इन 5 कारणों से आपको 3 दिसंबर को ONE 164: Pacio vs. Brooks जरूर देखना चाहिए

Joshua Pacio Yosuke Saruta 1920X1280 Revolution 10 768x512

ONE Championship इस साल का अंत ONE 164 के रूप में एक धमाकेदार इवेंट के साथ करने वाला है।

इस शनिवार, 3 दिसंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में फैंस को प्रोमोशन के सबसे बेहतरीन MMA और मॉय थाई फाइटर्स सर्कल में परफॉर्म करते नजर आएंगे।

मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के अलावा कार्ड में कई धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं इसलिए ONE 164 में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

इसलिए यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE 164 को जरूर देखना चाहिए।

#1 स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

2 एलीट लेवल के MMA फाइटर्स के बीच ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच ONE 164 को हेडलाइन करेगा।

मौजूदा स्ट्रॉवेट किंग जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को सर्कल में कदम रखे एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, जिन्हें अब अमेरिकी सनसनी और #1 रैंक के कंटेंडर जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

ये मैच असल में जून में होने वाला था, लेकिन शेड्यूल बदलने के कारण इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया गया। उसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए कड़वे शब्दों का उपयोग किया है, जिससे इस फाइट में एक नया रोमांच पैदा हो गया है।

दोनों के पास तेजी है और दुनिया के सबसे खतरनाक MMA फाइटर्स में गिने जाते हैं इसलिए उनकी स्ट्रॉवेट बेल्ट के लिए फाइट यादगार रहने वाली है। इस मैच में फैंस को दोनों ओर से खतरनाक मूव्स लगते देखने की उम्मीद करनी चाहिए।

#2 फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल

को-मेन इवेंट में 2 पुराने प्रतिद्वंदी आठवीं बार आमने-सामने होंगे। रैंकिंग्स में सुपरलैक कियातमू9 और पानपयाक जित्मुआंगनोन का स्थान क्रमशः 1 और 2 है, जो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में भिड़ने को तैयार हैं।

दोनों एथलीट्स ने ONE Fight Night 1 में हुई सेमीफाइनल बाउट्स में नॉकआउट से जीत दर्ज की थीं और अब टूर्नामेंट के फाइनल को जीतकर सिल्वर बेल्ट अपने नाम करना चाहेंगे।

इस प्रतिद्वंदिता में पानपयाक के पास 4-2-1 की बढ़त है, लेकिन “द किकिंग मशीन” को इस समय बेहतर लय प्राप्त है।

उनकी आखिरी भिड़ंत जुलाई 2020 में ONE: NO SURRENDER में हुई थी, जिसमें सुपरलैक ने अपने खतरनाक किकिंग गेम की मदद से “द एंजेल वॉरियर” को 3 राउंड तक चले मैच में मात दी थी।

#3 दो खतरनाक हेवीवेट MMA एथलीट्स आमने-सामने होंगे

मेन कार्ड में शामिल हेवीवेट MMA बाउट में बहुत जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल सकता है।

अगस्त 2020 में ONE Championship को जॉइन करने के बाद ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन वेरा से फाइट करने की मांग करते आए हैं। उन्हें भरोसा है कि उनका वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग गेम और जबरदस्त स्ट्रेंथ वेरा को हराने में सक्षम है।

“द ट्रुथ” के करियर के लिए ये फाइट बहुत महत्वपूर्ण है। फिलीपीनो-अमेरिकी एथलीट इस मैच में अलीअकबरी को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच प्राप्त करना चाहते हैं। मगर वेरा को हार मिली तो उनके द्वारा रिटायरमेंट की घोषणा करते देखना भी चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

इसलिए 2 खतरनाक एथलीट्स की इस भिड़ंत को बिल्कुल भी मिस मत कीजिएगा।

#4 Team Lakay की वापसी

ONE 164 में एशिया की टॉप टीमों में से एक बड़े आकार्षण का केंद्र बनी होगी।

बागियो शहर में स्थित Team Lakay ने ONE Championship को कई बड़े स्टार्स दिए हैं, जो इस शनिवार फाइट करते नजर आएंगे।

वुशु स्टाइल और दमदार रेसलिंग गेम के लिए पहचाने जाने वाले Team Lakay के फाइटर्स जेनेलिन ओलसिम, जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव, पूर्व 2 बार के ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे युस्ताकियो और पैचीओ भी इस इवेंट में फैंस का भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे।

#5 ‘रग रग’ को वापसी मैच में मिली कठिन चुनौती

सेनेगली रेसलिंग चैंपियन “रग रग” ओमार केन को अगले मैच में अपनी अभी तक की सबसे कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

केन ने ONE 161 में बात्राज़ गाज़ेव को नॉकआउट किया था और अब अपराजित उज़्बेकिस्तानी स्टार जासुर मिर्ज़ामुहामेदोव को हराकर अपनी शानदार लय को कायम रखना चाहेंगे।

केन और मिर्ज़ामुहामेदोव का वजन मिलाकर कुल 500 पाउंड्स से ऊपर है और दोनों डिविजन में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहते हैं इसलिए फैंस को सर्कल में उनके बीच खतरनाक फाइट की उम्मीद रखनी चाहिए।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one