एंजेला ली ने सब्मिशन से जिओंग नान पर हासिल की जीत

DC IMGL8210 768x512

एंजेला ली “अनस्टॉपेबल” ने ONE वूमन एटमवेट वर्ल्ड खिताबी मुकाबले में जिओंग जिंग नान “द पांडा” को सब्मिशन देकर साबित कर दिया कि वह एटमवेट की रानी क्यों है।

रविवार को 13 अक्टूबर को ONE: CENTURY PART I में टोक्यो, जापान के प्रसिद्ध रयोगोकू कोकुगिकन में अपने मुख्य इवेंट मैच-अप में रियर नेक्ड चोक से जिओंग को हराकर “अनस्टॉपेबल” ने अपने वर्ल्ड खिताब का बचाव किया।

🏆 STILL "UNSTOPPABLE" 🏆

🏆 STILL "UNSTOPPABLE" 🏆 Angela Lee submits Xiong Jing Nan late in Round 5 to win their back-and-forth rematch and retain the ONE Women's Atomweight World Title!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

लड़ाई की शुरुआत में जिओंग ने सख्त हाथों की मार के साथ की और कुछ ही देर में ली को गिरा दिया। “अनस्टॉपेबल” ने आगे बढ़ना और मारना जारी रखा, लेकिन ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन की स्ट्राइकिंग तेज दिख रही थी क्योंकि वह दाहिने हाथ से बार-बार हमले कर रही थी।

दूसरे राउंड में जिओंग को स्ट्राइकिंग का फायदा मिलता रहा, लेकिन सिंगापुरियन ने अपनी लय के लिए जगह ढूंढना शुरू कर दिया। दूसरे राउंड के अंत में प्रतियोगिता की गति धीमी होने के साथ ली ने “द पांडा” को सिंगल लेग टेकडाउन के साथ मैट पर गिरा दिया और सब्मिशन तलाशने के लिए घुटनों का प्रबल आघात किया।

Angela Lee

तीसरे राउंड की शुरुआत में यह मुकाबला कैनवस पर चला गया। क्योंकि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने जिओंग को सर्किल की बाड़ पर दबा दिया और चीनी एथलीट के चेहरे पर घूंसे जड़ दिए।

“अनस्टॉपेबल” तब तेजी से हमले करने के लिए जिओंग के पीछे की तरफ घूम गई और एक सब्मिशन के मौके की तलाश में शरीर और सिर अधिक हमले किए। जबकि इवॉल्व प्रतिनिधि ने उसके चेहरे को ढकते हुए लॉक करने का प्रयास किया। उसने चैंपियनशिप राउंड में अपने प्रभुत्व बनाए रखने के लिए अधिक हमलों के साथ तीसरा राउंड खत्म किया।

Angela Lee

सिंगापुरियन के लिए यह स्थिति उतार-चढ़ाव भरी थी। जिओंग ने प्रतियोगिता में अपना रास्ता बनाने के लिए चौथे राउंड की शुरुआत में अपने पैरों का इस्तेमाल किया। “पांडा” ने दो-पंच संयोजन के साथ हमला किया तो उसे दम मिला फिर उसने ली को एक ताकतवर बाएं हुक के साथ नीचे गिरा दिया। लेकिन “अनस्टॉपेबल” ने हार नहीं मानी।

अपने उपनाम को सार्थक करते हुए उसने अपने पैरों से उछाल भरी और खड़ी हो गई और जैसे-जैसे राउंड खत्म होने के करीब पहुंचा उसने खुद को नियंत्रित कर लिया। इसने एक महत्वपूर्ण पांचवें और अंतिम राउंड तय कर दिया। जिओंग ने कैफ किक का इस्तेमाल किया जो सिंगापुरियन को चोट पहुंचाती है।

Angela Lee

एक बार फिर ली ने उछाल भरी सर्किल की बाड़ से टकराकर शानदार ढंग से चीनी विश्व चैंपियन को कैनवास पर पटक दिया और वहीं पर प्रहार शुरू कर दिए। अंतिम सेकंड आने से पहले ली ने 12 सेकंड रहते फिनिश के लिए मजबूर करने के लिए जिओंग को रियर-नेक्ड चोक से लॉक किया।

इस जीत के साथ “अनस्टॉपेबल” ने अपने पेशेवर रिकॉर्ड को 10-2-0 से आगे बढ़ाया। पिछली बार जब दो महिलाएं मिलीं उसके बाद से खुद को तैयार किया और साबित किया कि वह एटमवेट डिविजन की रानी क्यों हैं। ली ने अपने भाई क्रिश्चियन ली “द वॉरियर” के साथ जीत का जश्न मनाया। जिसने लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल में सैगिड गुसेन अर्स्लानलाइव को हराया है।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4