ONE: डॉन ऑफ हीरोज के बड़े विजेताओं के लिए क्या हो सकता है आगे

Eddie Alvarez YKT_6314 768x513

वन चैम्पियनशिप ने शुक्रवार 2 अगस्त को फिलिपिनो दर्शकों को अपने देश के इतिहास में मार्शल आर्ट का सबसे बड़ा इवेंट दिया।

ONE: डॉन ऑफ हीरोज के कार्ड पर हुई 14 फाइटों ने मॉल ऑफ एशिया एरिना में मौजूद भीड़ को रोमांचित किया और कई सुपरस्टारों ने अपने कौशल के दम पर अपनी फाइटों को रोमांचक दौर में पहुंचाया और बार में जीत हासिल कर करियर में बड़ी छलांग लगाई।

इससे पहले कि हम मनीला में एक और यादगार रात की किताब को बंद करें, उससे पहसे संक्षिप्त में आपको बता दें कि सबसे बड़ी इवेंट की रात में जीत हासिल करने वाले बड़े विजेताओं के लिए आगे की क्यां संभावनाए हैं।

मार्टिन गुयेन

one featherweight world champion martin nguyen

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन ने रात के मुख्य कार्यक्रम में शांति और पूर्णता से भरा प्रदर्शन किया। वह कोयोमी मत्सुशिमा के दमदार हमलों का सामना करते हैं और दूसरे दौर में अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने के लिए अपने दांव पेच के तरकस में सबसे शानदार हमलावर तीर निकालकर विरोधी को चारो खाने चित कर दिया।

बाउट के बाद उन्होंने अपने अगले कदम की ओर संकेत करते हुए रिंग में कहा कि यदि आप एक त्रयी देखना चाहते हैं, तो आपने हाथ उपर करें। यह त्रयी “द सीटू-एशियन” ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी और वर्तमान ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” से मुकाबले के बारे में कहा था। मैच-अप निश्चित रूप से निर्धारण पर तय करेगा, लेकिन बड़ा सवाल यह होगा कि बाउट किस वर्ग में होगी।

यदि यह फेदरवेट पर होती है तो यह ली के लिए गुयेन की उपलब्धि से मेल खाने और दो बार का ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है। हालाँकि यदि “द सीटू-एशियन” अपने बेल्ट के लिए सिंगापुर में मिलने वाली चुनौती को हल्के में ले लेते हैं तो वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई के पास अपनी पावरफुल स्थिति को पुनः प्राप्त करने का मौका होगा।

एड्डी अल्वारेज

American lightweight mixed martial arts legend Eddie Alvarez

अपनी दूसरे मुकाबले में एड्डी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के अपनी ताकत साबित करते हुए देखा गया। वह करीब चार माह पहले अपने ONE पदार्पण पर लगे दाग को हटाना चाहते थे।

अमेरिकी ने अपनी रोमांचक जीत के बाद कहा कि उन्होंने फिलिपिनो आइकन को ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स फाइनल में जगह बनाने के हराया है और वह अपने अगले मुकाबले में सामने आने वाले प्रतिद्वंद्वी को पहले से जानते हैं।

अब 13 अक्टूबर को जापान के टोक्यों में अल्वारेज़ का सामना ONE Championship के ONE: सेंचुरी पर सैगिड “डागी” गुसेन अर्स्लानालिव से होगा। यह उनके अब तक के मुकाबलों में से सबसे मुश्किल होगा।

पिछले 12 महीनों से The Home Of Martial Arts में तुर्की का बाजीगर यकीनन सबसे प्रभावशाली लाइटवेट प्रदर्शक है। वह बाउट में आसानी से आगे निकल जाता है। “द अंडरग्राउंड किंग” यदि सैगिड के घातक वारों से रोकने में कामयाब होता है तो वह वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स खिताब का मजबूती से दावा कर सकेंगे।

डेमेट्रियस जॉनसन और डैनी किंगड

American mixed martial artist Demetrious Johnson

दुनिया के सबसे चर्चित फ्लाईवेट सितारों में से दो ने ONE: डॉन ऑफ हीरोज में ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स के फाइनल में अपना स्थान बुक कर लिया है।

डेमेट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन ने सर्वसम्मत निर्णय के माध्यम से एक शानदार मुकाबले में तत्समित्सु “द स्वीपर” वड़ा को मात दी, जबकि डैनी “द किंग” किंगड ने रीस “लाइटनिंग” मक्लारेन को विभाजित निर्णय के माध्यम से एक धमाकेदार फाइट में हरा दिया।

अब यह जोड़ी 13 अक्टूबर को जापान के टोक्यों में होने टूर्नामेंट के समापन समारोह ONE: सेंचुरी में अपने विरोधियों से टकराएगी।

Philippine martial artist Danny Kingad

जॉनसन के पास लम्बे समय तक चलने वाली बाउटों का अनुभव है। जबकि टीम लाकी का विलक्षण क्षमता वाला फाइटर अब पूरी तरह से ONE में प्रीमियर फ्लाइवेट एथलीट के रूप में खुद को स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है।

“माइटी माउस” पर जीत किंगड के स्टॉक को स्ट्रैटोस्फेरिक के रूप में दिखेगी। जॉनसन वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स खिताब का दावा करने के लिए सर्वसम्मति से पसंदीदा है।

डेई सुंग पार्क

Dae Sung Park Honorio Banario Manila

तीन हफ्तों में अपनी दूसरी जीत का दावा करने के लिए पूर्व ONE फ़ेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन होनोरियो “द रॉक” बानारियो को प्रभावशाली ढंग से हराने के बाद यह स्पष्ट है कि दक्षिण कोरिया का “क्रेज़ी डॉग” डेई सुंग पार्क प्रतियोगिता में एक और कदम बढ़ाने का हकदार है, क्योंकि वह शीर्ष खिताब की ओर बढ़ रहा है।

इसका मतलब है कि खुद को बेल्ट पर कब्जा जमाने की स्थिति में देखने के लिए एक और मार्शल कलाकार के खिलाफ मुकाबला और मलेशियाई-कीवी ईव टिंग में एक आदर्श प्रतिद्वंद्वी हो सकता है जो कॉल के लिए बैठने की प्रतीक्षा कर रहा हो।

दोनों पुरुषों के पास लाइटवेट डिविजन के लिए भारी हाथ और शक्ति है। इसके अलावा दोनों वेल राउंडेड प्रतियोगी नियमित आधार पर एक और रोमांचक बाउट होने की ओर देख रहे हैं।

विजेता एक ताकवतर पंच के जरिए खुद को स्वर्ण के करीब देख सकता है। हालांकि एक विभाजित निर्णय में दोनों योद्धाओं पर दबाव होगा कि वे न केवल जीतें, बल्कि शानदार अंदाज में ऐसा करें।

मोहम्मद अईमैन

Malaysian martial artist Muhammad Aiman Manila Philippines

“जंगल कैट” मुहम्मद अईमैन ने “द टर्मिनेटर” सुनौटो को शुरुआती राउंट में पछाड़ने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब वह बैंटमवेट डिवीजन में शीर्ष नामों में से एक का सामना कर सकते है।

पूर्व ONE बैंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “ओटोगी” डे ह्वान किम के साथ एक मैच-अप उनका अगला आदर्श विरोधी हो सकता है। दक्षिण कोरियाई की आक्रामक शैली को अईमैन ​​के दृष्टिकोण के साथ अच्छी तरह से निपटना होगा और मलेशियाई को अपने आराम क्षेत्र से बाहर आना होगा।

किम रिंग में खड़े होने या कैनवास पर हाथ फेरने में बहुत खुश है। इसलिए “जंगल कैट” को सफल होने के लिए अपने पूरे मिश्रित मार्शल आर्ट खेल का प्रदर्शन करना होगा।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)