ONE: CENTURY PART I के 5 शीर्ष मुख्याकर्षण

Angela Lee defeats Xiong Jing Nan at ONE CENTURY YK 8780 768x511

ONE Championship मार्शल आर्ट्स के इतिहास में सबसे बड़े आयोजन के लिए जापान के टोक्यो में रयोगोकू कोकुगिकन में पहुंचा और डबल-हेडर वाले ONE: CENTURY PART I में कुछ अविस्मरणीय मुकाबले पेश हुए।

दिन के पहले हॉफ में आगे-पीछे की कांटे की टक्कर वाली लड़ाई, सनसनीखेज सब्मिशन देखने को मिले। जबकि प्रतियोगिता के शुरुआत खतरनाक नॉकआउट के साथ मुख्य आयोजन में और भी बहुत कुछ देखने को मिला। ये टोक्यो के पांच सबसे अधिक उत्तेजक क्षण हैं जिन्होंने शो से लिया गया है।

#1 ली ने बेल को हराया

यह रीमैच था जिसका सभी को इंतजार था। इसमें हर तरह के दांव-पेंच और ताकतक का इस्तेमाल देखने को मिला। मार्च में जिओंग जिंग नान “द पांडा” की ONE वीमन स्ट्रॉवेट वर्ल्ड खिताब पाने का असफल प्रयास करने के बाद एंजेला ली “अनस्टॉपेबल” ने मुख्य आयोजन में अपने एटमवेट गोल्ड को दांव पर लगा दिया।

“पांडा” ने अपने भारी मुक्कों के प्रहार के साथ मजबूत शुरुआत की। हालांकि ली ने अपने अविश्वसनीय ग्राउंड हमले के साथ वापसी की। जिओंग ने चौथे राउंड में अपनी गति को फिर से हासिल कर लिया। क्योंकि उन्होंने ली को एक शक्तिशाली बाएं हुक के साथ नीचे गिरा दिया।

यह सब पांचवें राउंड में हुआ जहां सिंगापुरियन ने अपने बेल्ट के बचाव के लिए एक फिनिश की जरूरत थी। उसने इसे पाने के लिए प्रयास किया और राउंड के शुरुआती हिस्से में तब तक जाती रही जब तक उसने जिओंग को कैनवास पर पटक नहीं दिया। यहां उन्हाेंने जिओंग पर नियंत्रण पा लिया और सब्मिशन करने का प्रयास किया।

जैसे ही घड़ी में टिक-टिक होने लगी तो आखिरकार ली ने “द पांडा” की ठुड्डी के नीचे हाथ पहुंचा दिया। इसने “द पांडा” को सिर्फ 12 सेकंड में टैप करने के लिए मजबूर कर दिया।

23 साल की महिला ने एक सच्चे चैंपियन का जिगर दिखाया। क्योंकि उसने अपनी ONE वीमन एटमवेट वर्ल्ड खिताब को बरकरार रखने का तरीका खोज लिया, और डिविजन में अपराजित रही।

येे भी पढ़ें: एंजेला ली ने सब्मिशन से जिओंग नान पर हासिल की जीत

#2 टोड की हाईलाइट-रील हेड किक

Japanese-American star Janet Todd wipes out Ekaterina "Barbie" Vandaryeva with a 💥 CRACKING 💥 Round 2 knockout!

Japanese-American star Janet Todd wipes out Ekaterina "Barbie" Vandaryeva with a 💥 CRACKING 💥 Round 2 knockout!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

ONE सुपर सीरीज ने जेनेट टॉड “जेटी” के एकातेरिना वंडरीएवा “बार्बी” को आश्चर्यजनक नॉकआउट के लिए दूसरे राउंड में स्टॉपेज देने के लिए पहुंचाया। पहला राउंड आगे-पीछे के संघर्ष का था। क्योंकि दोनों महिलाओं ने अपने शस्त्रागार में मौजूद हर दावं-पेंच का इस्तेमाल एक-दूसरे के खिलाफ किया। क्योंकि वे एक फिनिशिंग की तलाश में थीं।

दूसरे स्टेंजा के अनुसार टॉड शीर्ष पर थी। क्योंकि उन्होंने तीन बार मॉय थाई विश्व चैंपियन को लय में नहीं आने दिया। दूसरे राउंड में बस दो मिनट बचे थे। टॉड ने एक हैड किक का इस्तेमाल किया जिससे पूरे मैदान में आवाज गूंज उठी। वंदरीयेवा निवासी पीठ के बल गिरी और “जेटी” ने अपने हाइलाइट रील प्रदर्शन में एक और उपलब्धि जोड़ी।

ये भी पढ़ें: जेनेट टोड ने हाइलाइट-रील हेड किक से एकातेरिना वंडरीएव को किया नॉकआउट

#3 सैम-ए ने उसका बायां हाथ खोला

Muay Thai great 🇹🇭 Sam-A knocks out Daren Rolland in Round 2 and scores the sweetest of victories on his birthday! 🎁

Muay Thai great 🇹🇭 Sam-A knocks out Daren Rolland in Round 2 and scores the sweetest of victories on his birthday! 🎁📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

जब सैम-ए गैयानघादाओ सर्किल में होते हैं तो आप कुछ शानदार देखने की उम्मीद कर सकते हैं। डैरन रोलैंड के साथ उनका स्ट्रॉवेट मुकाबला अपवाद नहीं था।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड खिताबधारक ने पहले राउंड में उसे संभालने के लिए हर दांव का इस्तेमाल किया लेकिन दूसरे राउंड में उसने वह कौशल दिखाया जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाया।

जब रोलैंड सीधे दाएं तरफ झुक गया तो “द आर्ट ऑफ ऐट लिम्बस” आइकन अपनी स्ट्राइक से चूक गया। फिर जवाबी हमले के रूप में शॉर्ट लेफ्ट क्रॉस को उसकी ठोड़ी पर जड़ दिया। यह एक झटका था कि जिसकी शो को खत्म करने के लिए सैम-ए को जरूरत थी।

ये भी पढ़ें: सैम-ए का दूसरे राउंड में नॉकआउट और देखें ONE: CENTURY PART I प्रारम्भिक के अन्य परिणाम

#4 हिराता ने मुकाबले में इशिगे को उलझाया

Hometown hero 🇯🇵 Itsuki Hirata scores her THIRD-STRAIGHT submission win, locking in a slick armbar to force the tap from Rika Ishige!

Hometown hero 🇯🇵 Itsuki Hirata scores her THIRD-STRAIGHT submission win, locking in a slick armbar to force the tap from Rika "Tiny Doll" Ishige / ริกะ อิชิเกะ!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

ONE: CENTURY कार्ड में इतनी कुशल सब्मिशन देखने को नहीं मिली जैसी इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा ने शानदार आर्मबार के साथ रिका “टिनी डॉल” इशिगे को दी थी। जापानी जुडोका ने थाई स्टार को दूसरी पीरियड में उलझा दिया और अंग को अलग करने के लिए उसके हमलों को रोकते हुए दूसरे राउंड में टैप हासिल करने का प्रयास किया।

जब “टिनी डॉल” ने अपने घुटनों को बचाने के लिए किमुरा का बचाव किया, तो हिराटा ने उसके सिर पर पैर रख दिया जिससे वह लुढ़की और प्रतिद्वंद्वी को पीठ के बल गिरा दिया। यहां वह असहाय थी। इस तरह टोक्यो की 20 वर्षीय युवती ने The Home Of Martial Arts में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: ONE: CENTURY PART I इवेंट के बाद आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस

#5 क्वोन ने त्वरित नॉकआउट से की शो की शुरुआत

South Korean sensation 🇰🇷 Kwon Won Il kicks off ONE: CENTURY with a stunning TKO victory over Indonesian star Sunoto!

South Korean sensation 🇰🇷 Kwon Won Il kicks off ONE: CENTURY with a stunning TKO victory over Indonesian star Sunoto!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

क्वोन वोन इल “प्रिटी बॉय” ने इंडोनेशिया के सुनोटो “द टर्मिनेटर” को हराकर रयोगोकू कोकुगिकन में 103 सेकंड में तकनीकी नॉकआउट के साथ एक धमाका किया।

ONE के अब तक के सबसे बड़े आयोजन की शुरुआत करना युवा दक्षिण कोरियाई के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती थी, लेकिन वह इसमें पहुंचे और वैश्विक मंच पर तीसरा स्थान पाने के लिए अपने शक्तिशाली घूंसे का इस्तेमाल किया।

एक सीधे दाहिने हाथ के वार ने सुनोटो को स्तब्ध कर दिया। इसने सियोल के फाइटर को डगमगा दिया। उन्होंने अपने त्वरित हमले जारी रखे जब तक कि रेफरी मैच को खत्म करने की घोषणा के लिए वहां नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़ें: ONE: CENTURY PART I – ली Vs. जिओंग II के लिए लाइव अपडेट्स व हाइलाइट्स

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114