Woman Crush Wednesday: मिशेल निकोलिनी

Michelle-Nicolini

मिशेल निकोलिनी दुनिया की सम्मानित फीमेल एथलीट्स में से एक हैं और ONE Championship में उनके बहुत से चाहने वाले मौजूद हैं।

स्ट्रॉवेट डिविजन की नंबर 2 रैंकिंग वाली एथलीट कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं, लेकिन रिकॉर्ड्स के साथ आप उनके विनम्र स्वभाव से वाकिफ नहीं होंगे।

हालांकि, निकोलिनी जब भी सर्कल में एंट्री लेती हैं तो उनका पूरा फ़ोकस मैच पर ही होता है और इसी कारण वो दुनिया की सफल मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बन पाई हैं।

यहाँ आप उन कारणों के बारे में जान सकते हैं कि साओ पाउलो, ब्राजील से आने वाली एथलीट ग्लोबल स्टेज पर इतनी फैन फेवरेट क्यों हैं।

इतिहास की सबसे महान महिला ग्रैपलर्स में से एक

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने से पहले ही निकोलिनी एक बेहतरीन ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) एथलीट हुआ करती थीं।

38 वर्षीय स्टार ने अपने अपने करियर में आठ BJJ वर्ल्ड चैंपियनशिप्स, 4 नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप्स और एक ADCC स्वर्ण पदक भी जीता है।

वो 17 साल की उम्र से BJJ से जुड़ी हुई हैं लेकिन अपनी पहली 3 प्रतियोगिताओं में उन्हें मेडल नहीं मिल पाया था।

लगातार मिल रही हार से भी उनका आत्मविश्वास गिरा नहीं और उन्हें पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती रही और इसी मेहनत के दम पर Vila Da Luta की प्रतिनिधि ने केवल 6 साल में ब्लैक बेल्ट हासिल कर ली थी। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर देखा ही नहीं और आज उन्हें इतिहास की महान एथलीट्स में गिना जाता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में टॉप कंटेंडर

BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर एक ग्रैपलर के तौर पर BJJ में ही और अधिक सफलता प्राप्त कर सकती थीं लेकिन उन्होंने नई चुनौतियों की तलाश में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रास्ता चुना।

निकोलिनी ने साल 2011 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया लेकिन 2014 तक वो लय प्राप्त करने में नाकाम साबित हो रही थीं।

उसके बाद से वो अपनी 6 जीत में से 5 में सबमिशन से जीत हासिल कर चुकी हैं और जिनमें से 4 जीत उन्होंने ONE में हासिल की हैं।

उन्हें अपने करियर की सबसे यादगार जीत जुलाई 2019 में मिली, जब उन्होंने एक स्ट्रॉवेट कॉन्टेस्ट में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली को हराया था। उस जीत ने साबित किया कि निकोलिनी स्ट्रॉवेट क्वीन “द पांडा” जिओंग जिंग नान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं।

दूसरी महिलाओं को राह दिखाई

निकोलिनी ने अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत कापोएरा से की थी क्योंकि उन्हें एनर्जी की बहुत जरूरत थी लेकिन आगे बढ़ने के लिए उन्हें और भी अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ने वाली थी। फिर एक दोस्त ने उन्हें BJJ करने की सलाह दी और शुरुआत से ही उनका इसके प्रति लगाव बढ़ने लगा।

1990 के दशक के अंतिम दौर में BJJ इतना प्रतिष्ठित नहीं हुआ करता था और खासतौर पर युवा लड़कियों से इससे दूर रहने की सलाह दी जाती थी।

निकोलिनी को उस दौरान अपने परिवार और दोस्तों के प्रतिरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन वो कभी अपने लक्ष्य से भटकी नहीं।

जैसे-जैसे स्पोर्ट को अधिक पहचान मिलने लगी तो निकोलिनी को अन्य युवा स्टार्स एक प्रेरणा के रूप में देखने लगे थे। उन्होंने साबित किया कि महिलाएं भी इस तरह के स्पोर्ट में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

निकोलिनी के कुछ शानदार पल

आखिर में आप यहाँ ONE में निकोलिनी के कुछ बेस्ट एक्शन शॉट्स को देख सकते हैं!

ये भी पढ़ें: मिशेल निकोलिनी ने एंजेला ली को हराने के लिए दिखाए बेहतरीन दांव पेच

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48