20 मई को रुओटोलो ब्रदर्स करेंगे अपना ONE सबमिशन ग्रैपलिंग डेब्यू, शिन्या एओकी और गैरी टोनन से होगा सामना

The Ruotolo Brothers

जुड़वा भाई टाय और केड रुओटोलो इस समय सबसे उभरते हुए ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्टार्स में गिने जाते हैं और शुक्रवार, 20 मई को उनके पास ग्लोबल फैनबेस को प्रभावित करने का मौका होगा।

सोमवार को ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने ऐलान किया कि दोनों भाई अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे, जिनमें उनका सामना दिग्गज ग्रैपलिंग सुपरस्टार्स गैरी टोनन और शिन्या एओकी से होगा।

https://twitter.com/yodchatri/status/1516046769507139589

19 वर्षीय दोनों अमेरिकी भाई BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं। वो Atos के हेड कोच और साथी ONE एथलीट आंद्रे गल्वाओ की निगरानी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। गल्वाओ ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों के लिए दोनों को तैयारी करने में मदद की है।

ONE Championship में हुए हालिया सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों की तरह इन बाउट्स में भी 12 मिनट का एक राउंड होगा। मगर अन्य नियमों में बदलाव हुआ है कि अगर अंत तक कोई भी एथलीट सबमिशन नहीं लगा पाया तो भी इस मैच को एक विजेता मिलेगा।

एक अन्य फेसबुक पोस्ट में सिटयोटोंग ने नए नियमों की जानकारी दी, जिनमें संभावित येलो कार्ड्स और सबमिशन के “असल” प्रयासों के आधार पर मैच को विजेता मिलेगा।

https://www.facebook.com/ChatriSityodtong/posts/5206606956068090

टाय रुओटोलो vs. गैरी टोनन

टाय रुओटोलो और गैरी टोनन की भिड़ंत लाइटवेट बाउट में होगी और दोनों ग्राउंड स्पेशलिस्ट्स को शुरुआत से ही खतरनाक अटैक करना पसंद है।

युवा होते हुए भी टाय सबमिशन ग्रैपलिंग सर्किट में अच्छा नाम कमा चुके हैं। उन्हें अभी ज्यादा अनुभव प्राप्त नहीं है, लेकिन कई बार साबित कर चुके हैं कि वो टॉप लेवल के एथलीट्स को हराने में सक्षम हैं।

साल 2019 में 16 साल की उम्र में वो ADCC के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा एथलीट बने थे और इसके अलावा कई अन्य प्रोमोशंस के टाइटल्स को अपने नाम कर चुके हैं।

दूसरी ओर, टोनन ने सबमिशन ग्रैपलिंग में हर तरह की चुनौती का सामना किया है और उन्हें इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है।

हालांकि, 30 वर्षीय BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर पिछले कुछ समय से MMA में फाइट कर रहे हैं और इस दौरान थान ली को ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज भी किया और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में की जाती है।

दोनों एथलीट्स को तेजी से अटैक करना पसंद है और दोनों के पास सबमिशन लगाने के कई तरीके हैं इसलिए इस फाइट में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है।

केड रुओटोलो Vs. शिन्या एओकी

केड रुओटोलो को ONE में अपने सबसे पहले सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में MMA लैजेंड शिन्या एओकी का सामना करना होगा।

अपने भाई की तरह केड ने भी वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को हराकर कई बड़े टूर्नामेंट्स को जीतकर दुनिया में एक अलग पहचान बना ली है।

उनके द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों में IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप्स और EBI, Grapplefest और WNO में जीते गए टाइटल्स भी शामिल हैं।

20 मई को उनकी भिड़ंत जापानी लैजेंड एओकी से होगी, जिन्हें पिछले 2 दशकों से MMA के सबसे खतरनाक सबमिशन फाइटर्स में से एक माना जाता रहा है।

एओकी को “टोबीकन जुडन” नाम से जाना जाता है, जिसका मतलब “फ्लाइंग सबमिशंस के ग्रैंड मास्टर।” BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर ONE के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइटर्स को टैप आउट करने पर मजबूर कर चुके हैं और 2 बार ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं।

युवा रुओटोलो को फाइट्स में धमाकेदार एक्शन का हिस्सा बनना पसंद है, लेकिन एओकी भी कठिन चुनौतियों से कभी पीछे नहीं हटे हैं।

38 साल की उम्र में वो #3 रैंक के लाइटवेट MMA कंटेंडर हैं और अनुभव की मदद से अपने युवा विरोधी को हराने की कोशिश करेंगे।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)