग पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं और इस कड़ी चुनौती के लिए ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को तैयार कर रहे हैं।

डच स्टार एनाहाचि ने यूरोप में सर्दियों के सीजन का भरपूर आनंद लिया और “द आइस मैन” विम होफ के प्रति सम्मान भी प्रकट किया।

https://www.instagram.com/p/CK_gfAyJ4OG/

सुपरलैक की मानसिक और शारीरिक ताकतों को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता। उनके ट्रेनिंग पार्टनर ने उन्हें कई दमदार बॉडी शॉट्स लगाए।

ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे एनाहाचि और सुपरलैक अपनी सबसे अच्छी शेप में हैं और इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के 5 राउंड्स तक चलने की संभावनाएं बेहद कम हैं।

ये भी पढ़ें: मार्शल आर्ट ने इलियास एनाहाचि को परेशानियों से बाहर निकालकर दिया गौरव का मार्ग

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts