सिटीचाई Vs. शैडो: ONE Friday Fights 92 के मॉय थाई मैच में जीत के 4 तरीके

Sitthichai Sitsongpeenong Masaaki Noiri ONE 167 40

20 दिसंबर को ONE Friday Fights 92 के जरिए लुम्पिनी स्टेडियम एक बेहद यादगार फेदरवेट मॉय थाई मैच का गवाह बनेगा, जहां दिग्गज सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग का सामना उभरते हुए स्टार शैडो सिंघा माविन से होगा।

दो बेहतरीन वर्ल्ड क्लास स्ट्राइकर्स के इस मुकाबले पर दुनिया भर के फैंस की नजरें टिकी हैं।

तीन रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर सिटीचाई के पास गोल्ड बेल्ट के लिए मैच हासिल करने का मौका है। वहीं शैडो अपने करियर की सबसे बड़ी जीत पाकर टॉप पांच रैंकिंग्स में जगह बनाने के साथ-साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त कर ONE के ग्लोबल रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं।

आइए इस फाइट के शुरु होने से पहले जानते हैं कि इसकी जीत की कुंजी क्या-क्या हैं।

#1 सिटीचाई का घातक लेफ्ट हैंड

दुनिया के सबसे बेहतरीन साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्ट्राइकर्स में से एक होने के चलते कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि सिटीचाई का सबसे घातक हथियार उनका स्ट्रेट लेफ्ट हैंड है।

33 वर्षीय स्टार का तेज-तर्रार लेफ्ट हैंड सिर्फ इसलिए घातक नहीं है कि उसमें गजब की ताकत होती है बल्कि वो फेक मूव्स, अच्छे फुटवर्क और लीड राइट हुक के जरिए उसे अच्छे से सेटअप करते हैं।

शैडो जैसे पारंपरिक फाइट के खिलाफ स्ट्रेट लेफ्ट उनका कारगर हथियार रह सकता है। वो मुकाबले के शुरुआती कुछ मिनटों में जानकारी जुटाने के बाद अपने इरादे जाहिर कर सकते हैं।

#2 शैडो की जोरदार किक्स

Singha Mawynn टीम के स्टार फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में सबसे घातक किक्स लगाने वाले एथलीट्स में से एक हैं और इसका उपयोग वो अपने दिग्गज प्रतिद्वंदी के खिलाफ करते हुए नजर आ सकते हैं।

शैडो की ज्यादातर किक्स से बॉडी पर वार किया जाता है। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि वे पसलियों पर लग रही हैं या बाजू पर। वे हर तरह से चोट पहुंचाती है।

सिटीचाई के साउथपॉ स्टांस में फाइट करने की वजह से उन्हें किक्स लगने के चांस बढ़ जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए 24 वर्षीय स्टार को लेग किक्स, बॉडी और शरीर पर किक्स लगानी चाहिए ताकि शुरुआत में ही उनकी लय बिगाड़ सकें।

#3 सिटीचाई की कॉम्बिनेशन स्ट्राइकिंग

शैडो जैसे तकनीकी और काउंटर स्ट्राइकर फाइटर के खिलाफ सिटीचाई एक बार में एक स्ट्राइक लगाने का काम नहीं कर सकते। इसके बजाय उन्हें गुच्छों में स्ट्राइक्स जड़नी पड़ेंगी।

भले ही उनके लेफ्ट हैंड में वन-पंच नॉकआउट की ताकत है, मगर आठ बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन काफी सारी स्ट्राइक्स एक साथ लगाने में अच्छे हैं। इसके जरिए वो बॉडी पर हुक और डबल जैब के बाद स्ट्रेट लेफ्ट लगा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त सिटीचाई की कॉम्बिनेशन स्ट्राइकिंग की वजह से शैडो अपने किक हेवी खेल को छोड़ सकते हैं। इससे दिग्गज को फायदा उठाने का मौका मिल सकता है।

#4 शैडो का खतरनाक क्लिंच गेम

आमतौर पर शैडो लॉन्ग रेंज से काम करना पसंद करते हैं, लेकिन वो क्लिंच में रहकर घुटनों से वार कर भी बहुत खतरनाक हो जाते हैं।

हमेशा शांत और संयमित रहने वाले शैडो अपने विरोधी की अपर बॉडी को काबू में कर शरीर पर घुटनों से जबरदस्त अटैक कर उन्हें पस्त करने का काम करते हैं।

फैंस शैडो के जबरदस्त क्लिंच गेम की झलक ONE में पहले ही देख चुके हैं और उन्होंने लगातार आगे बढ़ने वाले सिटीचाई के खिलाफ ऐसा देखने को मिल सकता है।

मॉय थाई में और

Nabil Anane at The Inner Circle 25
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Johan Ghazali and Ramadan Ondash face off at The Inner Circle 23 on July 242
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Enkh Orgil Baatarkhuu Fabricio Andrade ONE Fight Night 38 28
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23