स्टार्स ने ONE Fight Night 6 में सुपरबोन Vs. अलाज़ोव वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की भविष्यवाणी की

Superbon Singha Mawynn celebrating his win

कई बार अपने मैच के रद्द होने के बाद दुनिया के 2 बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं।

सुपरबोन सिंघा माविन और चिंगिज़ अलाज़ोव के मैच को पहले भी 2 बार बुक किया जा चुका है, लेकिन अब उनका मुकाबला शनिवार, 14 जनवरी को ONE Fight Night 6 को हेडलाइन कर रहा होगा।

मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन को #1 रैंक के कंटेंडर अलाज़ोव के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है, जिन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन बनने के बाद टाइटल शॉट मिला है।

दोनों स्ट्राइकर्स को इस समय शानदार लय हासिल है और अब यूएस प्राइमटाइम पर एक-दूसरे की स्किल्स की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं।

मार्शल आर्ट्स फैंस की तरह ONE Championship के स्टार्स भी इस मुकाबले को देखने के लिए उत्सुक हैं। इसलिए इवेंट से एक दिन पहले ONE एथलीट्स ने इस मैच की भविष्यवाणी की है।

रीनियर डी रिडर

“ये धमाकेदार मैच होगा और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। सुपरबोन ने पिछली बार मरात ग्रिगोरियन को हराया। ग्रिगोरियन उसी शहर में स्थित Hemmers Gym में ट्रेनिंग करते हैं, जहां मैं अभ्यास करता हूं। मैं अक्सर उनके साथ जाकर ट्रेनिंग करता हूं, लेकिन उनके खिलाफ सुपरबोन के प्रदर्शन को देख मैं चौंक उठा था।

“उनकी पुश किक्स और नी स्ट्राइक्स बहुत शानदार होती हैं। उनके लिए सब चीज़ें अच्छी हो रही हैं, जो बहुत अच्छी बात है। मगर चिंगिज़ भी शानदार लय में हैं इसलिए इस फाइट को मैं मिस नहीं करना चाहूंगा।”

मार्टिन गुयेन

https://www.instagram.com/p/Cm45VcwpnTC/

“वो दोनों खतरनाक फाइटर्स हैं इसलिए सच कहूं तो ये दिलचस्प मैच होने वाला है। जैसा कि मैंने कहा कि वो बेहतरीन एथलीट्स हैं और किकबॉक्सिंग की दुनिया में अच्छा नाम कमा चुके हैं।

“मैं इस फाइट को अंतिम राउंड तक जाते नहीं देख पा रहा हूं। वो हर बार फिनिश हासिल करने की कोशिश करते हैं, इसलिए देखते हैं सर्कल में क्या होता है।”

लियाम हैरिसन

“ये बहुत करीबी मुकाबला होगा। अगर कोई एथलीट सुपरबोन को हरा सकता है तो वो अलाज़ोव हैं क्योंकि वो बहुत खतरनाक फाइटर हैं। मगर सुपरबोन के मरात ग्रिगोरियन और अन्य एथलीट्स के खिलाफ मैचों में उन्होंने अपने विरोधी को डोमिनेट किया इसलिए उन्हें फाइट करते देखना सुखद रहा। उन्होंने इस बार भी उसी लय में फाइटिंग की तो अलाज़ोव उन्हें हरा नहीं पाएंगे।

“मगर फाइट को फिनिश होने के लिए एक छोटी सी गलती भी काफी होती है। अलाज़ोव की किक्स और पंचों में जबरदस्त ताकत है। अगर सुपरबोन अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाए तो जीत उन्हें ही मिलेगी।”

जेनेट टॉड

“मेरे लिए इस बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है क्योंकि परिणाम किसी भी ओर जा सकता है। मैं सुपरबोन की फैन हूं, लेकिन जीत चाहे किसी को मिले, लेकिन ये फाइट बहुत मनोरंजक रहेगी।”

आंग ला न संग

“इस मैच की भविष्यवाणी करना कठिन है। चिंगिज़ बहुत अच्छी शेप में हैं और एक स्पेशल एथलीट हैं। दूसरी ओर, सुपरबोन को मैंने कुछ फाइट्स में अच्छा करते नहीं देखा है। वहीं कुछ मैचों में उन्होंने बहुत जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैं शायद सुपरबोन का पक्ष लेना चाहूंगा।

“मैं ये भी मानता हूं कि चिंगिज़ लंबे और तेज भी हैं। मेरी नजर में परिणाम किसी भी ओर जा सकता है। चिंगिज़, पंचों के मामले में बेहतर हैं और मैं इसकी कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। मैं ये नहीं कह सकता कि सुपरबोन इस आधार पर चिंगिज़ को हरा पाएंगे कि वो तेज हैं। मैंने जिम में उनकी मूवमेंट देखी है इसलिए कह सकता हूं कि वो तेज हैं। ये मैच बहुत शानदार रहने वाला है।”

डिमिट्रियस जॉनसन

“मेरे ख्याल से ये मैच धमाकेदार रहने वाला है। चिंगिज़ का गेम खतरनाक है। सुपरबोन इतिहास के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक हैं, उन्होंने जियोर्जियो पेट्रोसियन को भी नॉकआउट किया है। इसलिए जीत इसी बात पर निर्भर करेगी कि कौन अपने गेम पर सही तरीके से अमल कर पाता है।”

जोसेफ लसीरी

“ये बहुत बड़ा मैच होगा। अलाज़ोव फाइट के लिए तैयार हैं और हमें उनका अलग रूप देखने को मिलेगा। वो बहुत मेहनत करते हैं। मैं इस मैच को लेकर उत्साहित हूं और आगे चलकर सुपरबोन के जियोर्जियो पेट्रोसियन के साथ रीमैच को भी देखना चाहूंगा।”

जोशुआ पैचीओ

“मेरे लिए चुनाव करना कठिन है, लेकिन इतना कह सकता हूं कि इसमें बहुत करीबी एक्शन देखने को मिलेगा।

“सुपरबोन एक मॉय थाई किकबॉक्सर नहीं हैं। वो हमेशा अपने विरोधी के सामने से अटैक करने के लिए तैयार रहते हैं, उनकी टाइमिंग और फुटवर्क भी शानदार है। उनकी पेट्रोसियन के खिलाफ जीत चौंकाने वाली रही। चिंगिज़ अलाज़ोव के साथ उनका मैच करीबी रह सकता है, लेकिन मेरी नजर में सुपरबोन को जीत मिलेगी।”

एकातेरिना वंडरीएवा

“मैं चिंगिज़ को जीतते देखना चाहती हूं क्योंकि वो एक खास किस्म के एथलीट हैं। एक कहावत है कि जो लोग कॉम्बैट खेलों में आकर सफलता पाते हैं, आमतौर पर उनके जीवन की कहानी बहुत संघर्ष भरी रहती है। उन्होंने चुनौतियों को पार कर एक अच्छा जीवन प्राप्त किया है। चिंगिज़ एक अच्छे परिवार से आते हैं, लेकिन बहुत प्रतिभाशाली भी हैं। मैंने उन्हें हमेशा जिम में कड़ी मेहनत करते देखा है। वो एक बेहतरीन एथलीट हैं।

“उन्होंने त्याग किए हैं और मेहनत करते हैं। उन्हें अपने परिवार से मिले कभी-कभी बहुत लंबा समय हो जाता है। वो इस मैच में जीत के हकदार हैं।

“उनके प्रतिद्वंदी सुपरबोन की चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि उनका स्टाइल अच्छा है। ये बिना कोई संदेह एक धमाकेदार फाइट रहने वाली है। मुझे अलाज़ोव में कोई कमजोरी दिखाई नहीं देती। अगर उन्होंने सही मानसिकता के साथ सर्कल में एंट्री ली तो वो जीत दर्ज कर पाएंगे।”

डेनियल विलियम्स

“किकबॉक्सिंग में तकनीकों को देखना एक सुखद अनुभव होता है। फाइट में बहुत छोटी-छोटी चीज़ें भी बहुत महत्व रखती हैं। मेरे लिए विजेता का चुनाव करना आसान नहीं है। मुझे लगता है कि सुपरबोन केवल अपनी किक्स के दम पर अलाज़ोव की बॉक्सिंग के प्रभाव को कम कर सकते हैं। मेरी नजर में सुपरबोन अपने गेम पर सही तरीके से अमल कर पाएंगे और मैं उन्हें ही जीतते देख रहा हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled