ONE X में लिटो आदिवांग को अपने दोस्त जेरेमी मिआडो के साथ धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद

Jarred Brooks Lito Adiwang NEXTGENIII 1920X1280 8 768x512

ONE X के आयोजन की घोषणा के बाद से ही लिटो आदिवांग इस ऐतिहासिक कार्ड का हिस्सा बनना चाहते थे और अब उनकी ये इच्छा पूरी होने जा रही है।

शनिवार, 26 मार्च को #5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर, जिनका MMA रिकॉर्ड 13-4 का है, का सामना इस ऐतिहासिक इवेंट में साथी फिलीपीनो स्टार जेरेमी मिआडो से होगा।

इसी साल जनवरी में आदिवांग को चौंकाने वाली हार मिली थी, लेकिन वो अब हार के दौर को भुलाते हुए जीत की लय वापस प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फिलीपींस में 2 बार के नेशनल वुशु चैंपियन रहे आदिवांग अपने साथी फिलीपीनो एथलीट का सामना करने को लेकर चिंतित थे, लेकिन उन्हें मिआडो के खिलाफ एक धमाकेदार फाइट की उम्मीद है।

आदिवांग ने कहा:

“हमें प्रोफेशनल्स की तरह फाइट करनी होगी और दिखाना होगा कि हम किस मुकाम पर खड़े हैं। सर्कल से बाहरी दुनिया में हम दोस्त हैं, लेकिन प्रोफेशनल फाइटर्स होने के नाते हमें इस खेल का सम्मान करना होगा। इसलिए किसी को भी अटैक करने में झिझक नहीं दिखानी चाहिए।”

“थंडर किड” को फॉलो करने वाले सभी लोग जानते हैं कि वो कितनी कड़ी मेहनत करते हैं।

29 वर्षीय एथलीट का स्टाइल आक्रामक है, स्ट्राइकिंग जबरदस्त है और अभी तक 7 नॉकआउट और 4 मैचों को सबमिशन से जीत चुके हैं।

मिआडो को भी अपनी स्टैंड-अप स्किल्स के लिए जाना जाता है, लेकिन आदिवांग को उनके गेम में कुछ खामियां नजर आई हैं।

उन्होंने मिआडो के लिए कहा:

“बॉक्सिंग उनकी एक बड़ी ताकत है और लंबाई का उपयोग करते हुए वो लॉन्ग रेंज शॉट्स भी लगाते हैं।

“मगर मुझे लगता है कि उनके ग्राउंड गेम और स्ट्राइकिंग पावर में सुधार की जरूरत है। रेसलर्स के खिलाफ उन्होंने अच्छा किया क्योंकि उनका स्ट्राइक्स लगाने का तरीका उस समय कारगर रहा। मगर एक स्ट्राइकर के खिलाफ उनके पंच शायद अधिक प्रभावशाली नहीं रहेंगे।”

ये मुकाबला इन दोनों एथलीट्स के करियर को एक नए मुकाम पर पहुंचा सकता है।

“थंडर किड” किसी भी हालत में जीत दर्ज करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें जीत मिले या हार, मिआडो के लिए उनका सम्मान कम नहीं होगा।

उन्होंने कहा:

“मैं आपका सम्मान करता हूं और भाग्य के हमारे साथ रहने की कामना करता हूं। हमें इस ऐतिहासिक फाइट कार्ड में जगह मिली है, चलिए इसे यादगार बनाते हैं।”

‘द मंकी गॉड’ के खिलाफ रीमैच चाहते हैं आदिवांग

मिआडो को हराने के बाद आदिवांग को टॉप-5 स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स में से किसी एक के खिलाफ फाइट मिलने की उम्मीद होगी। जिनमें रैंकिंग्स में क्रमशः पहले, तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद बोकांग मासूनयाने, योसूके सारूटा और हिरोबा मिनोवा भी शामिल हैं।

मगर “थंडर किड” ने कहा है कि वो #2 रैंक के कंटेंडर जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स से अपनी हार का बदला पूरा करना चाहते हैं।

आदिवांग ने कहा:

“मैं जैरेड ब्रूक्स से दोबारा भिड़ना चाहता हूं क्योंकि मैं पिछले मैच में उनके खिलाफ अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हूं। मेरा मानना है कि हम दोनों को इस बात का अहसास है कि हमने सर्कल में एक-दूसरे की कड़ी परीक्षा ली थी।”

अमेरिकी स्टार ने आदिवांग को ग्राउंड गेम में डोमिनेट किया था, जिसके बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या वो भविष्य में डिविजन के वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर पाएंगे।

अगर ONE X में जीत के बाद उन्हें “द मंकी गॉड” के खिलाफ मैच मिला, उस स्थिति में फिलीपीनो एथलीट का मानना है कि इस बार जीत उन्हें ही मिलेगी।

उन्होंने कहा:

“पिछले मैच के बाद काफी लोगों ने मेरे प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। मैं लोगों को दिखाना चाहता हूं कि कड़ी मेहनत कर सभी खुद में सुधार कर सकते हैं और रीमैच मिलने पर मैं इसी बात से लोगों को वाकिफ कराना चाहूंगा। अगर मुझे हार मिली तो वो भी मुझे स्वीकार होगी, लेकिन मैं इस बार हार का विकल्प ही खुला छोड़ना नहीं चाहता।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19