लियाम हैरिसन ने ONE Friday Fights 22 के धमाकेदार मॉय थाई मैचों की भविष्यवाणी की

Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 1 768x511

लियाम हैरिसन कई सालों से दुनिया के सबसे लोकप्रिय मॉय थाई स्टार्स में से एक बने रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही वो इस खेल के बड़े फैन भी रहे हैं।

इंग्लैंड में परफॉर्म करने से लेकर ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर नई पहचान बनाने तक “हिटमैन” ने अपने सफर को खूब इंजॉय किया है। वो अब मानते हैं कि ONE Friday Fights 22 में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

एशियाई प्राइमटाइम पर होने वाले इवेंट के 11 मैचों में कई नामी मॉय थाई स्टार्स शामिल हैं और ब्रिटिश स्ट्राइकर मानते हैं कि फैंस के लिए ये इवेंट बहुत मनोरंजक रहेगा।

इवेंट के लिए बुक किए गए 4 मैचों ने हैरिसन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है इसलिए वो बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले एक्शन को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहते।

प्राजनचाई vs. सैम-ए

शो के मेन इवेंट में 2 पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस डिविजन की अंतरिम बेल्ट को जीतने के लिए आमने-सामने आएंगे।

प्राजनचाई पीके साइन्चाई और सैम-ए गैयानघादाओ की पहली भिड़ंत जुलाई 2021 में हुई थी, जहां प्राजनचाई ने 39 वर्षीय दिग्गज को बहुमत निर्णय से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी, लेकिन आगे चलकर वो जोसेफ लसीरी के हाथों बेल्ट हार बैठे।

लसीरी अभी ब्रेक पर हैं, लेकिन इस मैच में अंतरिम टाइटल दांव पर लगा होगा। हैरिसन ने इस मैच में प्राजनचाई की जीत की उम्मीद जताई है।

उन्होंने कहा:

“ये उनका बहुत महत्वपूर्ण रीमैच है। मैं मानता हूं कि प्राजनचाई पहली भिड़ंत में आसानी से जीत गए थे। उन्होंने सैम-ए को नॉकडाउन किया इसलिए उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। मुझे लगता है कि इस मैच का परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि प्राजनचाई, लसीरी के खिलाफ हार से उबर पाए हैं या नहीं।

“मैंने प्राजनचाई की कोमपेट सिटसारावटसुएर के खिलाफ फाइट देखी, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। वहीं सैम-ए बदले की भावना के साथ रिंग में उतरेंगे, लेकिन उनकी उम्र काफी हो रही है। उन्होंने ONE Friday Fights 9 में रायन शीहन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मैं प्राजानचाई की जीत की उम्मीद कर रहा हूं।

“वो युवा हैं, फ्रेश हैं और कुछ साबित करने के इरादे से रिंग में उतरेंगे क्योंकि वो लसीरी के खिलाफ हार से उबरना चाहेंगे। मुझे लगता है कि उन्हें स्कोरकार्ड्स से जीत मिलेगी। सैम-ए की कहानी प्रेरणादायक रही है, लेकिन मैं उनकी जीत की उम्मीद नहीं कर पा रहा।”

सिटीचाई vs. एडी अबासोलो

8 बार किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग अब मॉय थाई में वापसी के लिए तैयार हैं, जहां उनका सामना अमेरिकी स्टार एडी अबासोलो से होगा।

थाई एथलीट का मॉय थाई में आखिरी मैच ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ आया, जिसमें सिटीचाई ने विभाजित निर्णय से जीत हासिल की थी।

उसके बाद 4 किकबॉक्सिंग फाइट्स कर चुके सिटीचाई फेदरवेट मॉय थाई बाउट में अबासोलो का सामना करेंगे। अबासोलो को “सिल्की स्मूद” के नाम से जाना जाता है और अपने विरोधी से 150 कम मैचों का अनुभव हासिल है, लेकिन उनका अनऑर्थोडॉक्स स्टाइल बेहद खतरनाक है।

फिर भी हैरिसन का मानना है कि अबासोलो का अनोखा स्किल सेट उन्हें स्ट्राइकिंग आइकॉन “किलर किड” पर जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित होगा। उन्होंने कहा:

“सिटीचाई पिछले कुछ सालों में मॉय थाई से दूर रहे हैं, लेकिन इस खेल में उन्होंने तवनचाई पीके साइन्चाई के रूप में चैंपियन को हराया है इसलिए उनके पास किसी भी फाइटर को हराने का दम है।

“मेरी नजर में अबासोलो इस डिविजन में संघर्ष करें या ना, लेकिन उनकी स्किल्स अनोखी हैं और किसी के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। मगर मैं इस समय किसी भी फाइटर की सिटीचाई के खिलाफ जीत की कल्पना नहीं कर पा रहा।

“मैं मानता हूं कि तवनचाई के अलावा सिटीचाई ही हैं, जो डिविजन पर अपना वर्चस्व कायम कर सकते हैं। वो अनुभवी हैं और हर तरह की चुनौती का सामना कर चुके हैं इसलिए मेरे अनुसार सिटीचाई को जीत मिलेगी।”

सुपरलैक vs. नबील अनाने 

हैरिसन इस इवेंट में सुपरलैक कियातमू9 और नबील अनाने के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच को जरूर देखना चाहेंगे।

सुपरलैक मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं, लेकिन 19 वर्षीय स्टार अनाने उनकी कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

6 फुट 2 इंच लंबे अनाने 2-डिविजन WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और इस खेल के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं। वहीं “हिटमैन” लंबे समय से सुपरलैक का सम्मान करते आए हैं और मानते हैं कि उनका अनुभव उन्हें जीत दिलाने में मददगार रहेगा। हैरिसन ने कहा:

“ऐसे बॉडी साइज़ पर नबील अनाने 135-पाउंड वजन पर कैसे रुक पाएंगे, मैं ये कभी नहीं जान पाऊंगा। मुझे लगता है कि वो पहले राउंड में सुपरलैक के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं, लेकिन एक बार लय प्राप्त करने के बाद सुपरलैक नी और एल्बो स्ट्राइक्स लगाएंगे। इसी रणनीति के तहत सुपरलैक जीत दर्ज करेंगे।

“जो भी फाइटर अनाने से भिड़ेगा, उसके लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके जैसे पतले और लंबे एथलीट कमजोर होते हैं, लेकिन अनाने के साथ स्थिति अलग है।

“मगर सुपरलैक ने अनाने जैसे कई एथलीट्स का सामना किया है, जो क्लिंच करते हुए स्ट्राइक्स लगाना पसंद करते हैं इसलिए ये मैच काफी दिलचस्प रहेगा। मुझे नहीं लगता कि ये सुपरलैक के लिए कोई नई चुनौती होगी। अनाने आसानी से हार नहीं मानते, लेकिन मैं उन्हें इस डिविजन में सुपरलैक के खिलाफ जीत दर्ज करते नहीं देख पा रहा। ये वही डिविजन है, जिसमें ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग भी शामिल हैं।”

सेकसन vs. नेथन बेंडन  

हैरिसन ने नेथन बेंडन और थाई हीरो सेकसन ओर क्वानमुआंग के मैच पर भी प्रतिक्रिया दी है।

सेकसन ने इसी साल डेब्यू करने के बाद ONE Friday Fights में लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं। “हिटमैन” मानते हैं कि बेंडन के प्रोमोशनल डेब्यू का एंगल ही इस मैच को दिलचस्प बना रहा होगा।

हैरिसन, नेथन के साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं इसलिए वो उनसे अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसलिए वो इस शुक्रवार एक धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा:

“मैं मानता हूं कि सेकसन के लिए नेथन दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। उनकी स्ट्राइक्स में ताकत होती है और आसानी से हार नहीं मानते। वो बहुत प्रतिबद्ध हैं और मानता हूं कि ये मुकाबला फाइट ऑफ द नाइट साबित होने वाला है।

“नेथन को कम आंका जाता है और मैं उन्हें ONE में अच्छा करते देखना चाहता हूं। ये एक ऐसा मैच है, जिसमें खतरनाक एक्शन का देखा जाना तय है, खासतौर पर तब जब सेकसन अपने विरोधी के खिलाफ अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाएंगे।

“वो पीछे नहीं हटते। नेथन अटैक करना जानते हैं और बड़ा उलटफेर करने की काबिलियत रखते हैं। मैं एक और यूके के फाइटर को ONE में अच्छा करते देखना चाहता हूं और इस मैच में यूके का एक और फाइटर उभर कर सामने आएगा। ये मैच जबरदस्त रहने वाला है।”

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.