मुसुमेची दबाव को प्रेरणा स्रोत बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं – ‘खुद को भाग्यशाली मानता हूं’

Mikey Musumeci Cleber Sousa ONE on Prime Video 2 1920X1280 72

माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची को बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर होने की संज्ञा दी जाती है और वो इस जिम्मेदारी को संभालते हुए सबमिशन ग्रैपलिंग के खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहते हैं।

उन्हें अब शनिवार, 5 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 13 में मौजूदा स्ट्रॉवेट MMA किंग जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ अपने ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

मुसुमेची को इस को-मेन इवेंट मुकाबले से पूर्व जबरदस्त मोमेंटम हासिल है।

अमेरिकी धरती पर ONE के डेब्यू इवेंट ONE Fight Night 10 में हुए अपने पिछले मैच में 27 वर्षीय स्टार ने मिडल-ईस्ट से सबसे पहले IBJJF ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले ओसामा अलमारवाई को रीयर-नेकेड चोक से हराया था।

एक तरफ मुसुमेची कोलोराडो के 1stBank सेंटर में जीत से खुश थे, लेकिन उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि वो अपने घरेलू फैंस के सामने अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा:

“डेनवर में फाइट करना बहुत शानदार अनुभव रहा। ONE Championship अमेरिकी धरती पर अपना डेब्यू कर रहा था इसलिए हमारे ऊपर दबाव था, लेकिन हम उससे निजात पाने में सफल रहे। अमेरिकी फैंस को मैच बहुत पसंद आया, मैं अमेरिका से हूं और ये मेरा देश है। इसलिए इस फाइट कार्ड का हिस्सा बनना भी मेरे लिए सम्मान की बात रही।”

उस इवेंट में शानदार जीत के लिए मुसुमेची को 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस मिला।

“डार्थ रिगाटोनी” बोनस मिलने से खुश थे और इस बात में कोई संदेह नहीं कि वो इस पैसे से पिज़्ज़ा और पास्ता जरूर खाएंगे। मगर मुसुमेची इस बोनस को ऐसे सबूत के रूप में देखते हैं कि उनकी फाइट्स मनोरंजक रह सकती हैं।

चूंकि मुसुमेची दुनिया के सबसे बड़े MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग सुपरस्टार्स के साथ फाइट कार्ड को शेयर कर रहे थे। वहीं उन्हें इस ऐतिहासिक इवेंट में सबमिशन ग्रैपलिंग का प्रतिनिधित्व करने पर भी गर्व महसूस हुआ।

मुसुमेची ने कहा:

“जब MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग फैंस हमें मिलने वाले बोनस को इंजॉय करते हैं तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। इसलिए मैं उस मुहिम का हिस्सा हूं जो नई पीढ़ी के एथलीट्स को दिखा सकूं कि वो भी जिउ-जित्सु का हिस्सा बनकर खूब पैसे कमा सकते हैं। वो भी ONE Championship के कार्ड का हिस्सा बनकर खूब लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं।”

माइकी मुसुमेची सबमिशन ग्रैपलिंग के खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहते हैं

माइकी मुसुमेची सबमिशन ग्रैपलिंग के खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा कर फैंस को दिखाना चाहते हैं कि ये खेल भी बहुत मनोरंजक हो सकता है।

ONE Championship की ग्लोबल रीच को देखते हुए अमेरिकी स्टार का मानना है कि हर बार फैंस का भरपूर मनोरंजन करना उनकी जिम्मेदारी है। ऐसा करना कुछ लोगों के लिए दबावयुक्त काम हो सकता है, लेकिन इस काम में उन्हें गर्व भी महसूस करना चाहिए।

उन्होंने कहा:

“जिउ-जित्सु से जुड़े लोगों के लिए ये बहुत बड़ा मंच है। हम हाई स्कूल में फाइट करने के आदी थे, लेकिन अब इतने बड़े स्टेज पर पहुंच चुके हैं। दुनिया में लाखों लोग हमें देख रहे होते हैं। इसलिए मैं इस अवसर के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं, लेकिन इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जिउ-जित्सु का प्रतिनिधित्व करना दबाव के समान है। कभी-कभी मुझे दबाव के कारण अपने कंधे भारी लगने लगते हैं, लेकिन मैं इसके लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं।”

मुसुमेची को ये दबाव अप्रैल 2022 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू के बाद से ही हो रहा है। उसके कुछ हफ्तों बाद ही ONE ने सबमिशन ग्रैपलिंग खेल को नियमित रूप से अपने इवेंट्स में शामिल करना शुरू कर दिया था।

हालांकि “डार्थ रिगाटोनी” को शुरुआत में परेशानी हो रही थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी मानसिकता को बदल कर अपनी पूरी एनर्जी का इस्तेमाल फाइट्स में करना शुरू किया है।

अमेरिकी स्टार ने कहा:

“मुझे शुरुआत में डर लग रहा था, लेकिन मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था। मुझे दबाव महसूस होता है, अच्छा परफॉर्म करना है, लेकिन मैं अब दबाव को प्रेरणा स्रोत के रूप में देखता हूं। मैंने अब मानसिकता को बदल लिया है।”

मुसुमेची के अनुसार वो दबाव को उस प्रेरणा स्रोत के रूप में देख रहे हैं, जो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित करता है। ये बात जैरेड ब्रूक्स और अन्य फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है।

इन बातों को सुनकर लगता है जैसे वो कठिन चुनौतियों का सामना करना पसंद करेंगे।

उन्होंने बताया:

“मैं इस दबाव को प्रेरणा का स्रोत मानता हूं और मुझे जितना ज्यादा दबाव झेलना पड़ेगा, मैं उतना ही प्रोत्साहित महसूस करूंगा। मुझे ऐसा लगता है जैसे ज्यादा दबाव मुझे बेहतर एथलीट बनने में मदद करता है। इसलिए लोग मुझसे कहते हैं कि, ‘आपके ऊपर बहुत दबाव होगा।’ हां, मेरे ऊपर दबाव होता है, लेकिन मैं इसका आभारी हूं क्योंकि इससे मुझे बेहतर बनने में मदद मिलती है।”

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114