5 बातें जो रोडटंग को सबसे खतरनाक मॉय थाई फाइटर बनाती हैं

Tagir Khalilov Rodtang Jitmuangnon ONE FISTS OF FURY 1920X1280 29

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन अगले महीने अमेरिकी फैंस को अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स से प्रभावित करने के लिए तैयार हैं और इस बाउट में उनका टाइटल दांव पर नहीं लगा होगा।

गुरुवार, 8 अप्रैल को यूएस प्राइम टाइम पर “ONE on TNT I” के ONE Super Series मॉय थाई कॉन्टेस्ट में रोडटंग का सामना डेनियल विलियम्स से होगा।

इससे पहले “द आयरन मैन” अमेरिकी फैंस के सामने परफॉर्म करें, यहां जानिए उन 5 बातों के बारे में जो उन्हें इस खेल के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक साबित करती हैं।

#1 आत्मविश्वास बढ़ता जाता है

Rodtang Jitmuangnon fights Tagir Khalilov at ONE: FISTS OF FURY

जब भी रोडटंग सर्कल में कदम रखते हैं, उनके प्रतिद्वंदी को तुरंत अहसास हो जाता है कि थाई एथलीट का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उनकी भिड़ंत प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले तगीर खलीलोव से हो रही है या पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी से। रोडटंग के लिए हर एक फाइट समान है।

उनके प्रतिद्वंदी इस बात का आभास होने के बाद भी कुछ नहीं कर पाते। क्योंकि ज्यादा स्ट्राइक्स के लैंड होने के बाद रोडटंग का आत्मविश्वास और भी बढ़ता जाता है।

अच्छी लय प्राप्त करने के बाद ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन आसानी से पंच लगा पाते हैं।

#2 ‘मॉय माह्त’ स्टाइल

अच्छे किकर्स, क्लिंचर, अच्छी तकनीक और स्क्रैपिंग, मॉय थाई में कई अलग-अलग तरह के स्टाइल्स होते हैं। वहीं रोडटंग पंचिंग स्टाइल वाले एथलीट हैं, जिसे थाईलैंड में मॉय माह्त के नाम से जाना जाता है।

वो हाई किक का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। इसके बजाय वो पंच कॉम्बिनेशंस पर ज्यादा निर्भर रहते हैं, जैसा उन्होंने ONE: WARRIORS OF LIGHT में सोक थय के खिलाफ किया था।

जब तक उनके प्रतिद्वंदी अत्यधिक दबाव ना बना लें, तब तक वो क्लिंच से दूरी बनाए रखते हैं। अपने प्रतिद्वंदी के करीब आकर रोडटंग सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं। वो बॉडी पर पंच लगाते हैं, जिससे उनका सिर और चेहरा एल्बोज़ का प्रहार झेलने के लिए खुली हवा में झूल रहा होता है।

लेकिन इस तरह का अटैक भी अभी तक “द आयरन मैन” को रोक पाने विफल रहा है।



#3 उनका स्वभाव ही आक्रामक है

Striking star Rodtang Jitmuangnon celebrates a big victory at ONE: A NEW TOMORROW.

दुनिया में ऐसे बहुत लोग हैं जो कोर्ट में अपने क्लाइंट्स को डिफेंड करने के लिए नहीं बने थे, रोडटंग भी उन्हीं में से एक हैं।

ऐसा नहीं है कि उन्हें दूसरी चीजों का कम ज्ञान है, उन्होंने आगे बढ़ने के लिए केवल एक अलग रास्ते का चुनाव किया है।

ONE के 9 मैचों तक अपराजित रिकॉर्ड ने साबित कर दिया है कि उन्हें सर्कल में उतरकर फाइट करना कितना पसंद है और वो क्राउड का मनोरंजन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते।

जब उनके डिफेंसिव रणनीति अपनाते हैं, तो भी वो अटैक करना नहीं छोड़ते। उनका स्वभाव ही आक्रामक है जो सर्कल में स्पष्ट दिखाई देता है।

#4 बैकफुट पर नहीं जाते

Rodtang Jitmuangnon and Walter Goncalves face off at ONE: CENTURY

रोडटंग केवल एक ही बात जानते हैं, वो है अपने प्रतिद्वंदी पर अटैक करना।

सर्कल में कदम रखने के बाद उनका लक्ष्य पंचों से अपने प्रतिद्वंदी को खूब क्षति पहुंचाना होता है।

उनके विरोधी एथलीट चाहे बैकफुट पर क्यों ना चले जाएं, “द आयरन मैन” फ्रंट फुट पर बने रहते हैं और उनकी सभी मूवमेंट्स का अंदाजा पहले ही लगा लेते हैं।

रोडटंग जल्द से जल्द अटैक करना चाहते हैं और ऐसा वो केवल फ्रंट फुट पर रहकर कर सकते हैं। इसी कारण उनके मैचों में लोगों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है।

#5 हाथों में गज़ब की ताकत

उनका निकनेम “द आयरन मैन” ही दर्शाता है कि उनके मूव्स में जबरदस्त ताकत होती है, खासतौर पर उनके पंचों में।

बॉडी शॉट्स लगाने उन्हें सबसे अधिक पसंद है, जो अक्सर उनके विरोधी के रिब्स के हिस्से पर जाकर लैंड होते हैं।

ONE: A NEW TOMORROW में उन्होंने पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को बॉडी हुक्स लगाने के बाद ही फिनिश किया था।

अब डेनियल विलियम्स, रोडटंग के आक्रामक मॉय थाई स्टाइल का दसवां शिकार बन सकते हैं। गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” में इनकी भिड़ंत को देखना ना भूलिएगा।

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से आपको ‘ONE on TNT’ इवेंट सीरीज के लिए उत्साहित रहना चाहिए

मॉय थाई में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
nongoasa
nabilrambo
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled