रुओटोलो भाइयों के ONE डेब्यू से पहले उनके बारे में 5 बेहद रोचक बातें जानिए

The Ruotolo Brothers

केड रुओटोलो और टाय रुओटोलो की जुड़वां भाइयों की जोड़ी शुक्रवार, 20 मई को सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में अपना ONE Championship डेब्यू करने वाली है।

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में केड की भिड़ंत जापानी लैजेंड शिन्या एओकी और टाय का सामना अमेरिकी एथलीट गैरी टोनन से होगा और दोनों मुकाबलों में जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद है।

इन मैचों में रुओटोलो भाइयों के पास ये साबित करने का मौका होगा कि वो क्यों उन्हें BJJ के सबसे उभरते हुए स्टार्स में गिना जा रहा है। लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां जानिए 19 वर्षीय भाइयों के बारे में बेहद रोचक बातों को।

#1 हवाई में जन्मे, कैलिफॉर्निया में पले-बढ़े

टाय और केड का जन्म माउई, हवाई में हुआ लेकिन जब उनकी उम्र केवल 6 महीने थी, जब उनका परिवार कैलिफॉर्निया आ गया।

उनके पिता भी अच्छे ग्रैपलर हुआ करते थे और उन्होंने केवल 3 साल की उम्र में अपने बेटों को BJJ की ट्रेनिंग देनी शुरू की।

कुछ ही हफ्तों बाद दोनों भाई प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनने लगे। अब उनकी छोटी बहन, न्या, भी इसी राह पर आगे बढ़ रही हैं।

#2 छोटी उम्र में बड़े स्टार बने

युवावस्था में प्रवेश करने से पहले ही रुओटोलो भाई BJJ के बड़े स्टार बन चुके थे।

टाय और केड ने बहुत छोटी उम्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज कीं। वहीं उनकी वर्ल्ड क्लास स्किल्स और प्राप्त की गई सफलता के दम पर उन्होंने दुनिया के कई बड़े प्रोमोशंस में काम किया।

वो साल 2013 में फेमस जिम AOJ एकेडमी में आकर वर्ल्ड चैंपियन भाइयों की जोड़ी मेंडेस ब्रदर्स के साथ ट्रेनिंग करने लगे और 2017 में Atos में आकर महान ग्रैपलर आंद्रे गल्वाओ को अपना मेंटोर बनाया।

#3 अठारह की उम्र में ब्लैक बेल्ट होल्डर बने

पिछले साल दिसंबर में आंद्रे गल्वाओ ने बहुत चौंकाने वाला फैसला लेकर दोनों युवा भाइयों को BJJ में प्रोमोट कर ब्लैक बेल्ट होल्डर की पद्वी दी थी और उस समय उनकी उम्र केवल 18 साल थी।

IBJJF, BJJ का सबसे बड़ा फेडरेशन है और किसी फाइटर को ब्लैक बेल्ट मिलने की सबसे कम उम्र 19 रखी गई है। मगर 2021 IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में रुओटोलो भाइयों ने ब्राउन बेल्ट डिविजन में पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया, जिसके बाद गल्वाओ उन्हें ब्लैक बेल्ट बनाने से खुद को रोक नहीं पाए।

टाय और केड अपनी युवावस्था से ही नो-गी इवेंट्स में टॉप लेवल के ग्रैपलर्स का सामना करते आए हैं और अब वो गी कॉम्पिटिशंस में भी ऐसा कर सकते हैं।

#4 उनके शानदार करियर की अभी सिर्फ शुरुआत हुई है

रुओटोलो ब्रदर्स अभी तक BJJ और सबमिशन ग्रैपलिंग में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं।

केड की सबसे नई उपलब्धियों में WNO, Grapplefest और EBI Combat जिउ-जित्सु टाइटल्स शामिल हैं। वहीं टाय ने WNO टाइटल जीता और 2019 में 16 साल 9 महीने की उम्र में ADCC के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा एथलीट बने।

अभी उनकी उम्र केवल 19 साल है और उनका करियर शुरुआती दौर में है। वो बहुत छोटी सी उम्र में सबमिशन ग्रैपलिंग के टॉप लेवल के एथलीट्स में जगह बना चुके हैं।

#5 उन्हें दूसरे खेल खेलना भी पसंद है

मार्शल आर्ट्स से बाहरी दुनिया में दोनों भाई कैलिफॉर्नियाई लाइफ स्टाइल से जीना पसंद करते हैं।

वो जब मैट्स पर ट्रेनिंग नहीं कर रहे होते, तब उन्हें स्केटबोर्डिंग और सर्फिंग जैसे खेल खेलना पसंद है।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)