अनीसा मेक्सेन Vs. फेटजीजा: ONE Friday Fights 46 के वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Anissa Meksen Dangkongfah Banchamek ONE on Prime Video 2 1920X1280 93

फैंस और जानकार फ्रेंच-अल्जीरियाई दिग्गज अनीसा “C18” मेक्सेन और थाई सनसनी “द क्वीन” फेटजीजा के बीच होने वाले ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच को लेकर उत्साहित हैं।

दोनों का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 309-11 का है और सितारों से सजे ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon कार्ड का हिस्सा होंगी।

मेक्सेन और फेटजीजा कमाल की स्ट्राइकर्स हैं, जो मैच की घंटी बजते ही एक्शन पर जोर देना शुरु कर देती हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले जानते हैं कि इस वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट में किस तरह से जीत हो सकती है।

#1 फेटजीजा के हाथ 

फेटजीजा के जखीरे में हथियारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनके बॉक्सिंग अटैक की बात ही कुछ और है।

बहुत लंबे समय से मॉय थाई की प्रैक्टिस कर रहीं “द क्वीन” के पास बॉक्सिंग का अच्छा खासा अनुभव है और उनका एमेच्योर करियर शानदार व प्रोफेशनल करियर में 5-0 के रिकॉर्ड से अपराजित रही हैं।

वो जिस तरह से पंच लगाती हैं, वैसा विमेंस एथलीट्स में कम ही देखने को मिलता है। वो अपने हेड शॉट्स और बॉडी पर किए गए वार से मैच को पल भर में खत्म कर सकती हैं।

वो एक तकनीकी फाइटर हैं, जो गेम प्लान कर अमल कर ओपनिंग ढूंढ़कर मैच को खत्म कर देती हैं। थाई सनसनी का सबसे बड़ा शॉट उनका लेफ्ट हुक है, लेकिन उनके राइट हैंड में भी गजब की ताकत होती है।

#2 मेक्सेन का डिफेंस और पलटवार 

एक चालाक बॉक्सर जिन्हें आज तक कोई भी स्टॉपेज से नहीं हरा पाया है, मेक्सेन अपने विरोधियों पर हावी हो जाती हैं। लेकिन फेटजीजा जैसी प्रतिद्वंदियों पर ये रणनीति शायद थोड़ी रिस्की हो सकती है।

इस मैच में किकबॉक्सिंग दिग्गज अपने शानदार डिफेंस और काउंटर अटैक का इस्तेमाल कर प्रतिद्वंदी की आक्रामकता को रोक सकती हैं।

“C18” दूरी को बनाए रखने में एक्सपर्ट हैं और वो बिजली की तेजी से खुद को बचाते हुए पलटवार करती हैं। अगर फेटजीजा ज्यादा आगे की तरफ आईं तो बचकर अपने अटैक कर देंगी।

जब मेक्सेन वार करती हैं तो झड़ी लगा देती हैं। इस कारण 35 वर्षीय स्टार विरोधी को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा देती हैं और फेटजीजा के लिए खिलाफ भी इसी रणनीति पर काम कर सकती हैं।

#3 चालाकी से रिंग की रस्सियों का इस्तेमाल करें फेटजीजा

फेटजीजा, मेक्सेन से बचने और काउंटर अटैक को रोकने के लिए उन्हें रस्सियों की तरफ ले जाकर फंसा सकती हैं।

ये “द क्वीन” की रणनीति रही है, जिसमें उनकी प्रतिद्वंदी हेवी पंचों से बचने के लिए पीछे गईं, लेकिन “C18” जैसी अनुभवी प्रतिद्वंदी के खिलाफ ये काम आसान नहीं होगा।

इस वजह से 21 वर्षीय सनसनी को दुनिया की सबसे अनुभवी किकबॉक्सर के खिलाफ दिमाग से काम लेना होगा।

मेक्सेन के खिलाफ फेटजीजा अपनी किक्स का इस्तेमाल कर बच निकलने से रोक सकती हैं। “द क्वीन” अटैक की झड़ी लगा दें जिसकी वजह से प्रतिद्वंदी को पीछे जाने का मौका ही ना मिले। ये हमने समय-समय पर देखा है और यहां से किसी के लिए भी निकलना आसान नहीं होता।

#4 मेक्सेन की लेफ्ट किक 

अगर फेटजीजा पास भी आती हैं तो भी मेक्सेन बहुत ही खतरनाक हैं, लेकिन ये रिस्क और भी कम हो जाएगा अगर किकबॉक्सिंग दिग्गज अपनी किक्स से सही दूरी बना लें।

सात बार की किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का किकिंग गेम कमाल का है, जो उन्हें अटैक और डिफेंस दोनों में काफी मदद करता है।

अगर थाई स्टार आगे बढ़ती हैं तो “C18” अपनी पुश किक्स का इस्तेमाल उनकी गति को थाम सकती हैं और चॉपिंग लो किक्स की वजह से भी गति को कम कर सकती हैं। अगर अच्छी दूरी रहे तो वो “द क्वीन” के खिलाफ तेज-तर्रार लेफ्ट किक का इस्तेमाल कर बॉडी को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अगर फेटजीजा गार्ड नीचे कर देंगी तो मेक्सेन सिर पर लेफ्ट हाई किक लगाकर बढ़त बना सकती हैं।

दिग्गज सुपरस्टार किसी डर के कारण ऐसा नहीं करेंगी, जो फेटजीजा की पुरानी प्रतिद्वंदी करती आई हैं बल्कि वो अपने मर्जी और ताकत से ये किक्स लगाएंगी क्योंकि वो पिछले 15 साल से यही करती आ रही हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)