ONE इतिहास में शीर्ष 100 क्षण– अंतिम 5

Martin Nguyen Manila Fights 51

ONE Championship के ब्लॉकबस्टर दो भाग में 100वां आयोजन ONE: CENTURY की अगुवाई में दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट संगठन अपने इतिहास के सबसे अच्छे क्षणों को याद कर रहा है।

नवंबर 2011 में पहले आयोजन के बाद से हर आयोजन में पृथ्वी के सबसे प्रतिभाशाली फाइटर ने वैश्विक मंच पर अविस्मरणीय मार्शल आर्ट्स एक्शन की चमक बिखेरी। इसलिए मुख्य आकर्षणों की लंबी सूची को एक जगह समाहित करना एक बड़ी चुनौती थी।

हालांकि बहुत विचार-विमर्श के बाद The Home Of Martial Arts के पहले 99 मुकाबलों में से सबसे अच्छी लड़ाइयों की एक सूची तैयार की गई है। क्योंकि रविवार 13 अक्टूबर को टोक्यो, जापान में इसकी वापसी होगी।



यदि आप काउन्ट्डाउन में पहले 95 प्रविष्टियों को याद करते हैं तो उन्हें यहां देखने के बाद इस निष्कर्ष पर जाएं कि शीर्ष पांच क्षण विशेष हैं जो दिखाते हैं कि ONE क्या है।

#5 प्रतिद्वंदी का सम्मान

एंजेला ली “अनस्टॉपेबल” और मेई यमागुची “वी.वी.” के साथ ONE वूमेन एटमवेट विश्व खिताबी उद्घाटन मैच बेहद उत्कृष्ट था। उन्होंने मैच के परिणाम के मुताबिक ही अपना प्रदर्शन किया था।

जीत के बाद ली की आंखों से आंसु निकल गए थे। उनके प्रतिद्वंद्वी ने केवल 25 मिनटों तक भीषण लड़ाई लड़ी। उन्होंने पहली बार अपने प्रतिद्वंदी को गले से लगा लिया। उनके बीच शुरू हुई ये दोस्ती पांच राउंड की लड़ाई के साथ खत्म हुई। यमागुची ने गोल्ड जीतने के लिए निरंतर प्रयास किए थे।

#4 पहले दो विश्व खिताब विजेता

ONE में दो विश्व खिताब जीतने के लिए किसी ने भी प्रयास नहीं किया था लेकिन मार्टिन गुयेन “द सीटू-एशियन” फेदरवेट में गोल्ड जीतने के कुछ ही समय बाद उन्हें एक ऐसा प्रस्ताव दिया गया जिसके लिए वह मना नहीं कर सके।

यह सुनहरा मौका उन्हें वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ मिला। उन्होंने ONE लाइटवेट विश्व खिताब के लिए फिलिपिनो के राष्ट्रीय नायक एडुअर्ड फॉलयांग का सामना करने के लिए मनीला पहुंचे। गुयेन ने यहां अपने प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वी के प्रशंसकों को चुप करा दिया।

शुरुआत में उन्हें तूफानी वारों का सामना करना पड़ा लेकिन “द सीटू-एशियन” ने अपने सही ओवरहैंड से उसे मारा। इस एक मुक्के के वार के साथ ही उन्होंने नॉकआउट देकर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट संगठन में पहले दो-डिवीजन वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

#3 विश्व के बेहतरीन स्ट्राइकर्स आए

The Home Of Martial Arts अप्रैल 2018 के बाद ऐसा कभी नहीं होगा जब पृथ्वी के बेहतरीन मॉय थाई और किकबॉक्सिंग एथलीट वैश्विक मंच पर आए। ONE: HEROES OF HONOR की ONE सुपर सीरीज को सभी स्ट्राइकिंग प्रतियोगिता के चयन को शामिल करते हुए लॉन्च किया गया।

फ्यूचर ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल “द इम्मोर्टल” ने अपने ट्रेडमार्क घुटने के हमलों के प्रदर्शन के साथ अपना खाता खोला। इससे पहले कि नोंग-ओ ग्यांगडाओ ने फैबियो पिनका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ ONE बेंटमवेट मॉय थाई विश्व खिताब ओर अपना पहला कदम बढ़ाया।

अंत में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनलिस्ट जियोर्जियो पेट्रोसियन ” द डॉक्टर” ने जो नटावुट के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ ONE में शुरुआत की।

#2 ONE इतिहास में सबसे बड़ा झटका

यह बात कोई नहीं कहेगा कि एडुअर्ड फोलयांग “लैंडस्लाइड” एक विशिष्ट मार्शल कलाकार नहीं है। नवम्बर 2016 उन्हें फिलीपींस के बाहर कुछ लोगों ने शिन्या एओकी “तोबीकान जुडान” को हराने के लिए चुना था।

वह कई बार के विश्व चैंपियन और एक देश के लिए आदर्श हैं जिनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में लंबा इतिहास था। वह इस खेल के वैश्विक परिदृश्य में उभरते हुए देश के एक व्यक्ति के खिलाफ थे। उनकी सबसे बड़ी कमजोरी उनके प्रतिद्वंद्वी की सबसे बड़ी ताकत थी।

हालांकि टीम लाकी के सुपरस्टार ने एओकी के सभी प्रयासों से बचाव करने के लिए सही गेम प्लान को अंजाम दिया। फिर जीवन को बदलने देने वाली तीसरे राउंड की तकनीकी नॉकआउअ के माध्यम से मैच को खत्म किया और फिलिपिनो मार्शल आर्ट्स का चेहरा बन गए।

#1 एक नए युग की शुरुआत

मार्शल आर्ट्स की दुनिया ने जापान में मार्च में हुए आयोजन में जो अनुभव किया वो शायद पहले कभी नहीं हुआ। ONE: A NEW ERA को चार विश्व खिताबी मुकाबले, वर्ल्ड ग्रां प्री मैच-अप और दुनियाभर के कॉम्बैट स्पोर्ट्स के आइकनों की विशेषता वाले मुकाबलों के साथ भर दिया गया था।

इन सभी मुकाबलों ने कुछ यादगार क्षण दिए। टिमोफ़े निस्तुकिन का एडी अल्वारेज को नॉकआउट, जिओंग जिंग नेन “द पांडा” की एंजेला ली पर नॉकआउट से वापसी और शिन्या एओकी “टोबिकान जुडान” का एडुअर्ड फोलयांग को सब्मिशन। ये उनमें से कुछेक प्रस्तुतियां हैं।

मार्शल आर्ट्स के इतिहास में अब तक इतना बड़ा शो नहीं हुआ है जो रयोगोकू कोकुगिकन में 13 अक्टूबर की रात को होगा।

टोक्यो | 13 अक्टूबर | ONE: CENTURY | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें| टिकट: https://onechampionship.zaiko.io/e/onecentury

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा।

विशेष कहानियाँ में और

Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.
Joshua Pacio and Mansur Malachiev touch gloves before their fight at ONE Fight Night 15
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov lock horns at The Inner Circle 20 on June 26.
Asadula Imangazaliev lands a push kick on Nong O Hama
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff The Inner Circle May 15 8 scaled
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Nazareth The Northstar Lalthazuala defeats Jhon The Protagonist Brutas via TKO at 409 of round one 4 scaled
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff The Inner Circle May 15 6 scaled
DC 37619 1 scaled