ONE Fight Night 6 की सबसे शानदार तस्वीरें 

Superbon Singha Mawynn Chingiz Allazov ONE Fight Night 6 1920X1280 98

साल 2023 में ONE Championship ने ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov के साथ थाइलैंड के बैंकॉक में 14 जनवरी को जबरदस्त तरीके से वापसी की। इम्पैक्ट एरीना में हुए इस बेहतरीन इवेंट में ONE के स्टार्स ने दर्शकों को बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

रोमांचक मेन इवेंट में चिंगिज़ अलाज़ोव द्वारा सुपरबोन सिंघा माविन को हराने और नए ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए के लिए महज 2 राउंड की ही आवश्यकता पड़ी थी। 29 साल की उम्र में “चिंगा” ने अपने करियर का सबसे महत्वपूर्ण सम्मान हासिल किया और इस खेल के सबसे बड़े पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक के रूप में अपनी जगह पक्की की।

इसके अलावा, सुपरलैक कियातमू9 ने को-मेन इवेंट में एक और सनसनीखेज प्रदर्शन कर दिखाया। उन्होंने डेनियल पुएर्तस को कड़े मुकाबले में पराजित कर ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर ली। इस रोमांचक बाउट का हर सेकंड खिताब जीतने के दृढ़ संकल्प और ताकतवर हमलों से भरा हुआ था। इसमें “द किकिंग मशीन” ने खाली चैंपियनशिप बेल्ट को हासिल करने के लिए अपनी पूरी जी-जान लगा दी थी।

इससे पहले कि अगले इवेंट की ओर बढ़ें, इस खास फोटो गैलरी के साथ ONE Championship के 2023 के पहले इवेंट के उन बेहतरीन पलों पर एक नज़र डालते हैं, जिन्हें सर्कल के किनारे मौजूद फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया था।

किकबॉक्सिंग में और

Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled