3 मुकाबले जो ONE Friday Fights 22 को यादगार बना सकते हैं

Muangthai PK Saenchai Kulabdam Sor Jor Piek Uthai ONE Friday Fights 9 16

इस शुक्रवार, 23 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में जब ONE Friday Fights 22 शुरू होगा तो फैंस को एक के बाद एक शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हर सप्ताह होने वाला इवेंट इस बार भी धमाकेदार होगा, जिसमें 2 महत्वपूर्ण मॉय थाई और MMA वर्ल्ड टाइटल मुकाबले एक्शन से भरपूर होंगे।

फैंस अर्जन भुल्लर बनाम एनातोली मालिकिन की ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट या प्राजनचाई पीके साइन्चाई बनाम सैम-ए गैयानघादाओ के ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के अलावा कार्ड के अन्य निर्धारित मुकाबलों को भी बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहेंगे, जिनमें एक्शन और ड्रामे की भरपूर डोज़ होगी।

यहां कार्ड में 3 ऐसे अहम मुकाबले हैं, जो बैंकॉक में होने वाले इवेंट को यादगार बना सकते हैं।

#1 सुपरलैक कियातमू9 Vs. नबील अनाने

बैंकॉक के दर्शक ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 को मॉय थाई मुकाबले में नबील अनाने के खिलाफ अपने राष्ट्रीय खेल की ओर रुख करते हुए देखकर रोमांचित होंगे।

#1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक की एक और प्रभावशाली जीत वर्तमान डिविजनल किंग रोडटंग जित्मुआंगनोन और 2-स्पोर्ट खिताब के लिए उनके सफर को जारी रखेगी।

हालांकि, 19 साल के अनाने थाई सर्किट पर प्रतिद्वंदी के अरमानों को चकनाचूर करते आए हैं और इस खेल के सबसे बड़े नामों के खिलाफ कदम बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मेहदी ज़टूट की टीम के प्रतिनिधि 6 फीट 2 इंच के साथ फ्लाइवेट डिविजन के सबसे लंबे एथलीट हैं। उन्होंने “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” में अपनी बेहतरीन स्किल्स के साथ टायक्वोंडो और कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल करते हुए खुद को एक बड़े खतरे के रूप में पेश किया है।

अनाने ने पहले ही दिखा दिया कि वो उच्च स्तर के विरोधियों के खिलाफ लंबी रीच (पहुंच) वाले शरीर और स्किल की बदौलत सबसे कम उम्र के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

इसमें कोई शक नहीं कि सुपरलैक पहले से ही इतिहास के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन वो अपनी उपलब्धियों से कभी संतुष्ट नहीं हुए। अब एक उभरते हुए युवा फाइटर का सामना करते हुए अनुभवी सुपरस्टार को अपनी टॉप कंटेंडर की पोजिशन मजबूत करने के लिए हर हाल में जोरदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा।

#2 सेकसन ओर क्वानमुआंग Vs. नेथन बेंडन

सेकसन ओर क्वानमुआंग की किसी के आगे ना झुकने वाले फाइटर की छवि तब मजबूत हुई, जब उन्होंने ONE Championship में मुकाबले करने शुरू किए।

थाई दिग्गज का ONE Friday Fights में 3-0 का रिकॉर्ड है और उन्होंने हर बाउट में चौतरफा हमले करके दिखाए हैं। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती चली गई।

अब उनका सामना 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में डेब्यू करने वाले स्ट्राइकर नेथन बेंडन से होगा। ONE में ब्रिटेन के नए-नवेले एथलीट के पास एक मजबूत करियर रिकॉर्ड है, जिसमें WBC मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी शामिल है। यही नहीं, वो अक्सर यूके के मॉय थाई दिग्गज लियाम हैरिसन के साथ ट्रेनिंग भी करते हैं।

बेंडन एक पूर्व प्रोफेशनल बॉक्सर हैं, जिसका मतलब है कि अगर प्रतिद्वंदी उनकी पहुंच में आया तो उसे जोरदार मुक्के सहने पड़ सकते हैं। यही नहीं, उनके पास दूर से मुकाबला करने का भी हुनर है।

फिर भी सेक्सन के दबाव का मतलब होगा कि ये स्ट्राइकर मैच के दौरान एक-दूसरे के बेहद करीब रहेंगे। ऐसे में फैंस को ये बाउट एक सेकंड के लिए भी मिस नहीं करनी चाहिए।

#3 मुआंगथाई पीके साइन्चाई Vs. निको कैरिलो

एक और शानदार मॉय थाई मुकाबला बेंटमवेट डिविजन में देखने को मिलेगा। इसमें दो ऐसे फाइटर्स शामिल हैं, जो अपने एक्शन से भरपूर स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

थाई स्टार मुआंगथाई पीके साइन्चाई लगातार 3 जीत दर्ज करके विजय रथ पर सवार हैं और संगठन में 6-1 का शानदार ओवर-ऑल रिकॉर्ड भी रखते हैं।

“एल्बो ज़ोम्बी” हमेशा मुकाबले के दौरान अपने उपनाम की तरह ही नज़र आते हैं। वो विरोधियों पर तब तक हमले करते हैं, जब तक एल्बो से सामने वाले को पस्त करने के लिए उनके करीब ना पहुंच जाएं।

हालांकि, उभरती हुई प्रतिभा के रूप में निको कैरिलो इन चीजों से भयभीत होकर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पिछले साल सेक्सन को हराकर दिखा दिया था कि उनमें कितना दम है। स्कॉटलैंड के एथलीट ONE Friday Fights 13 में फुरकान काराबाग पर तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज करके ONE में आगे बढ़ने पर अचंभित नहीं हैं।

कैरिलो को पता है कि मुआंगथाई पर जीत उन्हें तुरंत रैंक्स में ऊपर पहुंचा देगी। ऐसे में कुछ बड़े नाम हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उम्मीद है कि दोनों एथलीट्स के बीच ये मुकाबला काफी जोरदार होगा, जिसका बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)