इन 5 कारणों से 3 अगस्त को ONE Fight Night 24: Brooks Vs. Balart देखना ना भूलें

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 109

ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart में शुरुआती मैच से लेकर वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट तक नॉन-स्टॉप एक्शन देखने को मिलेगा।

इस शनिवार, 3 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी स्टेडियम से प्रसारित होने वाले इस 12 फाइट्स के बाउट कार्ड में चार खेलों में युवा सनसनियों से लेकर अनुभवी दिग्गजों और वर्ल्ड टाइटल प्रतियोगिताओं की एक जोड़ी देखने को मिलेगी।

ONE Fight Night 24 से पहले आइए जानते हैं कि आखिर क्यों ये बेहद खास होने वाला है।

#1 अंतरिम MMA किंग की ताजपोशी होगी

मेन इवेंट में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA बेल्ट के लिए क्यूबा के पावरहाउस गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट से भिड़ेंगे।

ब्रूक्स ने दिसंबर 2022 में जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अनडिस्प्यूटेड टाइटल जीता था। लेकिन वर्ल्ड टाइटल रीमैच में उन्हें डिस्क्वालीफिकेशन के कारण अपनी बेल्ट गंवानी पड़ी।

अब चूंकि, घुटने की चोट के कारण “द पैशन” खेल से दूर हैं और #1 रैंक के ब्रूक्स को गोल्डन बेल्ट पर एक और निशाना साधकर वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन फाइट की पुष्टि करने का मौका मिलेगा।

हालांकि, क्यूबा के पूर्व ओलंपिक रेसलर और विस्फोटक पंचिंग पावर वाले #3 रैंक के बलार्ट के पास “द मंकी गॉड” को लगातार दूसरी MMA हार दिलाने के लिए सभी हथियार मौजूद हैं।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले से परे ब्रूक्स और बलार्ट के बीच का मुकाबला एक दिलचस्प स्टाइल वाला मैच भी है क्योंकि दोनों फाइटर शानदार स्ट्राइकिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जबरदस्त कार्डियो के साथ बेहतरीन रेसलर हैं।

#2 डेनियल केली का सामना एक महान वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर से होगा

को-मेन इवेंट में मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन डेनियल केली ब्राजीलियाई सुपरस्टार मायसा बास्तोस के खिलाफ पहली बार अपनी बेल्ट को डिफेंड करेंगी।

केली ने पिछले सितंबर में उस समय की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन जेसा खान को जजों के निर्णय से मात देकर पहला वर्ल्ड टाइटल जीता था और अपने अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखकर खुद को दुनिया की शीर्ष पाउंड-फोर-पाउंड ग्राउंड ग्रैपलर्स में से एक के रूप में स्थापित किया था।

अब, अमेरिकी स्टार अपनी अब तक की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

नौ बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन 26 वर्षीय बास्तोस को हल्के वजन वर्गों में खेल की सर्वश्रेष्ठ ग्रैपलर के रूप में जाना जाता है और वो ONE गोल्डन बेल्ट को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।

#3 मॉय थाई घमासान

प्रसिद्ध लुम्पिनी स्टेडियम में कोई भी फाइट कार्ड विश्वस्तरीय मॉय थाई के बिना अधूरा होगा और ONE Fight Night 24 में छह दिलचस्प मॉय थाई फाइट्स जोड़ी गई हैं।

विशेष रूप से दो बार के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में अपना #3 स्थान 20 वर्षीय सनसनी नबील अनाने के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

इसके अलावा #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर डेडुआंगलैक टीडेड99 2024 की अब तक की सबसे रोमांचक फाइट्स में से एक के रीमैच में अपने थाई हमवतन एथलीट नाकरोब फेयरटेक्स के खिलाफ बदला लेने की कोशिश करेंगे।

साथ ही कार्ड की शुरुआत एक निर्णायक एटमवेट मॉय थाई मुकाबले से होगी, जहां हांगकांग की सनसनी यू यौ पुई अनुभवी फाइटर एमी पिर्नी से भिड़ेंगी।

#4 ONE Friday Fights कॉन्ट्रैक्ट विजेता अमेरिकी प्राइमटाइम में डेब्यू करेंगे

एशियाई प्राइमटाइम पर ONE की वीकली ONE Friday Fights सीरीज उभरती प्रतिभाओं के लिए जानी जाती है और ONE Fight Night 24 में दो उभरते सितारे नए दर्शकों के सामने प्रतिस्पर्धा करेंगे।

अपराजित फिलीपीनो सनसनी कार्लो बुमिना-अंग ने अपनी चुस्ती और खतरनाक फिनिशिंग टैलेंट का उपयोग कर ONE Friday Fights में 5-0 का रिकॉर्ड बनाया है और ONE के ग्लोबल रोस्टर के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अर्जित किया था।

उन्हें उम्मीद है कि जब वो बेंटमवेट MMA मुकाबले में मंगोलियाई स्टार एंख-ओर्गिल बाटरखू के साथ मुकाबला करेंगे तो उनकी जबरदस्त बढ़त जारी रहेगी।

कार्ड में 21 वर्षीय थाई स्टार और ONE Friday Fights में छह अंकों की राशि वाला पहला कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले रैम्बोलैक चोर अजालाबून बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में आयरिश एथलीट क्रेग कोकली से टक्कर लेंगे।

#5 गासानोव अपना उदय जारी रखना चाहेंगे

दागेस्तानी सबमिशन स्टार शामिल “द कोबरा” गासानोव में भविष्य के ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की सभी संभावनाएं हैं और जब उनका सामना ऑलराउंडर इक्वाडोरियन फाइटर ऐरन “टॉमी गन” कनार्टे से होगा तो ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल की ओर अपनी बढ़त जारी रखना चाहेंगे ।

हालांकि, कनार्टे कोई आसान प्रतिद्वंदी नहीं हैं, उन्हें हाल के वर्षों में दक्षिण अमेरिका के सबसे अच्छे फाइटर्स में से एक माना जाता है।

अगर गासानोव 3 अगस्त को ये मैच जीत सकते हैं तो वो टॉप-5 कंटेंडर्स के साथ एक बड़े मुकाबले के लिए खुद को दौड़ में शामिल कर सकते हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)