इन 3 तरीकों से ग्रां प्री सेमीफाइनल में रोडटंग जित्मुआंगनोन को हरा सकते हैं सवास माइकल

Savvas Michael Amir Naseri ONE157 1920X1280 58 768x512

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल में #4 रैंक के कंटेंडर सवास माइकल ने अमीर नासेरी को हराने के बाद अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ाया था।

अब अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को होने वाले ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में “द बेबी फेस किलर” की भिड़ंत ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन से होगी।

इससे पहले माइकल थाई सुपरस्टार पर जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करें, यहां जानिए उन 3 तरीकों के बारे में जिनसे सवास माइकल इस फाइट को जीत सकते हैं।

आत्मविश्वास के मामले में रोडटंग की बराबरी करें

“द बेबी फेस किलर” का रिकॉर्ड 43-4 का है और अभी तक ONE के कई खतरनाक फाइटर्स से भिड़ चुके हैं, जिनमें लर्डसीला फुकेत टॉप टीम और #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सर टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो भी शामिल हैं।

फाइट्स का परिणाम कुछ भी हो, माइकल बिना डरे फाइट करते आए हैं और रोडटंग के खिलाफ उन्हें इसी रणनीति की जरूरत पड़ने वाली है।

रोडटंग को अपने प्रतिद्वंदियों को भयभीत करना बहुत पसंद है और ये रणनीति उनके लिए कारगर साबित हुई है। उन्होंने ONE किकबॉक्सिंग और मॉय थाई डिविजंस में अभी तक 11 जीत दर्ज की हैं।

अगर माइकल उनके खिलाफ बिना भय के फाइट कर पाए तो उन्हें जरूर ग्रां प्री के फाइनल में प्रवेश मिल सकता है।

रोडटंग के आक्रामक गेम को कॉम्बिनेशंस से काउंटर करें

मई 2019 में हुए ONE: WARRIORS OF LIGHT में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में माइकल ने सिंगटोंगनोई पोर टेलाकुन के मूव्स को शानदार तरीके से काउंटर किया था।

Petchyindee Academy के स्टार ने सिंगटोंगनोई की हर एक स्ट्राइक के जवाब में काउंटर अटैक किया। माइकल ने थाई स्टार किक्स को ब्लॉक करने के बाद एकसाथ कई पंच और किक्स लगाने की रणनीति अपनाई और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

रोडटंग एक आक्रामक फाइटर हैं, जिन्हें अपने हाथों में कंट्रोल रखना पसंद है, लेकिन माइकल दमदार कॉम्बिनेशंस से काउंटर अटैक कर पाए तो वो फ्लाइवेट मॉय थाई किंग को रोक कर सकते हैं और अपने विरोधी से 4 इंच लंबे होने का भी उन्हें फायदा मिल सकता है।

बैकफुट पर रहकर अच्छी फाइट करते हैं

माइकल की भिड़ंत ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल में Omnoi Stadium वर्ल्ड चैंपियन नासेरी से हुई, जिन्हें सर्वसम्मत निर्णय से हराने में “द बेबी फेस किलर” को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई थी।

उस फाइट में उनकी बैकफुट पर रहने की रणनीति कारगर रही और नासेरी को झांसा देकर आगे आने पर मजबूर किया और मौका मिलते ही क्लोज़ रेंज में आकर पंच और आउटसाइड किक्स लगाईं।

अब ONE Fight Night 1 में जीत दर्ज करने के लिए माइकल को रोडटंग के खिलाफ उसी रणनीति को अपनाना होगा क्योंकि रोडटंग कभी पीछे नहीं हटते।

इसलिए “द बेबीफेस किलर” बैकफुट पर रहकर और अपनी लंबी पहुंच का इस्तेमाल कर ग्रां प्री के फाइनल में जगह बना सकते हैं।

मॉय थाई में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.