गैरी टोनन Vs. शामिल गासानोव: ONE Fight Night 12 के फेदरवेट मैच में जीत के 4 तरीके

Garry Tonon Johnny Nunez ONE Fight Night 6 1920X1280 22

ONE Fight Night 12 के को-मेन इवेंट में क्रमशः #5 और #2 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल “द कोबरा” गासानोव और गैरी “द लॉयन किलर” टोनन ऐसे मैच में आमने-सामने होंगे, जिसके विजेता को वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

इस शनिवार, 15 जुलाई को दो ग्रैपलिंग और सबमिशन स्पेशलिस्ट्स की भिड़ंत होगी, जिसमें जीत दर्ज करने वाला एथलीट डिविजन में बेहतर स्थिति प्राप्त करने के अलावा इसी साल चैंपियनशिप मैच भी प्राप्त करना चाहेगा।

ये मैच इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि दोनों के बीच दोस्ती जैसी कोई चीज़ नहीं है।

पिछले साल अक्टूबर में अपने डेब्यू मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद गासानोव ने अमेरिकी एथलीट को चुनौती दी थी। वहीं टोनन ने सोशल मीडिया पर जवाबी हमला करते हुए इस प्रतिद्वंदिता को तूल दिया था।

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले टोनन vs. गासानोव मैच में जीत के 4 तरीकों के बारे में जानिए।

#1 गासानोव ग्रैपलिंग में बेहतर रहेंगे

गासानोव दुनिया के सबसे खतरनाक और बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक हैं। उनका प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड 13-0 का है और उनकी अधिकांश जीत सबमिशन से आई हैं।

मगर टोनन जैसे टॉप ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) एथलीट के खिलाफ रूसी फाइटर के लिए ग्रैपलिंग में बढ़त बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

इसलिए “द कोबरा” को सुनिश्चित करना होगा कि वो ग्राउंड गेम में सही समय पर सटीक तरह से मूव्स लगाएं।

लापरवाही से डबल-लेग टेकडाउन स्कोर करने की कोशिश उन्हें टोनन के गिलोटीन चोक में फंसा सकती है। उन्हें बेहद सावधानी से टेकडाउंस को सेट-अप करना होगा और अपने प्रतिद्वंदी द्वारा बढ़त बनाने की स्थिति में उन्हें जल्द से जल्द ग्रैपलिंग से बाहर भी आने पर ध्यान देना होगा।

गासानोव की बढ़त इसी बात पर निर्भर करेगी कि उनके टेकडाउन कितने सटीक रहते हैं। उन्हें “द लॉयन किलर” को टॉप पोजिशन प्राप्त करने से रोकना होगा। अगर ऐसा हुआ तो टोनन गार्ड को पास करने की शानदार स्किल्स से फाइट में अच्छी बढ़त हासिल कर लेंगे।

#2 टोनन के खतरनाक लेग लॉक्स

टोनन को दुनिया के सबसे बेहतरीन सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है और किसी भी पोजिशन में रहकर सबमिशन मूव लगा सकते हैं। मगर इस मुकाबले में उन्हें अपने विरोधी के पैरों को निशाना बनाकर सफलता मिल सकती है।

गासानोव ने खुद को एक खतरनाक चोक आर्टिस्ट के रूप में स्थापित किया है, लेकिन एक बार लेग लॉक में फंसने के बाद उनके लिए वापसी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा क्योंकि इस रणनीति में अमेरिकी एथलीट महारत रखते हैं।

टोनन चाहे टॉप पोजिशन पर हों या बॉटम पोजिशन पर, वो हमेशा फाइट को फिनिश करने के मौके तलाशते रहते हैं। इसी वजह से उनका ONE की 7 जीतों में फिनिशिंग रेट 85 प्रतिशत है।

गासानोव जैसे कई टॉप रेसलर्स के लिए लेग लॉक्स किसी बड़े दुश्मन के समान होते हैं इसलिए #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर को शुरुआत में लोअर बॉडी सबमिशन अटैक्स करते देखा जा सकता है।

#3 गासानोव का खतरनाक राइट हैंड

https://www.instagram.com/p/CoyzH0hDI86/?hl=en

27 वर्षीय रूसी फाइटर ने एक ताकतवर रेसलर और सबमिशन आर्टिस्ट के रूप में पहचान बनाई है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो स्ट्राइकिंग नहीं कर सकते।

गासानोव अधिकांश मौकों पर राइट हैंड लगाने के बाद ही डबल-लेग टेकडाउन का सेट-अप करते हैं और वो इस पंच को कई एंगल्स से लगाना जानते हैं।

टोनन के खिलाफ मैच में उनके राइट हैंड की ताकत बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। इससे ना केवल अमेरिकी एथलीट को क्षति पहुंचेगी बल्कि टोनन के अटैक्स का प्रभाव भी कम हो सकता है और ऐसा होने से “द लॉयन किलर” बैकफुट पर जाने को मजबूर हो जाएंगे।

#5 रैंक के कंटेंडर से स्टैंड-अप गेम में राइट हैंड लगाए जाने की उम्मीद रखिएगा, फिर चाहे इसे वो नॉकआउट फिनिश के लिए या फिर टेकडाउन को सेट-अप करने के लिए लगाएं।

#4 टोनन की अप्रत्याशित स्ट्राइकिंग

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि “द लॉयन किलर” का ग्राउंड गेम उनकी ताकत है, लेकिन 8 फाइट्स के MMA करियर में फैंस उनकी बेहतर होती स्ट्राइकिंग को भी परखते आए हैं।

अपने प्रतिद्वंदी की तुलना में टोनन का स्टैंड-अप गेम अनऑर्थोडॉक्स है और बहुत अप्रत्याशित तरीके से स्ट्राइक्स लगाते हैं। 31 वर्षीय एथलीट स्टैंड-अप गेम में लगातार स्टांस बदलते हुए, किकिंग गेम और शानदार मूवमेंट की मदद से अपने विरोधी की मुश्किल बढ़ाते रहते हैं।

वहीं सबसे अच्छी बात ये है कि इस अनोखे स्ट्राइकिंग गेम की मदद से उन्हें सबमिशन मूव लगाने के मौके भी मिल पाते हैं।

टोनन को अप्रत्याशित स्ट्राइक्स लगाते हुए गासानोव को सोचने और डिफेंसिव मोड में जाने पर मजबूर करना होगा।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48